Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

जयपुर न्यूज: भजन लाल मंत्रिमंडल विस्तार में वसुंधरा राजे का फंसा पेंच,इसलिए हो रही देरी

DigitalDesk by DigitalDesk
December 28, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, स्पेशल
0
Rajasthan government CM Bhajan Lal cabinet expansion BJP MLA
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पहले छत्तीसगढ़ और उसके बाद मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद कैबिनेट विस्तार किया गया। अब सभी की नजरें राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार पर लगी है। राजस्थान में मंत्रिमंडल ​का विस्तार कब होगा इस पर लगी हुई हैं। बीजेपी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बनाने की तरह ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी गहन चिंतन मनन से काम कर रही है।

  • पहली बार राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार में हुई इतनी देरी
  • वसुंधरा समर्थक दिग्गज विधायकों बढ़ी धड़कनें
  • 3 दिसंबर को आए थे चुनावी नतीजे
  • सरकार बनने के बाद अब भी मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार
  • मंत्रिमंडल के बगैर अब भी सरकार की तस्वीर अधूरी
  • सीएम भजनलाल की टीम के सिर्फ 2 चेहरे
  • उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा
  • मंत्रिमंडल के बचे हुए नामों पर बना है अभी तक सस्पेंस

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने जिस तरह युवा चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी है। उससे राजस्थान में पहली बार विधायक बनने वाले नेताओं को मंत्री बनने की उम्मीद जागी है, लेकिन पार्टी के दिग्गज नेताओं और पूर्व मंत्रियों की टेंशन बढ़ गई है। दरअसल बीजेपी ने तीनों ही राज्यों में सीएम और डिप्टी सीएम के फैसले पर जिस तरह से क्षपत्रों को दरकिनार किया है, उसी तरह से मंत्रिमंडल गठन में भी दिग्गजों की जगह नए चेहरों को तवज्जो देकर सभी को चौंका दिया है। इसके अलावा सांसद से विधायक बने ज्यादातर नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है, लेकिन कईयों उम्मीदों पर पानी फिर गया है। ऐसे में देखना होगा कि राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा की अगुवाई में बनी बीजेपी सरकार के मंत्रिमंडल में किसे मौका मिलता है और किसे नहीं?। अटकलें हैं लगाई जा रहीं कि वरिष्ठ सदस्यों की जगह उन विधायकों को मौका दिया जा सकता है, जो अब तक कभी मंत्री नहीं बने हैं।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

राज्य बीजेपी के कुछ वरिष्ठ विधायकों को भी मंत्री बनाया जायेगा। हालांकी उनकी संख्या ज्यादा नहीं होगी। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भजन लाल मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों के चयन से पहले जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने पर भी मंथन किया जा रहा है। इस पृष्ठभूमि में माना जा रहा है कि शेखावाटी क्षेत्र  है। इस क्षेत्र में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। ऐसे में शेखावटी क्षेत्र से ज्यादातर जीते हुए विधायकों को बीजेपी की सरकार में कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

कांग्रेस ने तीन दिन में कर लिया था सीएम तय

बता दें पिछली बार 2018 में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार की बात करें तो चुनाव परिणाम से लेकर मंत्रियों की शपथ ही नहीं विभागों का आवंटन भी 15 दिन हो गया था। हालांकि उस समय कांग्रेस हाईकमान को गहलोत और पायलट में किसी एक को सीएम चुनना था और कांग्रेस ने गहलोत को चुनकर तीन दिन में यह फैसला कर लिया था। अशोक गहलोत ने भी अपनी पहली कैबिनेट के गठन में देरी नहीं लगाई थी। इतना ही नहीं तेजी से कामकाज भी शुरु कर दिया था। कांग्रेस घोषणा पत्र पर काम शुरु कर दिया था।
उसे सरकार डॉक्यूमेंट बनाकर अधिकारियों को जल्द पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था। इसके साथ ही पहली बैठक में वसुंधरा राजे सरकार ने 2013 में कांग्रेस की जिन योजनाओं को बंद किया था, उनसभी योजनाओं को फिर से शुरू करने का फैसला भी किया गया।

तीन दिन में ले ली थी वसुंधरा ने भी CM पद की शपथ

2013 में भी जब बीजेपी ने सरकार बनाई तो मुख्यमंत्री पद के लिए कोई विवाद नहीं था। वसुंधरा राजे ने 13 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी और इसके 7 दिन बार 20 दिसंबर को मंत्रियों की शपथ के साथ ही 3 जनवरी को पहली कैबिनेट बैठक हुई, लेकिन इस बार अब तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है।

Post Views: 380
Tags: #CM Bhajanlal#Rajasthan bjp governmentbjp mlaCabinet Expansion
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version