Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 : छत्तीसगढ़ में सचिन पायलट को महिला वोटर्स की चिंता….!

DigitalDesk by DigitalDesk
March 25, 2024
in राजनीति
0
लोकसभा चुनाव 2024 : छत्तीसगढ़ में सचिन पायलट को महिला वोटर्स की चिंता….!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव 2024 : छत्तीसगढ़ में सचिन पायलट को महिला वोटर्स की चिंता….!

इसलिए कांग्रेस और दूसरे दल बार बार कर रहे हैं महिला और उनके वोट की चिंता ..!

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आधी आबादी को लेकर बड़ा दांव खेल दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि केन्द्र उसकी सरकार में आने पर नारी न्याय गारंटी योजना लागू की जाएगी। कांग्रेस ने इसकी घोषणा की है। कांग्रेस की ओर से गरीब महिलाओं के साथ आशा और आंगनवाडी कार्यकर्ता ही नहीं मीड डे मील वर्कर्स के साथ ही देश में कामकाजी महिलाओं को लेकर बड़ी योजना बनाई है। इतना ही नहीं इसके अलावा भी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में कानून जागरुकता को लेकर महिला मैत्री को नियुक्त करने की भी बात कही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में कहा कि महिलाएं हमारे देश की आधी आबादी हैं। लेकिन देश की महिलाओं को पिछले दस साल में कुछ नहीं मिला। महज महिलाओं के नाम पर राजनीति की गई उनसे वोट हासिल किये गये। ऐसे में कांग्रेस नारी न्याय गारंटी का घोषणा करती है। योजना के तहत कांग्रेस देश में महिलाओं के लिए नया एजेंडा तय करने की तैयारी कर रही है। इस पर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है।

नए मतदाताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी ज्यादा
देश में हैं करीब 47.1 करोड़ महिला मतदाता
1.41 करोड़ नव महिला मतदाता हैं
वोटर्स का लैंगिक अनुपात भी 2023 में 940 था
इस साल 2024 में बढ़कर 948 हो गया
एक हजार पुरुषों के मुकाबले 948 महिला वोटर
2019 लोकसभा चुनाव के दौरान लैंगिक अनुपात 928 था

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने इस योजना के सहारे बीजेपी की तर्ज पर ही जवाब देने का दांव चला है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेसी कार्यकर्ता हर घर जाकर नारी न्याय गारंटी योजना का फार्म भरवाएंगे। कांग्रेसी कार्यकर्ता सभी लोकसभा क्षेत्रों में घर घर जाकर फार्म भरवाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर इसका ऐलान किया है।

कांग्रेस की गारंटी ‘नारी न्याय योजना’ का ऐलान
सरकार बनने BPL महिलाओं को मिलेगा लाभ
सालाना एक लाख रुपए देगी सरकार
अभियान चलाकर भरवाए जाएंगे फार्म
कांग्रेस की गारंटी पर बीजेपी का तंज
कहा- जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास
नारी न्याय योजना…कांग्रेस की गारंटी!
BPL परिवार…महिलाओं को मिलेगा लाभ!
भरवाएंगे फार्म…सालाना 1 लाख की बात!
कांग्रेस की गारंटी…बीजेपी का तंज!
जनता की बात…मोदी की गारंटी पर विश्वास!

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महिलाओं के हित में बड़ी घोषणा की हैं। घोषणा के मुताबिक केन्द्र में उनकी सरकार बनने पर “नारी न्याय गारंटी” की शुरुआत की जाएगी। जिसके तहत हर साल महिलाओं को 1 लाख रुपए देने का बात कही गई हैं। इस हिसाब से हर महीने महिलाओं को 8333.33 रुपए मिलेंगे। पायलट ने कहा, नारी न्याय योजना के तहत कांग्रेस बीपीएल महिलाओं को 1 लाख रुपए सालाना देगी। इसके लिए प्रदेशभर में अभियान चलाकर फॉर्म भराया जाएगा।

बीजेपी को मोदी और विष्णु पर भरोसा

कांग्रेस की इस गारंटी पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि बात भरोसे की है। विधानसभा चुनाव से भी पहले कांग्रेस ने कई तरह के वादे किए थे। लेकिन जनता को मोदी के गारंटी पर विश्वास है। बहरहाल महिला वोटर को लोकसभा चुनाव में साधने के लिए कांग्रेस ने यह बड़ा दांव खेला है। इससे पहले भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गृहलक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक महिला को 1500 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन इसका परिणाम कांग्रेस के पक्ष में नहीं रहा, लेकिन अब देखने वाली बात होगी कि पूरे देश में यह गारंटी महिलाओं कितनी रास आती है।

Post Views: 190
Tags: #Sachin Pilot
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version