Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

योगी के मंत्री का वैश्य समाज को लेकर विवादित बयान, जानें गुस्से में क्या बोल गए

DigitalDesk by DigitalDesk
October 10, 2022
in राजनीति
0
दिनेश खटीक।
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कहते हैं राजनीति में हमेशा बोलने से पहले तोलना जरुरी होता है। वरना बात बिगड़ते देर नहीं लगती। कुछ इसी तरह की परेशानी में उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश खटिक फंस गए हैं। अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मंत्री दिनेश खटीक ने इस बार वैश्य समाज को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है , जिससे उनका विरोध बढ़ गया है।

क्या बोल गए मंत्री दिनेश खटीक?

दरअसल, मेरठ के परीक्षितगढ़ में दीपक त्यागी की हत्या के खुलासे को लेकर परिजन और ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे थे। धरने में त्यागी समाज के लोग भी मौजूद थे। मंत्री जी कुछ कह रहे थे इसी दौरान कोई बीच में बोला कि मंत्री जी आप ही पीड़ित परिवार की एक करोड़ रुपए की मदद कर दीजिए। इससे राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने गुस्से में कहा, अकड़ से बात न कर पहलवान, मैं विधायक बन गया हूं, लेकिन गांव का ही हूं, शहर का नहीं हूं, ना ‘बनिए की औलाद’ हूं.”। इसके बाद से ही वैश्य समाज में उनके बयान को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है। हालांकि, बाद में मंत्री दिनेश खटीक ने सफाई दी और कहा उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

Related posts

Student Protest: छात्र आंदोलन और विपक्ष की राजनीति क्या युवाओं की लड़ाई को मिल रहा है सच्चा साथ या बन रहा है चुनावी मुद्दा?

Student Protest: छात्र आंदोलन और विपक्ष की राजनीति क्या युवाओं की लड़ाई को मिल रहा है सच्चा साथ या बन रहा है चुनावी मुद्दा?

July 22, 2026
Movements that altered the equations of power major post independence mass movements

आंदोलन जो बदल गए सत्ता के समीकरण….आजादी के बाद के बड़े जनआंदोलन… जिन्होंने बदली देश की राजनीति

July 22, 2026

वैश्य समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

वैश्य समाज सेवा समिति ने मंत्री दिनेश खटीक की टिप्पणी पर खासी नाराजगी जताई है। समिति के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर संपूर्ण समाज धरना प्रदर्शन और आंदोलन करेगा।

भाजपा का बंधुआ मजदूर नहीं वैश्य समाज

मेरठ में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री गिरीश बंसल की अध्यक्षता में वैश्य समाज की बैठक हुई। इसमें हस्तिनापुर विधायक और प्रदेश राज्यमंत्री दिनेश खटीक की कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई गई। कहा गया कि वैश्य समाज के प्रति की गई टिप्पणी असहनीय है। वैश्य समाज भाजपा का बंधुआ मजदूर नहीं है। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील करता है कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री ने जो टिपपणी की है इसके लिए वे समाज से माफी मांगे। वैश्य संगठन के महामंत्री श्रीकृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनय गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष अतुल जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकुर जैन, डॉ राकेश बंसल, मोहित रस्तोगी मौजूद रहे।

राजनीति से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें….

Post Views: 399
Tags: Dinesh KhatikUp News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version