Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज एक्शन मोड में, अधिकारियों को दे दी ये चेतावनी

Prakash Pandey (प्रकाश पांडेय) by Prakash Pandey (प्रकाश पांडेय)
November 13, 2022
in भोपाल, मध्य प्रदेश, शहर और राज्य
0
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज एक्शन मोड में, अधिकारियों को दे दी ये चेतावनी

अधिकारियों की बैठक लेते शिवराज।

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों एक्शन मोड में हैं। वे पिछले कई दिनों से प्रशासनिक व पुलिस अफसरों की बैठकें ले रहे हैं। शनिवार को भी उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि मैं डीजीपी, सारे आईजी, एसपी और कलेक्टर्स को कह रहा हूं कि करप्शन के मामले में जीरो टॉलरेंस है।

अगर अवैध शराब बिकी तो एसपी हाेंगे जिम्मेदार

सीएम शिवराज ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि मुझे कल इंदौर में शिकायत मिली है। ये इजाजत कोई नहीं दे सकता कि पुलिस अधिकारी गलत काम करें। प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह ध्वस्त कर दें। ड्रग्स या अवैध शराब बिकी तो जिले के एसपी जिम्मेदार होंगे।

Related posts

story behind the 42 skeletons dating back 90 years found in Ujjain city of Mahakal

क्या हैं महाकाल की नगरी उज्जैन में मिले 90 साल पुराने 42 कंकाल. जानें क्या है पूरा सच…क्या यहां हुआ था सामूहिक नरसंहार

September 6, 2026
UP Technical Education Service Examination being held across 52 centers in Lucknow the exam is taking place in two shifts

लखनऊ में 52 केंद्रों पर UP प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा, दो पालियों में हो रही परीक्षा

September 6, 2026

प्रदेश में हुक्का लॉन्ज ना चले : सीएम

सीएम ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह से ध्वस्त करना है। स्कूल से लेकर कॉलेजों तक आसपास की छोटी-छोटी दुकानों पर कई तरह के नशे मिलने की शिकायत मिलती है। यह युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है, इससे हमें उन्हें बचाना है। अपने खबरी से लेकर इंटेलिजेंस को सक्रिय करें और इन्हें संरक्षण देने वालों को जड़ से मिटा दें।

अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार

जिलों में ड्रग्स, अवैध शराब की बिक्री पर सीएम ने कहा कि अगर कोई भी ऐसा मामला सामने आता है तो एसपी, थानेदार और ऊपर के संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। हम उन पर एक्शन लेंगे।

मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने मुख्य सचिव एवं उच्च अधिकारियों के साथ वी. सी. के माध्यम से मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। pic.twitter.com/9cX9fcRjRT

— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) October 8, 2022

गड़बड़ करने वाले अधिकारियों की लिस्ट बनाएं

सीएम शिवराज ने डीजीपी से लेकर कलेक्टर-एसपी तक को उन अधिकारी-कर्मचारियों की लिस्ट बनाने के लिए कहा, जो गड़बड़ कर रहे हैं। हम इसलिए नहीं बैठे कि कोई डरा-धमकाकर गैरकानूनी काम कंरे। आप ऐसी लिस्ट बना लीजिए। यह एडीजी का काम है। मुझे रिपोर्ट कीजिए। जरूरत पड़ने पर EOW के छापे भी पड़ेंगे।

मध्यप्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें….

Tags: Bhopal NewsMp NewsShivraj Singh Chouhan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version