Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

संदेशखाली मुद्दे के बीच पीएम मोदी का ​पश्चिम बंगाल दौरा, ममता के गढ़ में मोदी की हुंकार

DigitalDesk by DigitalDesk
March 1, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 1 मार्च को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। संदेशखाली मुद्दे की गर्माहट के बीच ममता बनर्जी के गढ़ में पीएम मोदी का यह दौरा खासा अहम माना जा रहा है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगला लक्ष्य ममता बनर्जी का स्टेट बंगाल है। जहां वे टीएमसी को पछाड़ कर कमल खिलाना चाहते हैं। पश्चिम बंगाल में 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 42 में लोकसभा की 18 सीटें मिलीं थीं। इस बार बीजेपी ने देश भर में लोकसभा की 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। जिसके चलते पीएम मोदी और बीजेपी लोकसभा की 42 सीट वाले पश्चिम बंगाल पर विशेष फोकस बनाए हुए हैं। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के मुद्दे को बीजेपी देश भर में भुनाने की कोशिश में जुटी है। ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा ममता बनर्जी और उनकी सरकार के लिए परेशानी भरा हो सकता है।

  • बीजेपी के 400 पार के लिए खास है पीएम का दौरा
  • आमचुनाव के लिए बीजेपी के अभियान का करेंगे आगाज
  • पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सरगर्मियां तेज
  • पीएम के पहुंचने से पहले शाहजहां शेख का सरेंडर
  • संदेशखाली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख का सरेंडर
  • सुर्खियों में महिलाओं के उत्पीड़न का मुद्दा
  • पीएम की सभा में लाखों लोगों के आने की उम्मीद
  • उत्तर 24 परगना जिले में खास है प्रधानमंत्री मोदी का दौरा
  • देशखाली में कई स्थानीय महिलाओं ने लगाए शाहजहां पर आरोप
  • तृणमूल कांग्रेस नेता है शाहजहां शेख
  • शाहजहां शेख पर महिला उत्पीड़न के आरोप
  • इस मुद्दे पर बेहद आक्रामक तेवर दिखा रही है बीजेपी
  • आम चुनाव 2024 के लिए बनाई खास रणनीति
  • राज्य के नेताओं के साथ हुई कई दौर की बैठक
  • बंगाल में कानून-व्यवस्था को बीजेपी बनाएगी मुद्दा
  • राज्य में हिंसा और ममता की तुष्टिकरण की सियासत पर नजर

पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी भी नहीं चाहती हैं कि बीजेपी संदेशखाली के मुद्दों को चुनावी हवा दे ऐसे में संदेशखाली के गुनहगार शाहजहां शेख को टीएमसी सरकार ने गिरफ्तार का जेल में डाल दिया है।हालांकि बीजेपी इस मुद्दे के जरिए लोकसभा चुनाव में टीएमसी को घेरने की पूरी रणनीति बना चुकी है। जिसके चलते उसे 400 पार का आंकड़ा आसानी से हासिल हो। यही वजह है कि ममता बनर्जी बीजेपी के हाथ इस तरह का कोई मुद्दा लगे नहीं देना चाहती। पश्चिम बंगाल हाई कोर्ट की फटकार के बाद ममता बनर्जी सरकार ने एक्शन लेते हुए संदेशखाली के मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया।बता दें शाहजहां से पिछले कई दिनों से फरार था। जिसने राजनीति के दबाव में आकर सरेंडर किया है। वैसे स्थानीय लोग भी मानते हैं की ममता बनर्जी शाहजहां शेख को प्रोटेक्ट कर रही हैं। लोगों का कहना है कि ममता बनर्जी के बाद पश्चिम बंगाल में कोई ताकतवर नेता है तो वह शाहजहां शेख है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पीएम देंगे 15 हजार करोड़ रुपये की सौगात

पश्चिम बंगाल में भले ही टीएमसी की सरकार हो लेकिन केन्द्र की बीजेपी सरकार अपनी योजनाओं के जरिए प्रदेश की जनता को प्रभावित करना चाहती है। पीएम मोदी के कार्यक्रम पर नजर डालें तो पीएम नरेन्द्र मोदी यहां हुगली के आरामबाग जिले में 7 हजार 200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे। इसके अगले दिन शनिवार 2 मार्च को पीएम मोदी नादिया जिले के कृष्णानगर जाने वाले हैं। वहां पीएम मोदी 15 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पश्चिम बंगाल की जनता को देंगे। पीएम मोदी दो सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करने वाले हैं। जिसमें पहली सभा शुक्रवार को हुगली जिले के आरामबाग में होगी वहीं दूसरी जनसभा शनिवार को नादिया जिले के कृष्णानगर में होने वाली है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार की माने तो प्रधानमंत्री मोदी आगामी 6 मार्च को उत्तर 24 परगना के बारासात में रैली को भी संबोधित करेंगे।

पीएम सुनेंगे संदेशखाली की पीड़िताओं का दर्द

जानकारी के अनुसार पीएम नरेन्द्र मोदी ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल से बीजेपी के चुनावी अभियान का आगाज करने वाले हैं। इसकी शुरुआत कर पीएम खास संदेश देन चाहते हैं। संदेशखाली में जहां शाहजहां शेख का मामला गरमाया हुअ है वहीं इसके बीच पीएम मोदी का दौरा इसलिए भी खास है, क्योंकि यहां बारासात में पीएम मोदी के मंच के ठीक पास में संदेशखाली की पीड़िताओं के लिए भी मंच तैयार किया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी मंच से संदेशखाली की पीड़िताओं का दर्द भी सुनेंगे।

BJP का लक्ष्य बंगाल की कम से कम 30 सीट पर जीत

बीजेपी ने बंगाल में लोकसभा की 42 में से 30 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। इसी के चलते वह संदेशखाली जेसे मुद्दे को हवा देकर पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर लगातार हमले कर रही है। संदेशखाली को मुख्य हथियार बनाते हुए बीजेपी नेता टीएमसी पर लगातार आक्रमण कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में बीजेपी सभी पश्चिम बंगाल की सभी सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति के तहत काम कर रही है पीएम नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे से पहले संदेशखाली मुद्दे पर महाभारत चल रही है। शेख भले ही पुलिस के हाथ आ चुका है। लेकिन 55 दिन की उसकी फरारी ममता बनर्जी सरकार पर खासी भारी पड़ सकती है। बीजेपी के पश्चिम बंगाल इकाई प्रमुख सुकांत मजूमदार की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 1 मार्च से पश्चिम बंगाल के दो दिनी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम दो जनसभाएं भी करने वाले हैं। इसके साथ ही हुगली और नदिया जिलों में केन्द्र सरकार की कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पश्चिम बंगाल के सियासी समीकरण की बात करें तो यहां बीजेपी और टीएमसी दोनों ही दलों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। क्योंकि पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से 18 सीट बीजेपी ने जीती थीं। जबकि टीएमसी की झोली में 22 सीट गई थीं। इस बार बीजेपी ने 42 में से कम से कम 30 सीट जीतने की रणनीति बनाई है।

Post Views: 169
Tags: #PMModi #TMC chief CM Mamata Banerjee#SandeshKhali#WestBengallok sabha election 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version