Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

रामभक्तों को प्रसाद में मिलेगा चांदी का सिक्का …शुद्ध घी से बना मोतीचूर का लड्डू

DigitalDesk by DigitalDesk
January 12, 2024
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, शहर और राज्य, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 22 जनवरी को शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस भव्य आयोजन मे पीएम नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे।

  • रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी
  • इस पल को यादगार बनाने में जुटा ट्रस्ट
  • श्रद्धालुओं को दिया जाएगा चांदी का सिक्का
  • ब्रास को थाली और अंगवस्त्र भी प्रदान किये जाएंगे
  • प्रसाद में मिलेगा देसी घी से बना 100 ग्राम का मोतीचूर का लड्डू

इस बीच, भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने की खुशी को श्री राम मंदिर ट्रस्ट यादगार बनाने में जुटा है। इसके तहत प्राण- प्रतिष्ठा में बुलाए गए 7 हजार अतिथियों को प्रसाद के रुप में चांदी का सिक्का, ब्रास को थाली और अंगवस्त्र दिए प्रदान किये जाएंगे। चांदी के सिक्के के लिए अशोक सिंहल फाउंडेशन से मॉडल मांगे गए हैं। वहीं, अतिथियों को प्रसाद के रूप में देसी घी से बना मोतीचूर का लड्डू दिया जाएगा। 100 ग्राम के इस लड्डू पर चांदी का वर्क लगा होगा। लड्डू के करीब डेढ़ लाख पैकेट बनाए जा रहे हैं। जिसे 22 और 23 जनवरी को भक्तों को प्रदान किये जाएंगे। अयोध्या में 14 लाख ऐसे दीपक लगाए जाएंगे जिन्हें जलाना नहीं जाएगा लेकिन रोशनी पाकर जगमग हो उठेंगे। जबकि प्राण प्रतिष्ठा के दिन बजाने के लिए गुजरात से 600 किलो का सोने चांदी से मढ़ा नगाड़ा अयोध्या पहुंच गया है। इस नगाड़े पर सोने और चांदी को परत मढ़ी है। इसे बनाने में लोहे और तांबे का भी इस्तेमाल हुआ है। नगाड़े को बनाने वाले डगबर समाज के चार लोग इसे प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मंदिर में बजाएंगे। ये नगाड़ा गुजरात से मध्य प्रदेश होते हुए अयोध्या पहुंचाया गया है। 22 जनवरी को इसकी गूंज श्रीराम मंदिर में सहित आसपास के दो किलोमीटर क्षेत्र में सुनी जा सकेगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अयोध्या नगरी पहुंचेंगे हर दिन तीन लाख श्रद्धालु

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां दर्शन के लिए आने वाले साल में प्रतिदिन तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसको ध्यान में रखते हुए अयोध्या के विकास की योजना बनाई गई है। इसके लिए कंबोडिया, यरूशलम और बेटिकन सिटी सहित विदेश के दूसरे प्रमुख शहरों और देश के तिरुपति और अमृतसर जैसे धार्मिक स्थानों पर व्यवस्था का अध्ययन किया है। अयोध्या के पुनर्विकास परियोजना के लिए प्रमुख योजनाकार दीक्षु कुकरेजा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा अयोध्या आध्यात्मिक के साथ सांस्कृतिक दृष्टि से भी एक वैश्विक पर्यटन स्थल बनने जा रहा है। लिहाजा इस धार्मिक नगरी को पर्यटन के साथ आर्थिक गतिविधियों के लिए एक बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। आने वाले तीन से चार साल में प्रतिदिन तीन लाख से अधिक श्रधालुओं के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे बढ़ती आबादी ही नहीं पर्यटन की जरूरतों को समायोजित करने हेतु सड़क, पुल, सीवेज प्रणाली और दूसरे आधुनिक बुनियादी ढांचे का खाका तैयार किया है। प्रमुख योजनाकार की माने तो अयोध्या के पुनर्विकास में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक छवि से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसे संरक्षित रखा जाएगा। वहीं भीड़‌ को समायोजित करने के लिए भी कुशल भूमि उपयोग को बढ़ाया जाएगा।

Post Views: 376
Tags: Ayodhya Ram templeMotichoor ladduprasadRam devoteesilver coin
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version