Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: क्या BJP चलायेगी व​रुण और मेनका के टिकट पर कैंची, टिकट के दंगल में फंसे बृजभूषण शरण सिंह !

DigitalDesk by DigitalDesk
March 19, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
Lok Sabha Elections 2024 Tickets of sitting BJP MPs are in danger on 6 seats of UP
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव का शंखनाद होने के साथ ही प्रत्याशियों के नामों के एलान का सिलसिला शुरु हो गया है। बीजेपी ने अब तक 267 सीट पर अपने प्रत्‍याश‍ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जिनमें उत्तर प्रदेश में पार्टी ने 51 सीटों पर टिकट घोषित कर दिए हैं। अभी 24 सीटों पर और प्रत्याशी घोषित किए जाने हैं। लेकिन इन 24 सीटों में छह नाम ऐसे भी हैं जिन पर सबकी निगाहें लगी हैं। वैसे तो सियासी गलियारों में कहा यही जा रहा है कि जिन 24 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होनी है। उसमें कई बड़े चेहरे आउट हो सकते हैं। लेकिन आधा दर्जन नाम ऐसे हैं जो सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इनमें लोकसभा की पीलीभीत, सुल्तानपुर, प्रयागराज, कैसरगंज और गाजियाबाद समेत बदायूं सीट शामिल है। हालांकि सुल्तानपुर से मेनका गांधी का टिकट काटे जाने की बजाय सीट बदलने की चर्चा सबसे ज्यादा है।

  • उत्तर प्रदेश में है लोकसभा की 80 सीटें
  • यूपी में बीजेपी ने किये 51 सीट पर प्रत्याशी तय
  • बीजेपी ने 51 सीटों पर टिकट किये घोषित
  • अभी 24 सीटों पर प्रत्याशी तय करना शेष
  • 24 में छह सीट पर सबकी निगाहें लगी
  • पीलीभीत से वरुण गांधी हैं सांसद
  • सुल्तानपुर से सांसद हैं मेनका गांधी
  • बृजभूषण शरण सिंह केसरगंज से सांसद
  • गाजियाबाद से सांसद हैं केन्द्रीय मंत्री जनरल वी. के. सिंह
  • रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज से हैं सांसद
  • बदायूं से सांसद हैं संघमित्रा
  • इन 6 सीटों पर मौजूदा सांसदों के टिकट पर संशय
  • कुछ का परफॉर्मेंस ठीक नहीं,कुछ नाम विवादों में रहे

माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों के भीतर भाजपा की उत्तर प्रदेश की दूसरी बहुप्रतीक्षित सूची आ सकती है। दरअसल प्रत्याशियों की पहली सूची के बाद बीजेपी में यूपी की अब तक कोई सूची सामने नहीं आई है। क्योंकि अलग-अलग राज्यों में लगातार मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जा रहे हैं। ऐसे में यूपी की बची हुई 24 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की घड़कने तेज हो गई हैं। क्योंकि पहले 51 सीटों में से 47 सभी सांसदों को टिकट रिपीट किया जा चुका है। लिहाजा अनुमान लगाया जा रहा है कि बची हुई 24 सीटों में से कई मौजूदा सांसदों का टिकट कटना तय माना जा रहा है। सियासी जानकारों की माने तो भारतीय जनता पार्टी ने कई सीटों पर टिकट काटे जाने के संदेश भी दे दिए हैं।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

उत्तरप्रदेश के सियासी गलियारों में 24 सीटों में से इन 6 सीटों पर कई तरह की कयासबाजी जोरों पर चल रही है। जिसमें पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी के साथ सुल्तानपुर से मेनका गांधी और कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के टिकट पर तलवार लटक रही है। वहीं गाजियाबाद से इस बार जनरल वीके सिंह और प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी के साथ बदायूं से संघमित्रा को भी टिकट दिए जाने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।
हालांकि सियासी जानकारों की माने तो जिन मौजूदा सांसदों का टिकट कटने की चर्चा हो रही है वह कितनी सच होगी यह तो टिकट बंटवारे के बाद पता चलेगा। लेकिन यूपी के सियासी गलियारों में कुछ मौजूदा सांसदों के नाम परफॉर्मेंस और कुछ नाम विवादों में आने के चलते कट सकते हैं।

बृजभूषण को महंगा पड़ा पहलवानों से पंगा

सियासी जानकारों का कहना है कि कैसरगंज से बीजेपी के मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहलवानों के साथ विवाद के चलते सुर्खियों में रहे हैं, उनके टिकट पर कैची चलना तय है। वहीं पीलीभीत से वरुण गांधी विवादों और बयान बाजी के चलते पार्टी के निशाने पर हैं। जबकि सांसद संघमित्रा के अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्या के विवादित बयानों के चलते निशाने पर हैं। जनरल वीके सिंह का नाम सियासी समीकरणों के चलते अभी असमंजस में हैं।

बेटे को सियासी बागडोर सौंपने की तैयारी में रीता बहुगुणा

प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी राजनीतिक सन्यास की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। दरअसल वे अपने बेटे को सियासत में आगे बढ़ाने की चाह में पहले ही राजनीति से संन्यास लेने की बात कर चुकी हैं।

बदली जा सकती है मेनका की सीट

राजनीतिक जानकार कहते हैं कि मेनका गांधी का नाम भी चर्चा में है। हालांकि उनके टिकट कटने को लेकर अब तक को बड़ा आधार सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि बीजेपी मेनका गांधी की सीट बदल सकती है।

Post Views: 266
Tags: #danger on 6 seats of UP#Tickets of sitting BJP MPLok Sabha Elections 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version