Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

ये हैं दो नए चुनाव आयुक्त…जो संभालेंगे नई जिम्मेदारी…अधीर ने आखिर क्यों उठाए दोनों के नाम पर सवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
March 14, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Lok Sabha Elections 2024 Election Commissioner Leader of Opposition Adhir Ranjan Chaudhary Gyanesh Kumar and Sukhbir Sandhu
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग को दो नए चुनाव आयुक्तों मिल गए हैं। जिनके नाम फाइनल हो गए हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाले पैनल की गुरुवार 14 मार्च को अहम बैठक हुई। इस बैठक में नेता विपक्ष अधीर रंजन भी मौजूद रहे। जिन्होंने बैठक के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि नए चुनाव आयुक्त के रुप में पूर्व IAS अधिकारी ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू के नाम पर बैठक में मुहर लगी है। अब राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद इन दोनों की नियुक्ति कर दी जाएगी।

पूर्व IAS अधिकारी ज्ञानेश और सुखबीर बने नए EC

  • पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाले पैनल ने तय किये नाम
  • राष्ट्रपति की मंजूरी मिलना बाकी
  • 1988 बैच के अधिकारी हैं सुखबीर संधु
  • रह चुके हैं उत्तराखंड के सीएम और NHAI के चेयरमैन
  • सहकारिता मंत्रालय में  रह चुके हैं सचिव ज्ञानेश कुमार

सुखबीर संधु देवभूमि उत्तराखंड के मुख्य सचिव के साथ NHAI के चेयरमैन भी रह चुके हैं। दूसरा नाम सहकारिता मंत्रालय में सचिव पद से रिटायर हुए ज्ञानेश कुमार का है। वे 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी हैं। ज्ञानेश गृह मंत्रालय में भी सेवाएं दे चुके हैं। बताया जाता है कि धारा 370 पर फैसले के समय गृह मंत्रालय में वे पदस्थ थे।

Related posts

major crisis regarding the lake boundaries in Bhopal Whose business and whose home are at risk due to the NGT order

भोपाल में तालाब की हद का ‘महासंकट’! NGT के आदेश से किसका धंधा, किसका घर संकट में?

September 6, 2026
Does your car run only 30 km a week Before Even a parked car needs a workout

सप्ताह में सिर्फ 20-30 KM चलती है कार? सावधान! खड़ी कार को भी चाहिए ‘वर्कआउट’

September 6, 2026

अधीर रंजन का आरोप रात को सौंपी थी लिस्ट

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी पैनल की बैठक में थे। जिसके बाद मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली इस तीन सदस्यीय समिति ने ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को नए चुनाव आयुक्त के रूप में चुन लिया है। दरअसल यह फैसला लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे के कुछ दिनों बाद आया है।

कांग्रेस के जयराम रमेश के सवाल-गोयल के इस्तीफे पर तीन सवाल

  • 1. क्या मुख्य चुनाव आयुक्त और उनके बीच कुछ मतभेद हैं?
  • 2. क्या मोदी सरकार से उनके मतभेद हैं?
  • 3. क्या वे बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे?

अखिर कौन हैं ज्ञानेश कुमार?

ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अमित शाह के नेतृत्व वाले सहयोग मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य किया। इससे पहले ज्ञानेश कुमार को संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी। वे 1988 बैच के केरल काडर IAS ऑफिसर हैं। कुछ दिनों पहले ही वे सहकारिता मंत्रालय के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। सहकारिता मंत्रालय के गठन से लेकर अब तक उसकी कार्यप्रणाली कैसे देशभर में लागू हो रही है। इसमें ज्ञानेश कुमार ने अहम योगदान किया है। पूर्व नौकरशाह को नगर निगम से लेकर लुधियाना के साथ पंजाब के आयुक्त के रूप में उनकी सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें भारत की जनगणना के दौरान दी गई सेवाओं के लिए भी सम्मान में 2001 का भारत का राष्ट्रपति पदक भी प्राप्त हुआ।

आखिर कौन हैं सुखबीर सिंह संधू?

साल 1963 में जन्में सुखबीर सिंह संधू 1998 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया। इससे पहले, संधू ने उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। संधू ने सरकारी मेडिकल कॉलेज, अमृतसर से एमबीबीएस किया और अमृतसर में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर डिग्री भी हासिल की है। इतना ही नहीं उनके पास कानून की डिग्री भी है।

Tags: #Election Commissioner#Gyanesh Kumar #Sukhbir Sandhu#Leader of Opposition Adhir Ranjan ChaudharyLok Sabha Elections 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version