Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी देंगे आदिवासी बहुल झाबुआ को करोड़ों की सौगात,पीएम साधेंगे आदिवासी बहुल इन 10 सीटों का समीकरण

DigitalDesk by DigitalDesk
February 11, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Lok Sabha Elections 2024 Prime Minister Narendra Modi Jhabua Madhya Pradesh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अप्रैल मई महीने में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने तैयारी तेज कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के दौरे पर रहेंगे। चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है। जानकारी मुताबिक प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार 11 फरवरी को झाबुआ जिले में आदिवासी समुदायों के एक सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचेंगे। इस दौरान वे करीब 7,550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी विशेष पिछड़ी जनजातियों की करीब दो लाख महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान की मंथली किश्त की राशि भी जारी करेंगे। बता दें मध्य प्रदेश में कई विशेष पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को सरकार की ओर से पौष्टिक भोजन के लिए पंद्रह सौ रुपये हर माह मुहैया कराया जाता है।

  • पीएम मोदी का लोकसभा चुनाव को लेकर एमपी का दौरा आज
  • आदिवासी बहुल इलाके झाबुआ से चुनाव का आगाज करेंगे
  • 75 सौ पचास करोड़ के 22 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण
  • एसटी वर्ग की महिलाओं को मिलेगी आहार अनुदान राशि
  • टंट्या मामा भील यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी
  • पेय जल आपूर्ति का शुभारंभ भी करेंगे
  • झाबुआ में सीएम राइस स्कूल की देंगे सौगात
  • मेघनगर रेलवे स्टेशन का रिडेवलपमेंट होगा
  • पीएम आदर्श योजना , पीएम स्वामित्व योजना का देंगे लाभ

लोकसभा की दस से अधिक सीटों को साधने की कोशिश

झाबुआ में लोकसभा चुनाव अभियान का शुभारंभ करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी न केवल मप्र बल्कि गुजरात ओर राजस्थान को भी साधेंगे। मप्र का झाबुआ दरअसल गुजरात और राजस्थान से भी लगा हुआ है। तीनों राज्यों का यह आदिवासी बेल्ट माना जाता है। इस आयोजन से झाबुआ ही नहीं रतलाम, धार, खरगोन, मंडला, बैतूल और शहडोल की आदिवासी सीटों पर असर होगा। मप्र की इन आधा दर्जन सीटों के साथ ही गुजरात की तीन और राजस्थान में लोकसभा की एक सीट भी सधेगी। पीएम के झाबुआ कार्यक्रम के जरिए गुजरात की पंचमहल, दाहोद और छोटा उदयपुर लोकसभा सीट के साथ ही राजस्थान की बांसवाड़ा सीट पर भी बीजेपी की नजर है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में आदिवासी समुदायों के एक सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। जिसमें राज्य के लिए 7,550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मध्य प्रदेश भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि गोपालपुरा में होने वाले कार्यक्रम में देश भर के आदिवासी शामिल होंगे। कुछ महीनों में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले इस साल राज्य में पीएम मोदी की यह पहली यात्रा होगी। मध्य प्रदेश में आदिवासियों के लिए सबसे अधिक छह लोकसभा सीटें आरक्षित हैं। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राज्य की आहार अन्न योजना के तहत करीब दो लाख महिला लाभार्थियों को मासिक किस्तों का वितरण भी करेंगे। इस आहार अन्न योजना के तहत राज्य की विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं के पौष्टिक भोजन की व्यवस्था कीे लिए उन्हें हर माह 1500 रुपये प्रदान किए जाते हैं। वहीं पीएम स्वामित्व योजना के तहत करीब 1.75 लाख अधिकार अभियान भूमि अधिकारों का रिकॉर्ड भी वितरित करेंगे। जो लोगों को उनकी भूमि के अधिकार के लिए दस्तावेजी साक्ष्य प्रदान करेगा।

पीएम मोदी टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय की आधारशिला भी पीएम मोदी रखेंगे। जिससे राज्य के आदिवासी बहुल जिलों के युवाओं की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। आधिकारिक बयान में यह भी कहा गया है कि 170 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले इस विश्वविद्यालय छात्रों के समग्र विकास के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा पीएम मोदी प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 559 गांवों के लिए करीब 55 करोड़ रुपये की धनराशि भी हस्तांतरित करेंगे। इस राशि का उपयोग आंगनवाड़ी भवनों, उचित मूल्य की दुकानों, स्वास्थ्य केंद्र , स्कूलों में अतिरिक्त कमरों, आंतरिक सड़कों सहित विभिन्न प्रकार की निर्माण गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री झाबुआ में एम राइज स्कूल की आधारशिला रखेंगे। यह स्कूल छात्रों को स्मार्ट कक्षाएं, ई लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी को एकीकृत करेगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह मध्य प्रदेश में जलापूर्ति और पेयजल के प्रावधान को मजबूत करने वाली कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। उनमें तलवाड़ा परियोजना शामिल है। यह धार और रतलाम के एक हजार से अधिक गांवों के लिए एक पेयजल आपूर्ति योजना है। वहीं अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन अमृत 2.0 के तहत 14 शहरी जलापूर्ति योजनाएं जो मध्य प्रदेश के कई जिलों में 50,000 से अधिक शहरी परिवारों को लाभान्वित करती हैं।

ग्राम पंचायतों के लिए नल जन योजना

प्रधानमंत्री मोदी झाबुआ की 50 ग्राम पंचायतों के लिए नल जल योजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह राशि से लगभग 11 हजार घरों को नल का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। वही कार्यक्रम में पीएम कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें रतलाम रेलवे स्टेशन और मेघनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखना शामिल है। इन स्टेशनों को अमृत भा रत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया जाएगा। इन रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। उनमें इंदौर . देवास ,उज्जैन सी केबिन रेलवे लाइन के दोहरीकरण की परियोजनाएं और यार्ड रिमॉडलिंग के साथ इटारसी उत्तरदक्षिण ग्रेड सेपरेटर और बरखेड़ा – बुदनी-इटारसी को जोड़ने वाली तीसरी लाइन शामिल हैं। इन परियोजनाओं से रेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यात्री और माल गाड़ियों दोनों के लिए यात्रा के समय को कम करने में मदद मिलेगी। 3275 करोड़ की सड़क परियोजना की सौगात देंगेपीएम मोदी मध्य प्रदेश में 3,275 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई सड़क विकास परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। जिसमें एनएच -47 के हरदा बेतुल पैकेज , 3 000 हरदा टेमागांव , एनएच -752D के उज्जैन देवास खंड एनएच-47 के इंदौर-गुजरात एमपी सीमा खंड को चार लेन 16 किमी और एनएच-47 के चिचोली बेतुल पैकेज हरदा बेतुल और एनएच 552जी के उज्जैन झालावाड़ खंड को चार लेन बनाना शामिल है। इन परियोजनाओं से सड़क संपर्क में सुधार होगा और क्षेत्र में आर्थिक विकास में भी मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री कचरे के ढेर में सुधार और बिजली सबस्टेशन जैसी अन्य विकास पहलों को भी समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे।

Post Views: 217
Tags: #Development projects#Jhabua Madhya PradeshLok Sabha Elections 2024Prime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version