Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

राजस्थान से दूर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जमीन तैयार करेंगे ‘पायलट’

DigitalDesk by DigitalDesk
January 10, 2024
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, स्पेशल
0
Lok Sabha Elections 2024 Rajasthan Chhattisgarh Sachin Pilot
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने के बाद राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट छत्तीसगढ़ को लेकर राज्य का दौरा करने वाले हैं। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। राज्य की 11 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस के पास के ही सीट हैं।

  • सचिन पायलट 11 जनवरी को आएंगे छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद पायलट का पहला दौरा
  • कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की लेंगे बैठक
  • पायलट करेंगे लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन
  • मैराथन बैठकों का होगा आयोजन

इस बार इस संख्या को बढ़ाने के लिए सचिन पायलट को खासी मेहनत करना होगी। क्योंकि ये दो सीट भी 2019 में उस समय कांग्रेस की झोली में आई थी, जब वहां कांग्रेस की सरकार थी। अब राज्य में बीजेपी सरकार में हैं। ऐसे में सचिन पायलट को खासी मेहनत करना होगी। ऐसे में वे राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद सचिन पायलट का 11 जनवरी को पहला दौरा होगा। बताया जा रहा है कि यहां पायलट कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे और संगठन की पूरी जानकारी लेंगे। बता दें ठीक लोकसभा चुनाव से पहले ही पार्टी ने सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का जिम्मा सौंपा है। वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली है। ऐसे में प्रदेश के नेताओं के साथ होने वाली बैठक में इन विषयों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। छत्तीसगढ़ में बतौर प्रभारी काम करते हुए सचिन पायलट को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश कांग्रेस नेताओं में अंतर्कलह चरम पर है। कांग्रेस के कुछ पूर्व विधायकों ने तो पूर्व प्रभारी कुमारी सैलजा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पैसों के लेन-देन का आरोप भी लगाया था। इसके ऑडियो-वीडियो भी वायरल हुए थे। जिन विधायकों का टिकट काटा गया था। उन्होंने दिल्ली में कई नेताओं से सैलजा की शिकायत की थी। कई पूर्व विधायकों ने भी सैलजा कुमारी के खिलाफ आलाकमान को इसके प्रमाण देने तक की बात कही थी।

Related posts

UP Police Recruitment Will you lose your job if you have a tattoo

यूपी पुलिस भर्ती: टैटू बनवाया है तो क्या नौकरी जाएगी? मेडिकल से पहले जान लें नियम

October 20, 2026
Mohan Bhagwat Dussehra message

मोहन भागवत का दशहरा संदेश: सत्ता परिवर्तन की राजनीति, आंदोलन और भारत की स्थिरता पर मंथन

October 20, 2026

पायलट पर 11 सीट की नई जिम्मेदारी

सचिन पायलट को आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ राज्य का प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब यहां लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर से नया जोश भरना होगा। राज्य में लोकसभा की 11 सीटों में इस समय बीजेपी के पास 9 सीट हैं। 2019 के चुनाव के समय छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार थी, बावजूद इसके राज्य में बीजेपी 9 सीट जीतने में कामयाब रही थी। इस बार जब 2024 में लोकसभा चुनाव होंगे तो राज्य में बीजेपी की सत्ता होगी ऐसे में कांग्रेस को और अधिक परिश्रम करना होगा।

राजस्थान में हार के बाद पायलट को दी नई जिम्मेदारी

बता दें कांग्रेस ने पिछले दिनों लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के बीच पार्टी संगठन में बड़े बदलाव किये थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी टीम के 12 महासचिव और इतने ही प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की थी। इन नियुक्तियों में दो ऐसे नाम थे। जिन पर कांग्रेस की सियासत जानने वालों की नजरें हैं। पहला नाम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का है। जिन्हें यूपी से हटाया गया है। तो वहीं दूसरा नाम राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में माना जा रहा था कि पूर्व डिप्टी सीउम पायलट को कांग्रेस आलाकमान राज्य में ही बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है। पायलट को फिर से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने की भी चर्चा थी, लेकिन यह सब निर्मूल साबित हुईं। फेरबदल में सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनाकर राजस्थान की सियासत से लगभग बाहर ही कर दिया गया है।

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version