Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

अंतरिम बजट 2024 : चुनाव से पहले किसान और कर्मचारियों के साथ करदाता इसलिए हैं मायूस

DigitalDesk by DigitalDesk
February 2, 2024
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Interim Budget 2024 Lok Sabha Elections Farmers Employees Pensioners Taxpayers disappointed
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक दो महीने पहले केन्द्र की मोदी सरकार ने जो अंतरिम बजट पेश किया है उससे कई लोगों को मायूसी मिली है। उम्मीद लगाई जा रही थी कि सामने लोकसभा चुनाव हैं। ऐसे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब बजट पेश करने के लिए अपना बही खाता खोलेंगी तो उसमें से किसान को बड़ी सौगात मिलेगी।तो वहीं टैक्स के मोर्चे पर टैक्सपेयर्स को भी राहत दी जा सकती है। साथ ही सरकारी कर्मचारियों के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए खुशखबरी का एलान होने की उम्मीदें लगाई जा रहीं थीं, लेकिन जब बही खाता खोला तो सभी की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

  • अप्रैल मई में होना हैं लोकसभा चुनाव
  • चुनाव से पहले मोदी सरकार का अंतरिम बजट
  • अं​तरिम बजट से कई लोगों में मायूसी
  • चुनाव से पहले कई राहत मिलने की थी उम्मीद
  • किसान को नहीं मिली बड़ी सौगात
  • टैक्स के मोर्चे पर भी टैक्सपेयर्स को नहीं मिली राहत
  • सरकारी कर्मचारियों के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों की टूटी उम्मीद

किसान में निराशा का भाव

पिछली बार 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लॉन्च करने की घोषणा कर किसानों को खुश किया था। इस योजना के तहत छोटे किसानों को दो हजार रुपये की तीन किस्तों में सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। जिससे किसान डीजल, खाद और बीज के खचों में राहत मिले। इस योजना का बीजेपी को 2019 के लोकसभा चुनाव ही नहीं कई राज्यों में हुए विधानसभा के चुनावों में भी जबरदस्त लाभ मिला था। ऐसे में 2024 के चुनाव से पहले ये उम्मीद थी कि मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना को राशि में बढ़ोतरी कर सकती है। पिछले 5 साल में फसलों पर किसानों की लागत बढ़ी है। किसान डीजल और बोझ के नीच दबता जा रहा है। 5 साल के मुकाबले डिजल पर ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। अब 11 करोड़ किसानों की उम्मीद अंतरिम बजट के बाद टूट गई है। वित्तमंंत्री ने पीएम किसान निधि के तहत दिए जाने वाली रकम में कोई इजाफा नहीं किया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

करदाताओं में भी मायूसी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब अंतरिम बजट पेश कर रहीं थीं तो टैक्सपेयर्स और खासतौर से सैलरीड क्लास को उम्मीद थी, लेकिन जब भाषण खत्म हुआ तो बेहद निराशा मिली। टैक्सपेयर्स वे उम्मीद कर रहे थे कि केन्द्र सरकार टैक्स के वजन को कम कर सकती है। मोदी सरकार के दस साल के इस कार्यकाल के दौरान डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में तीन गुना उछाल देखने को मिल रहा है। सीबीडीटी की माने तो 2013- 14 में कुल 5,26,44,496 टैक्सपेयर्स थे जिनकी संख्या 2022-23 में बढ़कर 9,37,76,869 हो गई है। पर इस सब के बावजूद सरकार ने तो ना स्टैंडर्ड डिडक्शन के लिमिट को बढ़ाया और ना इनकम टैक्स छूट की लिमिट में कोई बढ़ोतरी को नए इनकम टैक्स रिजीम को और आकर्षक चनाने के लिए भी बजट में कोई घोषणा नहीं की गई है जिससे टैक्सपेयर्स निराश हैं।

8वां वेतन आयोग रह गया सपना

मोदी सरकार के अंतरिम बजट से सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स में भी मायूसी है। सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को उम्मीद थी कि आठवें वेतन आयोग के गठन करने की घोषणा बजट वित्तमंत्री कर सकती हैं। दरअसल दो साल बाद 1 जनवरी 2026 से आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की जाना हैं। ऐसे में नए वेतन आयोग को अपनी विस्तृत रिपोर्ट बनाने के लिए कम से कम 18 महीने का समय चाहिए होता है। 1.17 करोड़ केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनर्स के अलावा अखिल भारतीय सेवा और केंद्र शासित प्रदेश, इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स डिपार्टमेंट से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ रेग्यूलेटरी अथॉरिटी से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी कर्मचारी और रक्षा बल से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों के वेतन और भत्तों के साथ बैंक स्ट्रक्चर और पेंशन को लेकर वेतन आयोग की ओर से अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपी जाती है। आठवें वेतन आयोग के गठन का समय अब आ चुका है। इसके बाद भी केन्द्र की मोदी सरकार ने वेतन आयोग के गठन को लेकर कोई संकेत अब तक नहीं दिए।

Post Views: 136
Tags: #Employees#Interim Budget 2024#Pensioners #Taxpayers disappointedfarmersLok Sabha Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version