Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

असम तेजपुर में भूकंप के झटके, पहलवानों के गांव पहुंचे राहुल गांधी,कोहरे का कहर आगरा एक्सप्रेस-वे पर टकराई 6 गाड़ियां

DigitalDesk by DigitalDesk
December 27, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

असम में 3.4 गति के साथ लगे भूकंप के झटके

असम के तेजपुर में बुधवार 27 दिसंबर को सुबह करीब साढ़े पांच बजे भूंकप के झटके लगे। झटके से लोगों की नींद खुली। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट में बताया गया है कि रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता करीब 3.4 मापी गईहै । फिलहाल यहां भूकंप के झटकों से किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बता दें इससे पहले मंगलवार 26 दिसंबर को भी छत्तीसगढ़ के साथ लेह-लद्दाख ही नहीं जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप महसूस किये गये थे। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दोपहर करीब 2:50 बजे के आसपास 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं लद्दाख के लेह में भी अल सुबह करीब साढ़े 4 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर जिनकी तीव्रता 4.5 मापी गई थी। इससे पहले सोमवार 25 दिसंबर की रात करीब 1:10 बजे जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भी भूकंप के झटके लगे थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई।

आगरा एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे का कहर,आपस में टकराई 6 गाड़ियां, एक की मौत

घना कोहरा अब लोगों के लिए कहर बनता जा रहा है। आज 27 दिसंबर बुधवार को यूपी के आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस- वे पर भीषण हादसा हो गया। यहां घना कोहरा होने से दूर तक विजिबिलिटी कम हो गई थी। ​जिसकी वजह से एक्सप्रेस — वे पर एक के बाद एक आपस में 6 गाड़ियां टकरा गईं। इस दौरान एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर मौत हो गई वहीं लगभग दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Related posts

Petrol crosses ₹114 in MP ₹114.57 in Bhopal diesel around ₹99.64

Petrol and diesel prices : MP में पेट्रोल ₹114 के पार…भोपाल में ₹114.57, डीजल करीब ₹99.64

September 6, 2026
UP Technical Education Service Examination being held across 52 centers in Lucknow the exam is taking place in two shifts

लखनऊ में 52 केंद्रों पर UP प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा, दो पालियों में हो रही परीक्षा

September 6, 2026
  • उन्नाव: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर
  • एक के बाद एक आपस में भिड़े लगातार 6 वाहन
  • अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई डबल डेकर बस
  • एक की मौत, लगभग दो दर्जन यात्री गंभीर घायल
  • घायलों को सीएचसी में उपचार जारी
  • बांगरमऊ क्षेत्र के नसिरापुर के पास की घटना

पहलवानों के गांव पहुंचे राहुल गांधी

महिला पहलवान लगातार भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रही हैं। महिल पहलवानों का कहना है कि यौन शोषण के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवई की जाए।
बृजभूषण के करीबी संजय सिंह बबलू को जब फेडरेशन का नया अध्यक्ष चुन लिया गया तो उसके विरोध में भी महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का फैसला किया था। उधर बजरंग पूनिया ने भी अपना पद्मश्री पीएम आवास के गेट पर छोड़ दिया तो विनेश फोगाट ने उन्हें मिला अर्जुन अवार्ड ही नहीं मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार भी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। इस सबके इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहलवानों से मिलने के लिए हरियाणा के छारा गांव पहुंचे। यहां पहलवान दीपक पूनिया का पैतृक घर है। राहुल गांधी ने दीपक पूनिया के गांव छारा पहुंचकर वीरेंद्र अखाड़े में स्थानीय पहलवानों से मुलाकात ही नहीं काफी देर तक चर्चा भी की। इस मौके पर उनके साथ बजरंग पूनिया भी मौजूद रहे। छारा गांव हरियाणा के झज्जर जिले में आता है। दीपक ही नहीं बजरंग पूनिया ने भी इसी वीरेंद्र अखाड़े से अपनी कुश्ती शुरू की थी।

धुंध के आगोश में दिल्ली और देश के कई राज्य

इस समय दिल्ली-एनसीआर ही नहीं देश के कई राज्य धुंध की आगोश में हैं। आज बुधवार सुबह से ही दिल्ली एनसीआर की सड़कों पर धुंध के साथ धुआं देखने को मिला। इस सीजन में यह पहली बार है कि यहां कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई थी। वहीं धुंध की वजह से नोएडा एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालकों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह 6 बजे की बात करें तो सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। धुंध और कोहरे के बीच ठंड भी अपना असर दिखा रही है।
दिल्ली के साथ ही पंजाब के अमृतसर, पटियाला, उत्तर प्रदेश के बरेली, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी के साथ झांसी में भी कम विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में ग्वालियर 200 मीटर तो राजस्थान में गंगानगर—50 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई।

चित्रकूट: घने कोहरे से हुई दिन की शुरुआत

  • घने कोहरे की चादर में लिपटी चित्रकूट
  • विजिबिलिटी रही 5 मीटर

भोपाल: मध्यप्रदेश में बढ़ा रात का तापमान

  • दो दिन बाद बारिश होने के आसार
  • 30 दिसंबर से प्रदेश में छा सकते है बादल
  • प्रदेश के कई शहरों में हो सकती है बारिश
  • भिंड, मुरैना, श्योपुर, अशोकनगर में कोहरे का अलर्ट
  • छतरपुर, टीकमगढ़, सतना, रीवा में भी अलर्ट
Tags: 6 vehicles collidedAgra ExpresswayAssam TezpurEarthquakefogRahul Gandhiwrestler
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version