Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

सपा के गढ़ आजमगढ़ में एमपी के सीएम डाॅ.मोहन यादव, अखिलेश को देंगे ये चुनौती

DigitalDesk by DigitalDesk
February 13, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव आज 13 फरवरी को यूपी के दौरे पर रहेंगे। वे आजमगढ़ क्लस्टर के तहत आने वाले पांच लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी पदाधिकारी की बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान मोहन यादव पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। मोहन यादव के इस दौर से यह स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर भी वे आगामी दिनों में भी प्रचार करेंगे। सियासी जानकारों की माने तो बीजेपी ने यूपी में अखिलेश यादव की टक्कर मोहन यादव को मैदान में उतार दिया है। सबसे खास बात यह है कि सीएम डाॅ.मोहन यादव आज जहां जा रहे हैं। वह क्षेत्र यूपी में समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है।

  • सीएम डॉक्टर मोहन यादव का यूपी दौरा आज
  • आजमगढ़ जाएंगे सीएम डॉ. मोहन यादव
  • लोकसभा क्लस्टर की बैठकों को करेंगे संबोधित
  • आगामी चुनाव को लेकर देंगे जीत का मंत्र
  • पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में होंगे शामिल
  • यूपी में अखिलेश को चुनौती देंगे डाॅ.मोहन यादव
  • 20 प्रतिशत यादवों पर बीजेपी का फोकस
  • सपा को मुस्लिम मतदाता तक सीमित करने की रणनीति

तीन बैठकों को करेंगे संबोधित

यूपी के एक दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ . मोहन यादव आजमगढ़ में तीन बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। इनमें जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और लोकसभा संयोजक के साथ लोकसभा प्रभारी ही नहीं लोकसभा प्रबंध समिति के पदाधिकारी और मौजूदा सांसद, विधायक के साथ कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

इस बार बीजेपी का लक्ष्य ”400 पार”

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में इस बार 400 सीटों का लक्ष्य तय किया है। इसी लक्ष्य को  परा करने के उद्देश्य से पार्टी ने देशभर में लोकसभा क्षेत्रों को क्लस्टर के रूप में विभाजित किया है।। पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी क्लस्टर स्तर पर पहुंचकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें लेकर उन्हें जीत का मंत्र दे रहे हैं। इसी कड़ी मप्र के मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव यूपी में आजमगढ़ क्लस्टर के तहत आने वाले पांच लोकसभा क्षेत्रों में बैठकें लेने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यूपी में लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बीजेपी की कमान संभालेंगे। इसकी शुरुआत वे यूपी के आजमगढ़ क्लस्टर के आजमगढ़, बलिया, लालगंज, घोसी और सलेमपुर समेत पांच लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकों में शामिल होंगे।

मिशन 80 में योगदान देंगे सीएम मोहन यादव

बता दें जब मध्य प्रदेश में डाॅ.मोहन यादव को बतौर मुख्यमंत्री के रूप में अहम जिम्मेदारी दी गई थी उसी समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि यूपी में बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को टक्कर देने के लिए डॉ मोहन यादव को आगे लेकर आई है। अब उनके यूपी दौरे से राज्य में एक बार फिर सियासत गरमा गई है।

20 फीसदी यादव वोटर्स

दरअसल उत्तरप्रदेश में ओबीसी और दलित वोट के आसपास राजनीति घूम रही है। पिछले कुछ दशक का चुनावी इतिहास देखें तो यूपी की राजनीति में दलित के बाद ओबीसी मुख्य रोल अदा कर रहे हैं। सूपी की 52 फीसदी ओबीसी आबादी में करीब 20 प्रतिशत यादव समाज हैं। जबकि राज्य की कुल आबादी में करीब 11 प्रतिशत यादव वोट की हिस्सेदारी है। यह वोटर्स बसपा और कांग्रेस से दूरी बनाए रखते हैं। हालांकि यूपी में सपा को यादवों के करीब 90 प्रतिशत वोट मिलते रहे हैं। इसीलिए सपा अपने ओबीसी और मुस्लिम वोट बैंक के सहारे यूपी में सत्ता पर राज करती रही है। यही वजह है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अब यादव के अलावा मौर्या,, कुर्मी पटेल, शाक्य, सैनी, कुशवाहा, लोध, फीसदी गडरिया पाल, कुम्हार, गूजर और राजभर वोट को भी अपनी ओर खींचना चाहती है।

Post Views: 207
Tags: #Azamgarh BJP Cluster Meeting#BJP Yogi Adityanath#Dr. Mohan YadavLok Sabha ElectionsUttar Pradesh 80 seats
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version