Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

महिला दिवस पर मोदी सरकार का तोहफा, LPG के दामों में 100 रुपये की छूट,लोकसभ चुनाव,कांग्रेस आज जारी कर सकती है पहली सूची,राहुल सहित 40 नाम होंगे शामिल

DigitalDesk by DigitalDesk
March 8, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महिला दिवस पर मोदी सरकार का तोहफा, LPG के दामों में 100 रुपये की छूट

महिला दिवस पर केन्द्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केन्द्र की ओर से एलपीजी सिलेंडर के दामों में 100 रुपये की छूट दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। पीएम ने कहा कि आज महिला दिवस के अवसर पर सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सौ रुपये की छूट देने का बड़ा फैसला किया है। इस फैसले से नारी शक्ति का जीवन आसान तो होगा ही इसके साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी इससे कम होगा। पीएम ने कहा यह कदम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी मददगार बनेगा। इतना ही नहीं जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

लोकसभ चुनाव,कांग्रेस आज जारी कर सकती है पहली सूची,राहुल सहित 40 नाम होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से 195 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। अब कांग्रेस की ओर से भी आमचुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने वाली है। बता दें गुरुवार 7 मार्च देर रात तक पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। जिसमें कई नामों पर मुहर लगाई जा चुकी है। माना जा रहा है कि आज 8 मार्च को कांग्रेस की पहली सूची जारी हो सकती है। भाजपा की ही तरह ही कांग्रेस की भी इस पहली सूची में पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेताओं के नाम शामिल होंगे। साथ ही यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस की पहली सूची में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का भी नाम उम्मीदवार के तौर पर शामिल होगा। राहुल वायनाड से फिर चुनाव लड़ सकते हैं। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस की पहली सूची में पार्टी ने करीब 40 नामों पर मुहर लगाई जा चुकी है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

दल बदल से परेशान केरल के सीएम, विजयन बोले-सत्ता में आने के बाद भी दल नहीं बदलेंगे इसकी क्या गारंटी है

लोकसभा चुनाव की तैयारी अब अपने चरम पर है। सियासी दल उम्मीदवारों के नाम तय करने में जुटे हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने अब चुनाव कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सियासत अब बढ़ गई है। इस सबके बीच दल-बदल का भी खेल शुरू हो गया है। कांग्रेस छोड़कर कोई नेता भाजपा में जा रहा है, तो कोई भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थामते नजर आ रहा है। इस उठापटक के बीच इंडिया गठबंधन में शामिल उसके दल सहयोगी परेशान हैं। ऐसा ही एक सहयोगी दल है सीपीआई है। सीपीआई के नेता और केरल के सीएम पिनराई विजयन ने कांग्रेस के कुछ बड़े चेहरों के भाजपा में जाने पर पार्टी पर निशाना साधा है। विजयन ने सवाल करते हुए कहा ​कि क्या इसकी कोई गारंटी है कि कांग्रेस नेता सत्ता में आने के बाद उसके साथ ही बने रहेंगे। भाजपा में शामिल नहीं होंगे। बता दें यह बाद विजयन ने दिवंगत कांग्रेस नेता के.करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल के भाजपा में शामिल होने के कुछ घंटे बाद कही।

आस्था और भक्तिभाव से मनाई जा रही महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि पर आज देशभर में शिवालयों में भक्तों की भीड़ दिखाई दे रही है। देश भर में आज आस्था और भक्तिभाव से महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। इस अवसर पर भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। यूपी में भी बड़ी संख्या में लोग काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर अपने भगवान का दर्शन कर रहे हैं। वहीं संगमनगरी प्रयागराज में भी तड़के से ही श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंचे। देशभर के विभिन्न स्थानों पर शिवालयों को आज भव्य रुप से सजाय़ा गया है।

आज इसलिए मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

आज विश्व महिला दिवस है। हर साल आज 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विश्व स्तर पर विशेष रुप से मनाया जाता है। महिला सशक्तिकरण को दर्शाने वाले इस दिन को मनाने की शुरुआत सबसे पहले 1909 में की गई थी। दरअसल 1908 में अमेरिका में हुए एक मजदूर आंदोलन में करीब 15 हजार से अधिक महिलाएं भी शामिल हुई थीं। ये महिलाएं अपनी मांग को लेकर न्यूयॉर्क की सड़क पर उतरीं। इन महिलाओं की मांग यह थी कि उनके नौकरी के घंटे कम किये जाएं और वेतन में बढ़ोतरी की जाए। इतना ही नहीं उन्हें मतदान का अधिकार भी दिया जाए। इस आंदोलन के करीब एक साल बाद 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी की ओर से महिला दिवस मनाने का एलान किया था। इसके बाद से हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाने लगा।

Post Views: 183
Tags: #100 rupees discount#Congress's first list#LPG prices#Modi government#Women's Day 2024Lok Sabha ElectionsRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version