Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा…कांग्रेसियों ने बीजेपी पर लगाए ये आरोप..असम के सीएम को क्यों कहा डरपोक

DigitalDesk by DigitalDesk
January 23, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Rahul Gandhi India Jodo Nyay Yatra Congress BJP Assam CM Lok Sabha Elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्र्ीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वह असम पहुंचे। असम पहुंचने के बाद जोरदार बवाल हुआ है। यहां पहले राहुल गांधी के साथ धक्का मुक्की की खबरें आईं। फिर मंदिर जाने से रोकने की खबरें आई हैं। जिसके बाद पूरे देश में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। पूरे देश के सभी जिला कार्यालय में मौन प्रदर्शन किया है।

  • लोकसभा चुनाव से पहले गरमाने लगा सियासी मौसम
  • कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर सियासत
  • राहुल गांधी को असम में मंदिर जाने रोका
  • असम के सोनितपुर जिले में न्याय यात्रा हमला
  • विरोध में कांग्रेस का पूरे देश में धरना प्रदर्शन
  • जिला मुख्यालय के गांधी प्रतिमा के पास मौन धरना
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला
  • बीजेपी ने किया पलटवार-यात्रा से हमे कोई लेना देना नहीं

बहरहाल लोकसभा चुनाव नजदीक है राहुल गांधी की यात्रा निकल पड़ी है लेकिन जिस तरह से राहुल गांधी की यात्रा को असम में रोका जा रहा है। इसका सीधा सीधा असर लोकसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है। क्योंकि कांग्रेस और भाजपा दोनों एक दूसरे पर हमलावर है। यह एक राजनीतिक मुद्दा बन सकता है। वहीं कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को असम में मंदिर जाने से कथित रूप से रोकने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। बघेल ने सोशल मीडिया एक्स में लिखा कि असम के लिए निकल रहा हूं। असम के मुख्यमंत्री के लिए लिखा कि हिमंता बिस्वा सरमा डरपोक हैं। इसका अनुभव मैंने असम विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करते हुए ही कर लिया था। इसे लेकर कांग्रेस का कहना है की इस न्याय यात्रा से बीजेपी को डर है कहीं लोकसभा चुनाव हार न जाए। वहीं बीजेपी के छत्तीसगढ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पर गैरजरुरी आरोप लगा रही है। आरोप लगा रही है राहुल गांधी के रुक जाने पर असम सरकार के पर कांग्रेस हमलावर है। बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा कहां पहुंची ।इसे हमें कोई मतलब नहीं है।हम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में काम करेंगे और उन्हें 11 कमल के फूल दिलाएंगे।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और दिग्विजय सिंह ने दिया मौन धरना

मध्यप्रदेश की बात करें तो भोपाल जिला मुख्यालय पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मौन धरना दिया।इस धरने का कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने असम के मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे अन्याय और लोकतांत्रिक मुल्यों की हत्या के खिलाफ के धरना बताया। वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का कहना था कि राहुल गांधी को मंदिर में जाने से क्यों रोका गया। इसका जनाब न तो असम के सीएम के पास है न ही बीजेपी के पास। वहीं उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन धरने के स्थान पर सरकार का पुतला दहन किया। सरकार विरोधी नारे लगाए।

राहुल गांधी के न्याय यात्रा की तो असम के गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खुब तनातनी हुई। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग को हटा दिया और गुवाहाटी शहर में प्रवेश करने की कोशिश की। जिससे पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की हुई। पुलिस प्रशासन का कहना था यात्रा शहर में प्रवेश करने पर यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती इसलिए यात्रा को शहर से जाने से रोका गया था। उन्हें बाई पास से यात्रा निकालने की अनुमति दी गई थी। जबकि कांग्रेस का कहना था कि इस रास्ते से बजरंग दल और जेपी नड्डा की यात्रा निकाली गई थी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई तनातनी के बाद राहुल गांधी अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर की संज्ञा दी। साथ ही कहा हमारे कार्यकर्ता अनुसाशित है और कानून का सम्मान करते हैं।

Post Views: 337
Tags: Assam CMBJPCongressIndia Jodo Nyay YatraLok Sabha ElectionsRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version