Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

लोकसभा चुनाव 2024: इस सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया

DigitalDesk by DigitalDesk
January 7, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Lok Sabha Elections Jyotiraditya Scindia Guna Shivpuri Seat Kavita Patidar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मध्यप्रदेश में बीजेपी के नेताओं ने लोकसभा चुनावों की तैयारी में खुद को झोंक दिया है। वहीं भाजपा इस तैयारी में भी है कि वह एमपी से राज्यसभा सदस्यों को भी लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारे। दरअसल इसकी वजह भी है और वो ये है यदि पार्टी राज्यसभा सदस्यों को लोकसभा का चुनाव मैदान में उतारती है तो जीतने वालों की राज्यसभा सीट खाली होगी। इससे पार्टी की ओर से राज्यसभा चुनाव में नए लोगों को अवसर दिया जा सकता है। राज्यसभा सदस्यों को लोकसभा का चुनाव लड़वाती है तो जीतने वालों की सीट रिक्त होगी। इससे पार्टी राज्यसभा चुनाव में नए लोगों को अवसर दिया जा सकता है। विधानसभा में प्रचंड जीत के साथ परिस्थितियां बीजेपी के लिए चुनावी मौसम अनुकूल बना गया है। ऐसे में बीजेपी की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया और कविता पाटीदार को मैदान में उतार सकती है। पार्टी सूत्रों की माने तो पार्टी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कविता पाटीदार को इस बार बीजेपी लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारने के विकल्प पर विचार कर रही है।

  • राज्यसभा सदस्य हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया और कविता पाटीदार
  • लोकसभा चुनाव के मैदान में दोनों नजर आ सकते हैं
  • गुना या ग्वालियर सीट से मैदान में उतर सकते हैं सिंधिया
  • नरोत्तम मिश्रा को भोपाल सीट से चुनाव लड़ा सकती है बीजेपी

भोपाल सीट से मैदान में उतर सकते हैं नरोत्तम मिश्रा

दतिया से विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा को बीजेपी भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। बीजेपी इस तैयारी में है कि वह एमपी में राज्यसभा सदस्यों को लोकसभा चुनाव में उतारे। पार्टी नेताओं के मुताबिक भोपाल से ऐसे चेहरे को लोकसभा में प्रत्याशी बनाए जाने का विचार किया जा रहा है जो हिंदूवादी हो। नरोत्तम मिश्रा जब गृह मंत्री थे उस समय ही मध्यप्रदेश में लव जिहाद कानून बनाया था। दंगों के दौरान हुए नुकसान की भरपाई पत्थरबाजों से करने का भी कानून इसी दौरान बनाया गया था। ऐसे में पार्टी भी चाहती है कि मिश्रा का पुनर्वास लोकसभा चुनाव में किया जाए। दरअसल इसकी वजह यह है कि पार्टी राज्यसभा सदस्यों को यदि लोकसभा का चुनाव लड़वाती है तो जीतने वालों की सीट रिक्त होगी। इससे पार्टी राज्यसभा चुनाव में नए लोगों को अवसर दे सकती है। दरअसल विधानसभा में प्रचंड जीत के साथ परिस्थितियां बीजेपी के लिए और अच्छी हो चुकी हैं। बीजेपीऔर कांग्रेस में सीटों का अंतर बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में पार्टी को राज्यसभा सीटों का नुकसान नहीं होगा। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में भी सात सांसदों को प्रत्याशी बनाया था, इनमें पांच को जीत मिली।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सिंधिया की पसंद गुना-शिवपुरी या ग्वालियर सीट

पार्टी सूत्रों बताते हैं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी या ग्वालियर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने के इच्छुक बताए जाते हैं। दरअसल अप्रैल में बीजेपी के राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी का कार्यकाल भी पूरा होने वाला है। वहीं धर्मेंद्र प्रधान भी मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। प्रधान का कार्यकाल भी इसी अप्रैल में पूरा हो रहा है। उन्हें भी ओडिशा से लोकसभा चुनाव मैदान में उतारने पर पार्टी विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने राज्यसभा में भेजे जाने वाले नेताओं के बारे में पार्टी ने अघोषित नियम बना रखे हैं। इन नियमों के तहत किसी भी नेता को दो बार से ज्यादा राज्यसभा में नहीं भेजा जाएगा। लिहाजा इसी रणनीति के तहत एमपी से राज्यसभा में भेजे गए धर्मेंद्र प्रधान का दूसरा कार्यकाल भी अप्रैल में समाप्त हो रहा है। इसके कुछ दिनों बाद ही देश में लोकसभा के चुनाव होना है। लिहाजा पार्टी अब ऐसे हर सदस्यों को लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कविता पाटीदार मध्यप्रदेश से फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं। गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से पिछली बार 2019 में चुनाव हारने वाले सिंधिया फिर इस सीट से लोकसभा जाना चाते हैंं। उन्हें केपी सिंह यादव ने भाजपा के ही टिकट पर चुनाव लड़कर हराया था। सिंधिया अब क्योंकि बीजेपी में शामिल हो चुके हैं लिहाजा वे इस सीट पर फिर से मैदान में उतर सकते हैं। इस क्षेत्र में लगातार वे प्रवास कर चुनावी तैयारियां भी करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ग्वालियर से भी चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं। लेकिन पार्टी वहां से जयभान सिंह पवैया को लोकसभा चुनाव लड़वाकर राजनीति की मुख्यधारा में लाना चाहती है। पवैया साल 2018 में विधानसभा चुनाव हार गए थे।

Post Views: 382
Tags: Guna Shivpuri SeatJyotiraditya ScindiaKavita PatidarLok Sabha Elections 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version