Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

दिल्ली शराब घोटाला : ED ने फिर 35 जगहों पर की छापेमारी, शराब डिस्ट्रिब्यूटर्स की भी खंगाली कुंडली

DigitalDesk by DigitalDesk
October 10, 2022
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
Delhi sharab ghotala
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर छापेमारी की है। दिल्ली सरकार इस नीति को अब वापस ले चुकी है। बताया जाता है कि ईडी के अधिकारी दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद में 35 जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं।
दिल्ली के डिप्टी सीएम हैं मुख्य आरोपी
जानकारी के मुताबिक कुछ शराब डिस्ट्रिब्यूटर्स कंपनियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं की तलाशी ली जा रही है। बता दें शराब घोटाले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। उन्हें इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में उनसे लंबी पूछताछ भी की थी।  सीबीआई की टीम ने डिप्टी सीएम के घर से सीक्रेट डॉक्यूमेंट भी बरामद किए थे।

अबतक इतने ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अब तक 103 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। मामले में पिछले महीने शराब कारोबारी और शराब बनाने वाली कंपनी के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया गया था। वहीं इससे पहले गुरुवार को एक विशेष अदालत ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार बिजनेसमैन और आम आदमी पार्टी के संचार प्रभारी विजय नायर को दो हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

11 अधिकारियों को किया गया था निलंबित

सीबीआई की ओर से मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली आबकारी नीति 2021 और 2022 को लागू करने में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उन्होंने इस मामले में 11 आबकारी अधिकारियों को निलंबित भी किया था।

ईडी की कार्रवाई पर केजरीवाल का ट्वीट

ईडी की रेड पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए। केजरीवाल ने कहा केवल गंदी राजनीति के लिए अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। केजरीवाल ने ट्वीट किया 500 से ज़्यादा रेड, 3 महीनों से ईडी और सीबीआई के 300 से ज़्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं। एक मनीष सिसोदिया के खिलाफ सबूत ढूंढ़ने के लिए। कुछ नहीं मिल रहा क्योंकि कुछ किया ही नहीं। अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे देश कैसे तरक्की करेगा।

500 से ज़्यादा रेड, 3 महीनों से CBI/ED के 300 से ज़्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं- एक मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ सबूत ढूँढने के लिए। कुछ नहीं मिल रहा। क्योंकि कुछ किया ही नहीं

अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे देश कैसे तरक़्क़ी करेगा? https://t.co/VN3AMc6TUd

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 7, 2022

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें….

Post Views: 352
Tags: Delhi NewsEnforcement DirectorateLiquor Scam
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version