Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

मोदी सरकार ने पूरी की एक और गारंटी…देश में लागू किया CAA…असम में विरोध शुरु

DigitalDesk by DigitalDesk
March 12, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Citizenship Amendment Act CAA implemented
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ा कदम उठाते हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम यानी सीएए लागू करने का फैसले पर मुहर लगा दी है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार इस कानून के नियम-कायदों को 11 मार्च को अधिसूचित कर दिया गया है।

  • केंद्र सरकार ने लागू किया सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट
  • केन्द्रीय गृहमंत्रालय ने CAA का नोटिफिकेशन किया जारी
  • आज से कानून देशभर में लागू
  • गैर- मुस्लिम शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता
  • पाकिस्तान,बंगलादेश और अफगानिस्तान के शरणार्थी को मिलेगा लाभ
  • CAA लागू होते ही असम में विरोध प्रदर्शन
  • अखिल छात्र संस्था तिनसुकिया ने किया विरोध प्रदर्शन
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय के CAA को लागू करने का विरोध
  • प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने संभाला मोर्चा
  • लखनऊ में CAA लागू होते ही सुरक्षा को लेकर अलर्ट
  • DGP प्रशांत ने सभी जिलों को अलर्ट रहने के दिये आदेश
  • अलग-अलग इलाको में पुलिस पेट्रोलिंग करते आए

केंद्र सरकार का यह फैसला बांग्लादेश से आने वाले हिंदू शरणार्थियों के लिए उम्मीद लेकर आया है। वहीं पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर आने वाले हिंदू और सिख शरणार्थियों को भी इससे बड़ी राहत मिलेगी। आंकड़ों के मुताबिक साल 2014 तक पाकिस्तान और अफगानिस्तान से करीब 32 हजार लोग भारत आ चुके हैं। अब भारत में CAA लागू होने से इन सभी को यहां की नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। बता दें केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सीएए लागू करने की दिशा में ठोस प्रयास किये गये। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में 27 दिसंबर 2023 को की गई घोषणा में कहा था कि CAA देश का कानून है। इसे लागू होने से कोई रोक नहीं सकता।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

11 दिसंबर 2019 को लगी थी संसद से मुहर

देश की संसद ने सीएए पर 11 दिसंबर 2019 को मुहर लगा दी थी। हालांकि केन्द्र सरकार इस कानून को लागू करने के लिए नियम-कायदे बनाने को लेकर दी गई समय सीमा करीब 8 बार बढ़ा चुकी है। भारतीय नागरिकता कानून 1955 में बदलाव के लिए 2016 में नागरिकता संशोधन विधेयक 2016 यानी सीएबी संसद में पेश किया गया था। यह लोकसभा में 10 दिसंबर 2019 और अगले दिन राज्यसभा से पास किया गया। इसे 12 दिसंबर को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही सीएए कानून बना, जो अब लागू किया गया है।

भारतीय नागरिकता कानून में अब तक 6 संशोधन

भारतीय नागरिकता कानून 1955 में अब तक करीब 6 बार संशोधन किये गये। जिसमें साल 1986, 1992, 2003 और 2005 के बाद 2015 के साथ 2019 में संशोधत किया गया। संशोधित कानून में अवधि को घटाकर 6 साल कर दी है। इसके बाद नागरिकता संशोधन विधेयक का देश के पूर्वोत्तर राज्यों खासकर बांग्लादेश की सीमा से लगे असम और पश्चिम बंगाल में काफी विरोध किया गया था। असम में लोगों ने तर्क दिया था कि बांग्लादेश से बड़ी तादाद में आए हिंदुओं को नागरिकता दिये जाने से यहां के मूल निवासियों के अधिकार खत्म होंगे। इससे पहले भारतीय नागरिकता लेने के लिए भारत में करीब 11 साल रहने की प्रतिबद्धता थी। केंद्र सरकार की ओर से असम में नेशनल सिटीजन रजिस्टर एनआरसी भी लाया गया था। जिसका मकसद असम में रह रहे घुसपैठियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करना था। अब सीएए के ऑनलाइन पोर्टल को भी रजिस्ट्रेशन के लिए तैयार किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इसका ड्राई रन भी कर लिया है। सूत्रों ने कहा कि सीएए इन पड़ोसी देशों के उन शरणार्थियों की मदद करेगा। जिनके पास दस्तावेज नहीं हैं। मंत्रालय को लंबी अवधि के वीजा के लिए सबसे ज्यादा आवेदन पाकिस्तान से मिले हैं।

11 दिसंबर 2019 को लगी थी मुहर

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो महीने में कई बार कह चुके थे कि सीएए लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जाएगा। यह देश का कानून है। इसे कोई नहीं रोक सकता। संसद ने इस बिल पर 11 दिसंबर 2019 को अपनी मुहर लगाई थी। हालांकि सरकार की ओर से इस कानून को लागू करने के लिए जो नियम-कायदे बनाने की समय सीमा तय की थी उसे 8 बार बढ़ा चुकी है।

Post Views: 153
Tags: #CAA implemented#Citizenship Amendment Act#Modi governmentLok Sabha Elections 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version