Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

वाराणसी जिला कोर्ट का आदेश : ज्ञानवापी में 30 साल बाद गूंजी आरती और घंटियों की आवाज

DigitalDesk by DigitalDesk
February 1, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

वाराणसी जिला कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार-गुरुवार रात से ही ज्ञानवापी परिसर में पूजा पाठ शुरू कर दी गई। इसके साथ ही करीब 30 साल बाद ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास तहखाने में घंटियों की आवाज सुनाई दी है। पूजा करने के लिए यहां आधी रात में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दिखाई दिए।

  • 30 साल बाद ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में की पूजा
  • वाराणसी जिला कोर्ट के आदेश के बाद की गई पूजा
    बुधवार-गुरुवार रात को की गई पूजा पाठ
  • व्यास तहखाने में सुनाई दी घंटियों की आवाज
  • पूजा के लिए आधी रात में भी जुटे श्रद्धालु

दरअसल बुधवार 31 जनवरी को वाराणसी जिला अदालत ने ज्ञानवापी में पूजा बहाल कराने का फैसला सुनाया था। जिला अदालत ने हिंदू पक्ष को राहत देते हुए तहखाने में पूजा करने की अनुमति दी थी। वहीं मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट के इस फैसले को चुनौती देने का फैसला किया है। जिला अदालत से फैसला सुनाए जाने के बाद से ही शिव भक्तों में खुशी दिखाई दे रही थी। इसके चलते ज्ञानवापी स्थित व्यास तहखाने में आधी रात को पूजा की गई। यहां पर पिछले 30 साल से पूजा करने पर रोक लगी हुई थी।

Related posts

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

June 6, 2026
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

June 6, 2026

डीएम बोले- कोर्ट के आदेश का किया पालन

ऐसे मे विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी ओम प्रकाश मिश्रा के साथ अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर द्रविड़ ने व्यास जी के इस तहखाने में पूजा कराई। इसे लेकर डीएम ने कहा कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन किया गया है। हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने कोर्ट के आदेश की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला न्यायाधीश अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने ज्ञानवापी परिसर के तहखाने में पूजा-पाठ करने का अधिकार व्यास जी के नाती शैलेन्द्र पाठक को दिया है। उन्होंने बताया जिला न्यायाधीश ने अपने आदेश में कलेक्टर को निर्देश दिया कि तहखाने में मूर्तियों की पूजा और राग-भोग कराए जाने की व्यवस्था सात दिन के भीतर कराए जाएं। इसके साथ ही वादी शैलेन्द्र व्यास और काशी विश्वनाथ ट्रस्ट की ओर से तय किए गए पुजारी से पूजा कराई जाए। वहीं जिला अदालत के फैसले के बाद मस्जिद के तहखाने में प्रवेश करने से रोकने के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग को हटा दिया गया है।

Post Views: 190
Tags: #30 years#Aarti bells echoed in Varanasi#diameter cellar#District Court#Gyanvani
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version