Thursday, March 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

PM मोदी ने दी पश्चिम बंगाल को अंडरवाटर मेट्रो की सौगात, देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो में है ये खासियत

DigitalDesk by DigitalDesk
March 6, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
PM Modi gifts West Bengal Kolkata underwater metro country first underwater metro
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा से पहले पीएम नरेन्द्र मोदी के दौरे तेज हो गए हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी ने आज बुधवार को कोलकाता में राज्य की जनता को बड़ी सौगात दी है। पीएम यहां करीब 15,400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार मेट्रो से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस परियोजना की शुरुआत साल 2010 में की गई थी।

  • ममता बनर्जी के राज्य को पीएम की सौगात
  • लोकसभा चुनाव से पहले दी बड़ी सौगात
  • अंडरवाटर मेट्रो के साथ स्टेशन का भी किया उद्घाटन
  • 15400 करोड़ की दी पश्चिम बंगाल को सौगात
  • हावड़ा को कोलकाता शहर को जोड़ेगी मेट्रो

इस तरह देश को आज बुधवार 6 मार्च को अपनी पहली अंडर वाटर मेट्रो मिल गई। पीएम मोदी ने कोलकाता में इस मेट्रो का उद्घाटन किया। इसके अलावा पीएम नरेन्द्र मोदी ने वि​कास की कई अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस तरह पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल 15400 करोड़ रुपये की सौगात दी है। बता दें कि कोलकाता की अंडरवाटर मेट्रो का निर्माण हुगली नदी के नीचे कराया गया है। यह अंडरवॉटर मेट्रो रेल नदी हावड़ा को कोलकाता शहर को जोड़ेगी। अंडरवाटर मेट्रो के उदघाटन के अलावा पीएम नरेन्द्र मोदी ने तारातला-माजेरहाट मेट्रो खंड और कवि सुभाष-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो खंड का भी उद्घाटन किया।

Related posts

LPG उत्पादन में 40% उछाल, फिर भी होर्मुज संकट के बीच सप्लाई पर नजर; सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

LPG उत्पादन में 40% उछाल, फिर भी होर्मुज संकट के बीच सप्लाई पर नजर; सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

March 18, 2026
Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ पर सेंसर का एक्शन, कई सीन कटे; एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ पर सेंसर का एक्शन, कई सीन कटे; एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड

March 18, 2026

32 मीटर गहराई में बनाई है मेट्रो

बता दें कि देश की इस पहली अंडर वॉटर मेट्रो का निर्माण कोलकाता की हुगली नदी के नीचे किया गया है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किया हैं। इस अंडर वाटर मेट्रो के माध्यम से हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच की दूरी तय की जाएगी। कोलकाता मं अंडर वॉटर मेट्रो टनल हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड सेक्शन के बीच में दौड़ती नजर आएगी। इस मेट्रो टनल को हुगली नदी के तल से करीब 32 मीटर की गहराई में नीचे बनाया गया है। बताया जाता है कि कोलकाता मेट्रो हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड टनल भारत में किसी भी नदी की गहराई में बनाया जाने वाली पहली ट्रांसपोर्ट सुरंग है। माना जा रहा है कि यह अंडरग्राउंड मेट्रो करीब 45 सेकेंड में हुगली नदी के नीचे लगभग 520 मीटर की दूरी तय करेगी।

अंडरवॉटर मेट्रो स्टेशन भी बनाए गए

हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक करीब 4.8 किलो मीटर का मार्ग बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है। इस मार्ग में चार अंडरग्राउंड स्टेशन भी तैयार किये गये हैं। जिनमें हावड़ा मैदान के साथ महाकरण,हावड़ा स्टेशन और एस्प्लेनेड हावड़ा स्टेशन शामिल हैं। यह मेट्रो स्टेशन भी नदी में जमीन से 30 किलोमीटर नीचे गहराई में बने हुए हैं। यह दुनिया में सबसे गहरे पानी में बनाया गया मेट्रो स्टेशन है। इससे पहले पेरिस के साथ लंदन में ही इस तरह के पानी के नीचे मेट्रो रूट बनाए गए हैं। कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर की माने तो साल 2010 में टनल बनाने के लिए एफकॉन्स कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। एफकॉन्स कंपनी की ओर से अंडर वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए जर्मन की कंपनी हेरेनकनेक्ट सेल बोरिंग मशीन आयात की थी। इस तरह की मशीनों के नाम अब प्रेरणा और रचना रखे गये हैं। दरअसल यह नाम एफकॉन्स के एक कर्मचारी की बेटियों के नाम पर रखे गये हैं। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी दो चुनौतियां थीं। वो यह थी कि खुदाई के लिए सही मिट्टी का चयन कैसे हो और दूसरा टीबीएम की सुरक्षा कोलकाता में हर पचास मीटर की दूरी पर अलग-अलग तरह की मिट्टी मिलती है। ऐसे में टनल के लिए सही जगह के चयन के लिए मिट्टी के सर्वे में ही करीब 5 से 6 महीने का समय गुजर गया था। आखिरकार 3 से 4 बार के सर्वे के बाद ही तय किया गया कि हावड़ा ब्रिज से हुगली नदी के तल से करीब 13 मीटर नीचे गहराई में मिट्टी पर टनल बनाई जा सकती है।

Post Views: 92
Tags: #country first underwater metro#Kolkata underwater metro#PM Modi gifts West Bengal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

मुख्य समाचार
Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस
PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version