Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

राष्ट्रपति करेंगी 94 कलाकारों को सम्मानित,PM करेंगे कोलकाता में पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मप्र में अंतिम दिन

DigitalDesk by DigitalDesk
March 6, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राष्ट्रपति आज प्रदान करेंगी 94 प्रतिष्ठित कलाकारों को सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बुधवार 6 मार्च को देश के 94 प्रतिष्ठित कलाकारों को साल 2022 और 2023 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करने वाली हैं। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, अर्जुन राम मेघवाल के साथ संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन और संगीत नाटक अकादमी अध्यक्ष डॉ.संध्या पुरेचा भी मौजूद रहेंगी। बता दें 1952 से अकादमी पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। यह सम्मान उत्कृष्टता और उपलब्धि के उच्चतम मानक का प्रतीक तो हैं। निरंतर व्यक्तिगत कार्य और उनके योगदान को भी मान्यता प्रदान करते हैं।

PM मोदी देंगे पश्चिम बंगाल को बड़ी सौगात, 24 परगना में करेंगे रैली,कोलकाता में पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन

लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा से पहले पीएम नरेन्द्र मोदी के दौरे तेज हो गए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बुधवार 6 मार्च को राजधानी कोलकाता में बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी कोलकाता में करीब 15 हजार चार सौ करोड़ रुपये की मेट्रो से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Related posts

Yogi Adityanath: चित्रकूट की बाढ़ का जायजा लेने पहुंचेंगे CM योगी, हवाई सर्वेक्षण के बाद पीड़ित परिवारों को देंगे राहत किट

Yogi Adityanath: चित्रकूट की बाढ़ का जायजा लेने पहुंचेंगे CM योगी, हवाई सर्वेक्षण के बाद पीड़ित परिवारों को देंगे राहत किट

September 5, 2026
ISRO की कामयाबी पर कुमार विश्वास का खास अंदाज में सलाम, बोले- ‘रोज ही आकाश चढ़ते जा रहे हैं हम’

ISRO की कामयाबी पर कुमार विश्वास का खास अंदाज में सलाम, बोले- ‘रोज ही आकाश चढ़ते जा रहे हैं हम’

September 5, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी का संवाद आज

  • PM देशभर की महिलाओं से करेंगे संवाद
  • ‘नारी शक्ति संवाद‘ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित
  • स्व-सहायता, NGO की महिलाओं से करेंगे संवाद
  • BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
  • एमपी में 870 जगहों पर ऑनलाइन संवाद
  • PM के साथ 870 जगहों पर महिलाएं जुड़ेंगी
  • PM मोदी को MP की 15 लाख महिलाएं सुनेंगी

किसानों का दिल्ली कूच आज

अपनी मांगों को लेकर किसान संगठन एक बार फिर दिल्ली कूच करने जा रहे हैं। संगठनों ने देशभर के किसानों से दिल्ली पहुंचने की अपील की है। आज बुधवार 6 मार्च को देशभर के किसान संगठन दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचेंगे। हालांकि पंजाब-हरियाणा शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 23 दिन से डटे किसान दिल्ली की ओर कूच नहीं करेंगे। बता दें किसान नेता सरवन सिंह पंढेर के साथ जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व वाले किसान संगठनों ने देशभर के किसानों से दिल्ली पहुंचने की अपील की है। जिसके बाद आज बुधवार को यह किसान दिल्ली कूच करने वाले हैं। किसान संगठनों के नेताओं ने किसानों से बस और ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचने को कहा है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मप्र में अंतिम दिन

  • एमपी में राहुल की यात्रा का आखिरी दिन आज
  • आज उज्जैन के बाद बड़नगर में राहुल करेंगे रोड-शो
  • बदनावर, सैलाना और रतलाम में सभा को करेंगे संबोधित
  • रतलाम की सभा के बाद राहुल की यात्रा पहुंचेगी राजस्थान

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज बुधवार को एमपी में अंतिम दिन है। इससे पहले मंगलवार को यात्रा का नाइट हॉल्ट उज्जैन के इंगोरिया में रहा। आज बुधवार को यात्रा धार जिले में यह यात्रा प्रवेश करेगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि बुधवार को बदनावर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी राहुल गांधी के साथ मौजूद रहेंगे।

छत्‍तीसगढ़ में कैबिनेट की बैठक आज

छत्तीसगढ़ के CM विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होने वाली है। जिसमें कई फैसलों पर मुहर लग सकती है। बता दें सीएम विष्णुदेव साय ने आज बुधवार 6 मार्च को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। कैबिनेट की इस अहम बैठक में किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के अंतर की राशि का भुगतान और महतारी वंदन योजना को लेकर चर्चा किये जाने की संभावना है।

Tags: #Bharat Jodo Nyay Yatra#farmers marched to Delhi#honored 94 artists#Kolkata first underwater metroPM Modipresident
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version