Wednesday, March 11, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

केन्द्र और कर्ज के सहारे पूरी होंगे इन राज्यों में चुनावी वादे और घोषणाएं

DigitalDesk by DigitalDesk
January 1, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
1
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पिछले साल 2023 में हुए पांच राज्य के विधानसभा चुनाव में नई सरकार बनी और अब कामकाज शुरु कर दिया गया है, लेकिन चुनाव के दौरान सरकार बनाने के लिए पार्टियों ने जमकर लोकलुभावनी घोषणाएं कीं। वादे किये, जिन्हें अब पूरा करने का नंबर आ गया है, लेकिन इन वादों को पूरा करने के लिए राज्य की सरकार को बजट की कमी से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस की सरकार सभी कर्ज लेने की तैयारी में जुटी हैं।

  • कर्ज लेने वाले राज्यों में सबसे आगे तमिलनाडू
  • राजस्थान सरकार पर 5,37,013 करोड़ रुपया का कर्ज
  • गले तक कर्ज में डूबी है राजस्थान सरकार
  • जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट बड़ी चुनौती
  • राजस्थान में राजस्व जुटाने की चुनौती

राजस्थान सरकार की बात करें तो यह राज्य गले तक कर्ज में डूबा है। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट पर भरोसा करें तो साल 2022-23 में राजस्थान का कर्ज बढ़कर 5,37,013 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। पंजाब के बाद राजस्थान ही वो राज्य है जो देश का सबसे ज्यादा कर्जदार है। राजस्थान को कांग्रेस से जीतने के बाद बीजेपी के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह है कि राजस्व कैसे लाया जाए। अरबों डॉलर की चुनौती भजनलाल सरकार के सामने बनी हुई है। इस बीच आरबीआई ने साल 2023 के आखरी दिन राज्यों का जनवरी-मार्च तिमाही में उधारी का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार सभी राज्य इस अवधि में 4.13 लाख करोड़ रुपए का कर्ज बाजार से लेंगे। जारी वर्ष 2023-24 में अप्रैल से अक्टूबर के बीच 7 महीने में कुल 2.58 लाख करोड़ रुपए बाजार से उठाए थे। यानी अगले तीन माह में वे 7 माह में जुटाई राशि से 60% ज्यादा कर्ज ले रहे हैं। इनमें कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ टॉप टेन में शामिल हैं। इन राज्यों के विधानसभा चुनाव 2023 में हुए हैं, जिनमें किये गये वादों और घोषणाओं को पूरा करने के लिए पैसों की जरुरत होगी। मध्य प्रदेश, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ तो इन तीन महीनों में जो कर्ज ले रहे हैं, वह 2022-23 के 12 महीनों से भी ज्यादा है।

Related posts

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

March 10, 2026
West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

March 10, 2026

कर्ज लेने में आगे ​तमिलनाडू, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र

2023-24 के दौरान कर्ज लेने के मामले में सबसे आगे तमिलनाडू राज्य है। दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है। और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र शामिल है। मध्यप्रदेश की बात करें तो अगले तीन माह में करीब 37.5 हजार करोड़ कर्ज यह राज्य लेने वाला है। पिछले सात माह में यह कर्ज केवल 15 हजार करोड़ था। इसे मिलाकर 31 मार्च 2024 तक उसका सालाना कर्ज 50 हजार करोड़ से ज्यादा हो सकता है। यह अपने आप में रिकॉर्ड होगा।

तीन माह में मप्र लेगा 11 हजार करोड़ का कर्ज

मध्यप्रदेश ने 2022-23 में केवल 26 हजार 849 करोड़ रुपए कर्ज लिया था। यानी अगले 3 माह में मध्यप्रदेश सरकार पिछले पूरे साल के कर्ज से भी 39.68% ज्यादा कर्ज ले रही है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार तीन माह में 11 हजार करोड़ की बड़ी राशि बतौर कर्ज लेने जा रही है। दरअसल मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक जैसे राज्यों में सत्ता में आने वाली सभी पार्टियों ने वोटर्स को लुभाने के लिए कई  लोकलुभावन योजनाएं या तो चलाई हैं या चलाने का वादा किया था। ऐसे में इन राज्यों के सामने जरूरी खर्च के लिए बजट जुटाने के लिए कर्ज लेने के अतिरिक्त दूसरा कोई साधन नहीं है।

Post Views: 149
Tags: #announcements#Election promises#statesfulfilled with the help of loans
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version