Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

ममता ने दिया गठबंधन को झटका, TMC ने पश्चिम बंगाल की 42 सीट पर उतारे उम्मीदवार

DigitalDesk by DigitalDesk
March 10, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Lok Sabha Elections 2024 TMC West Bengal Political Party Candidate Mamata Banerjee
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव 2024 के ऐलान से पहले सियासी दलों ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरु कर दी है। बीजेपी के 195 और कांग्रेस के 39 प्रत्याशियों के बाद अब टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में 42 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। महुआ मोइत्रा इस बार भी कृष्णानगर से चुनाव लड़ने वाली हैं। तो मौजूदा सांसद और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल सीट से टीएमसी फिर मैदान में उतार रही है।

  • टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने किया ऐलान
  • शत्रुघ्न सिन्हा, कीर्ति आजाद और क्रिकेटर यूसुफ पठान को टिकट
  • ममता बनर्जी की पार्टी ने की कोलकाता की रैली में की घोषणा
  • अभिषेक बनर्जी को डायमंड हार्बर से टिकट
  • कृष्णानगर से मैदान में महुआ मोइत्रा
  • ममता ने किया नुसरत जहां-मिमी चक्रवर्ती से ​किनारा

टीएमसी प्रमुख ने दिया विपक्षी गठबंधन को जोरदार झटका। गठबंधन का सहयोगी दल रही टीएमसी ने कोलकाता की रैली में पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बता दें पिछले कुछ दिनों से विपक्षी इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही थीख् लेकिन टीएमसी ने बंगाल की सभी 42 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारकर बड़ा झटका दिया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

टीएमसी ने इस किस सीट से किसे से उतारा?

  • दुर्गापुर- कीर्ति आज़ाद
  • आसनसोल- शत्रुघ्न सिन्हा
  • दार्जिलिंग- गोपाल लामा
  • बोलपुर- असित माल
  • कूचबिहार- जगदीश चंद्र बसुनिया
  • बालुरघाट- बिप्लब मित्रा
  • अलीपुरद्वार- प्रकाश चिक बड़ाइक
  • जलपाईगुड़ी- निर्मल चंद्र रॉय
  • रायगंज- कृष्णा कल्याणी
  • मालदा उत्तर- प्रसून बनर्जी
  • मालदा दक्षिण- शहनाज़ अली रैहान
  • जंगीपुर- खलीलुर्रहमान बहरामपुर- यूसुफ पठान
  • मुर्शिदाबाद- अबू ताहिर खान
  • कृष्णानगर- महुआ मैत्रा
  • रानाघाट- ताजपोशी
  • बंगा- विश्वजीत दास
  • बैरकपुर- पार्थ भौमिक
  • दम दम- सौगत रॉय
  • बारासात- काकली घोष दस्तीदार
  • बशीरहाट- हाजी नुरुल इस्लाम
  • जयनगर- प्रतिमा मंडल
  • मथुरापुर- बापी हलदर
  • डायमंड हार्बर- अभिषेक बनर्जी
  • जादवपुर- सयानी घोष
  • दक्षिण कोलकाता – माला रॉय
  • उत्तरी कोलकाता – सुदीप बनर्जी
  • हावड़ा – प्रसून बनर्जी
  • उलूबेरिया – सजदा अहमद
  • श्रीरामपुर-कल्याण बनर्जी
  • हुगली – रचना बनर्जी
  • आरामबाग – मिताली बाग
  • तमलुक – देवांशु भट्टाचार्य
  • काथी – उत्तम बारिक
  • घाटल- देव
  • झारग्राम- कालीपाड़ा सारण
  • बीरभूम- शताब्दी रॉय
  • बिष्णुपुर- सुजाता मंडल खान
  • मेदिनीपुर- जून मालिया
  • पुरुलिया- शांतिराम महतो
  • बांकुरा- अरूप चक्रवर्ती
  • पूर्वी बर्दवान- डॉक्टर शर्मिला सरकार

पश्चिम बंगाल की सभी सीटों पर ममता के उम्मीदवार

तृणमूल कांग्रेस ने रविवार 10 मार्च को पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटों के लिए अपने कैंडिडेट्स की घोषणा की। जिसमें बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को चुनौती देने के लिए टीएमसी ने क्रिकेटर यूसुफ पठान को मैदान में उतारा है। वहीं बशीरहाट सीट से पार्टी ने एक्ट्रेस नुसरत का टिकट काट दिया है। इसके अलावा अलीपुर द्वार से प्रकाश चिक बराइक, दुर्गापुर से कीर्ति आजाद, आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, कूच बिहार से जगदीश चंद्र बसु, मालदा दक्षिण से शहनवाज अली रेहान, जलपाईगुड़ी से निर्मल चंद्र रॉय, दार्जीलिंग से गोपाल लामा, जलपाईगुड़ी से निर्मल चंद्र रॉय, रायगंज से कृष्ण कल्याणी, मालदा उत्तर से प्रसून बनर्जी, बालूरघाट से बिप्लव मित्रा, जंगीपुर से खलीलुर रहमान, कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा, राणाघाट से मुकुट मणी अधिकारी, बीरभूम से शताब्दी राय, हुगली से रचना बनर्जी, दमदम से सौगत राय, जादवपुर से सयोनी घोष के साथ डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी के नाम का ऐलान किया गया है।

ममता बोलीं असम और बंगाल में अपने दम पर लड़ेंगे

टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा असम और पश्चिम बंगाल में टीएमसी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। वहीं यूपी का लेकर कहा सपा के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही है। वहीं ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा हम बीजेपी को कभी भी बंगाल में एनआरसी लाने या डिटेंशन कैंप खोलने की अनुमति नहीं देंगे।

Post Views: 288
Tags: #Political Party #Candidate Mamata Banerjee#TMC candidate#TMC West BengalLok Sabha Elections 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version