Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

75वां गणतंत्र दिवस … कर्तव्य पथ दिखी भारत के शौर्य और पराक्रम के साथ आध्यात्म की झलक , शंख ध्वनी से परेड का आगाज

DigitalDesk by DigitalDesk
January 26, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
26 January 2024 Republic Day National Festival Delhi Path of Duty President Prime Minister
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश आज 26 जनवरी 2024 को 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इस पावन मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया तो वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर देश के वीर शहीदों श्रद्धासुमन अर्पित की। गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शामिल हुए। बता दें इस बार गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम कई मायनों में खास है। पहली बार मिलिट्री बैंड की बजाय शंख नगाड़े की ध्वनि से परेड की शुरुआत की गई। विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की . दोनों विषयों पर आधारित इस साल की परेड में करीब 13 हजार से अधिक विशेष अतिथियों ने हिस्सा लिया। यह एक ऐसी पहल है जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोग इस राष्ट्रीय त्योहार में शामिल होकर उत्सव मनाते नजर आए। जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने का अवसर भी मिला।

  • मिलिट्री बैंड के बजाए शंख और नगाड़े से परेड की शुरुआत
  • कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति ने लहराया परचम
  • मिलिट्री बैंड की बजाय गूंजी शंख नगाड़े की ध्वनि
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रहे मुख्य अतिथि
  • परेड में 13000 विशेष अतिथि हुए शामिल
  • नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम
  • पीएम ने दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

भारत ने 26 जनवरी 1950 को संविधान को अपनाया देश ने 26 जनवरी 1950 को एक संविधान को अपनाया था। जिसके तहत भारत को एक लोकतांत्रिक , संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया। 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनिट पर भारत एक गणतंत्र देश बना। इस के छह मिनट बाद 10 बजकर 24 मिनिट पर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की थी। हर साल की भांति इस बार भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ जिसे अब कर्तव्य पथ कहा जाता है पर कुछ खास कार्यक्रम देखने को मिले। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता के साथ अखंडता और सैन्य ताकत की झलक दिखाई दी।
भारतीय गणतंत्र को स्थापित हुए 74 साल पूरे हो गए। गणतंत्र की 75 वीं सालगिरह मनाई जा रही है। गणतंत्र का अर्थ होता है हमारा संविधान हमारी सरकार हमारे कर्तव्य हमारा अधिकार। इस व्यवस्था को हम सभी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था और 26 जनवरी 1950 को भारत एक सम्प्रभु लोकतान्त्रिक गणराज्य घोषित हुआ। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। यह दिवस भारत के गणतंत्र बनने की खुशी में ही मनाया जाता है। जिसे सभी जाति और वर्ग के लोग एक साथ मिलकर मनाते हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया था 26 जनवरी 1950 को पहला ध्वजारोहण

भारत के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण किया था। इसके साथ ही भारत को गणतांत्रिक देश घोषित किया। इसे पहली बार 26 जनवरी 1950 को ही मनाया गया। इसके बाद से हर साल 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं। देश के राष्ट्रपति लालकिले पर आयोजित होने वाले मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। इसी दिन स्वतंत्र भारत का नया संविधान लागू किया गया था। हमें गणतंत्र दिवस के दिन अपने संविधान पर सार्थक चर्चा के साथ मंथन करने की महती जरुरत है। मौजूदा समय में संविधान के कई प्रावधानों की लोग अपनेण्अपने हिसाब से व्याख्या करते नजर आ रहे हैं। हमारा संविधान बताता है कि भारत के प्रत्येक नागरिक का यह मूल कर्तव्य होगा कि वह संविधान का अनुपालन करें। उसके द्वारा स्थापित संस्थाओं और आदशों का सम्मान करें। गणतंत्र दिवस के पावन दिवस पर सभी को खुले दिल से इन सब बातों पर गहनता से मंथन करना चाहिए , तभी इस इसकी सार्थकता सिद्ध कर सकते हैं।

Post Views: 278
Tags: #26 January 2024#Delhi Path of Duty#National Festival#Republic DaypresidentPrime Minister
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version