Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

सियासत उत्तराधिकारी और बगावत….महाराष्ट्र से बंगाल तक देश के इन पांच सियासी परिवारों में सियासी कलह !

DigitalDesk by DigitalDesk
March 20, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कहते हैं जंग और मोहब्बत में सब जायज है। लोकसभा चुनाव 2024 की चुनावी जंग में ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। एन डी ए और इंडिया गठबंधन दोनों ही दल अपने अपने खेमे को मजबूत करने में जुट चुके हैं। देश में सत्ता के सिंहासन पर पहुंचने की होड़ है तो वहीं देश के सियासी परिवारों में उत्तराधिकारी बनने का झगड़ा भी अब नजर आने लगा है। हालात ये है कि परिवार की सियासत की बागडोर सम्हालने की चाहत में देश के कई सियासी परिवार टूट चुके हैं, कुछ टूटने की कगार पर हैं।

  • सत्ता की जंग में एनडीए और इंडिया गठबंधन
  • अपने अपने खेमे को मजबूत करने में जुटे
  • सत्ता के सिंहासन पर पहुंचने की होड़
  • सियासी परिवारों में उत्तराधिकारी बनने का झगड़ा
  • परिवार की सियासत की बागडोर सम्हालने की चाहत
  • कई सियासी परिवार टूटे तो कुछ टूटने की कगार पर
  • महाराष्ट्र से बंगाल तक सियासी परिवारों में महाभारत

सियासी चाह में अलग हुई चाचा-भतीजे की राह

सबसे पहले बात करते है बिहार के पासवान परिवार की। पासवान परिवार पहले ही टूट चुका था मसला केवल राजनैतिक उत्तारधिकारी का था। रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस और चिराग पासवान के बीच पटरी नहीं बैठी और एलजेपी दो भागों में बंट गई। बिहार विधानसभा के चुनाव में चिराग पासवान ने नीतिश कुमार की पार्टी के खिलाफ उम्मीवार उतारे जो चाचा पशुपति पारस को पंसद नहीं आया और वहीं पार्टी में फूट हो गई। अब एनडीए में सीटों के बंटवारे में पशुपति पारस की पार्टी आरएलजेपी को एक भी सीट नहीं मिली। सालों से बिहार की राजनीति में दखल रखने वाला पासवान परिवार में सियासी कलह ऐसी हुई कि परिवार ही टूट गया।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

अब भाजपा में सोरेन परिवार की बड़ी बहू

दूसरा परिवार झारखंड का सोरेन परिवार सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीमा ने अचानक बगावत कर दी और बीजेपी का दामन थाम लिया। सीमा सोरेन की शिकायत थी कि उनको परिवार का राजनैतिक उत्तराधिकारी बनाया जाना चाहिए था क्योंकि उनके पति दुर्गा सोरेन के उनके ससुर और अपने पिता शिबू सोरेन के साथ पार्टी को खड़ा करने में बहुत मेहनत की। पति की मौत के बाद सीमा को उत्ताराधिकारी बनाना तो दूर सीमा को हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद भी राजनैतिक हासिए पर ही रखा गया। इसी के चलते सीमा सोरेन ने जेएमएम को छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया।

महाराष्ट्र में ठाकरे परिवार के हालात भी कुछ ऐसे ही हैं

राज ठाकरे और उद्दव ठाकरे के झगड़े के चलते पहले महाराष्ट्र की सरकार गई उसके बाद फिर अब राज ठाकरे ने बीजेपी से हाथ मिला लिया। ठाकरे परिवार के अंदर भी सियासी कलह इस हद तक हो गई कि शिवसेना के ही दो टुकड़े हो गए। वहीं महाराष्ट्र में ही बात करे एन सी पी की तो चाचा औऱ भतीजे की लड़ाई में एन सी पी में बड़ी टूट हो गई। भतीजे अजित पवार से चाचा के न केवल विधायक तोड़े बल्कि हर सीट पर शरद पवार गुट की एन सी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

बंगाल में ममता से नाराज बाबुल

ऐसे ही हालात पश्चिम बंगाल के बेनर्जी परिवार के हैं। ममता बेनर्जी के भाई बाबुल बेनर्जी ममता से नाराज चल रहे है और पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। कुल मिलाकर देश के पांच सियासी परिवार सियासी कलह में टूट गए। परिवारों की इन राजनैतिक कलह का परिवारवाद के खिलाफ मैदान में डटी बीजेपी बड़ी तेजी से उठाती दिख रही है। विधानसभा चुनाव में चिराग को साथ लिया तो पशुपति पारस की सीट लोकसभा में खत्म कर दी। वहीं सोरेन परिवार से सीमा को साध लिया और ठाकरे परिवार से राज को और पंवार परिवार से अजीत को।

Post Views: 447
Tags: # nda and india alliance# political families#maharashtra to Bengallok sabha election 2024mahabharata
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version