Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ महादेव एप मामला…ED के पूरक चालान में नाम आने के बाद मुश्किल में पूर्व सीएम भूपेश बघेल

DigitalDesk by DigitalDesk
January 6, 2024
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, स्पेशल
0
Chhattisgarh Mahadev App case ED supplementary challan former CM Bhupesh Baghel
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ऑनलाइन सट्टा महादेव बेटिंग एप मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर की विशेष कोर्ट में पूरक चालान पेश किया है। इसमें ईडी ने 5 लोगों को आरोपी बनाया है। इस पूरक चालान में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम आया है। जहां इससे बघेल की मुश्किलें और छत्तीसगढ़ में सियासत दोनों बढ़ती नजर आ रही हैं।

  • पूरक चालान में 5 के नाम
  • पूर्व सीएम बघेल इन पांचों में से एक
  • बीजेपी का बयान- निर्दोष को डर काहेका
  • ED बीजेपी का षड्यंत्रकारी एजेंसी- कांग्रेस
  • महादेव एप मामला..घेरे में पूर्व सीएम
  • बेटिंग एप की ED जांच
  • भूपेश बघेल तक आंच
  • ED ने कोर्ट में पेश की पूरक चालान
  • ED ने बनाया पांच को आरोपी
  • पूरक चालान में पूर्व सीएम भूपेश का नाम

महादेव बेटिंग ऐप पर ED की बड़ी कार्रवाई

  • ईडी चार्जशीट भूपेश बघेल का नाम
  • बढ़ सकती है कांग्रेस नेता की मुश्किलें
  • ईडी ने अपनी चार्जशीट में लिखा भूपेश का नाम
  • भूपेश बघेल पर महादेव बेटिंग ऐप पैसे लेने का आरोप
  • 508 करोड़ रुपये लेने का भूपेश पर आरोप
  • महादेव बेटिंग एप, क्या अब भूपेश बघेल की ​होगी गिरफ्तारी!

असीम के ठिकानों से मिले थे करीब 5.39 करोड़

महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ईडी की चार्जशीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम दर्ज है। बघेल के अलावा चार्जशीट में अमित कुमार अग्रवाल के साथ शुभम सोनी रोहित गुलाटी के साथ भीम सिंह और असीम दास का नाम शामिल है। बता दें ईडी की चार्जशीट में नाम आने के बाद अब छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम की मुश्किल बढ़ सकती हैं। ईडी की चार्जशीट में यह भी बताया गया है कि महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी असीम दास जो इस महादेव बेटिंग ऐप के प्रोमोटर के लिए हिंदुस्तान में कोरियर का भी काम करता था। असीम दास के ठिकानों से हाल ही में करीब 5.39 करोड़ रुपये बरामद किये गये थे। इसके बाद ही उसकी गिरफ्तारी हुई थी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

एप के प्रोमोटर्स की तरफ से दिये थे करोड़ों रुपये

एजेंसी को असीम दास ने बताया कि ये पैसा हाल में छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस के नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल के लिए भेजा गया था। असीम दास से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि महादेव बेटिंग एप के प्रोमोटर्स की तरफ से भूपेश बघेल को करीब 508 करोड़ रुपये दिए गए थे। ईडी ने चार्जशीट में ये भी लिखा है कि गिरफ्तारी के दौरान असीम दास ने 2 नवंबर 2023 को जो अपना बयान एजेंसी को दिया था, उससे वो पलट गया था। आरोपी असीम दास इससे पहले अपने वकील के साथ आए एक शख्स के प्रभाव में आकर बयान पलट गया था। असीम को पहले से टाइप किया कंटेंट दिया गया। जिसके बाद ससे उस कंटेंट को अपने हाथ से लिखकर और हस्ताक्ष्र कर देने को कहा गया। जिससे कोर्ट में उसे फायदा होगा। बता दें ये वही बयान था, जिसमें असीम ने कहा था कि बरामद पैसा भूपेश बघेल के लिए हवाला के जरिए आया था।

राज्य में गरमाई सियासत

ईडी ने पूरक चालान 5.39 करोड़ रुपये के साथ पकड़े गए असीम दास के बयान और उसके बाद हुई चेंज के आधार पर पेश किया है। बता दें कि 2 नवंबर 2023 को असीम दास को ईडी ने पकड़ा था। तब दास ने ईडी को दिए बयान में तत्का लीन सीएम बघेल सहित कुछ अन्ये लोगों का नाम लिया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही दास अपने बयान से मुकर गया। उसे जेल से ही पत्र लिखकर ईडी पर दबाव पूर्वक बयान लेने का आरोप लगाया था, ईडी के द्वारा भूपेश बघेल को समन भेजने को लेकर कहा है की अगर उन्होंने कुछ किया नहीं तो डरने की भी जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा है कि यह जांच एजेंसी का काम है उन्हे करने दीजिए। महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने ED पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बयान देते हुए ED को बीजेपी का षड्यंत्रकारी एजेंसी बताया है। उन्होंने कहा- असीम दास के आरोपों पर भूपेश बघेल के खिलाफ प्रेस नोट जारी था। असीम दास ने कोर्ट में बयान का खंडन भी किया। बयान झूठलाने के लिए ED जेल अंदर जाकर बयान ले रही है। बीजेपी का षड्यंत्र सबके सामने होगा।

Post Views: 316
Tags: Chhattisgarh Mahadev App caseED supplementary challanformer CM Bhupesh Baghel
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version