Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

अमेरिका के पेंटागन से भी कई गुना बड़ा है ‘सूरत डायमंड बोर्स’,पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

DigitalDesk by DigitalDesk
December 17, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Gujarat Surat Diamond Bourse PM Narendra Modi inauguration
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय भवन सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल समेत केंद्र और राज्य के मंत्री मौजूद रहे। इसके अलावा डायमंड बोर्स के अध्यक्ष और बर्से समिति के सदस्यों सहित हीरा उद्योग के विशेषज्ञ मौजूद रहे। सूरत के खजोद इलाके में बना यह सूरत डायमंड बोर्स गुतराज राज्य और देश के आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर बनेगा। सूरत में बने इस ऑफिस को अमेरिका के पेंटागन से भी बड़ा माना जा रहा है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सूरत एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का भी उद्घाटन किया।

  • सूरत डायमंड बोर्स में हैं कई खूबियां
  • बनेगा देश के आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर
  • करीब साढ़े 4 हजार हीरा व्यापार के ऑफिस हैं यहां
  • ड्रीम सिटी में 35.54 एकड़ पर बनी यह मेगा संरचना
  • दुनिया की सबसे बड़ी इंटरकनेक्टेड बिल्डिंग है डायमंड बोर्स
  • 4 हजार 500 से अधिक इंटरकनेक्टेड ऑफिस को पेंटागन
  • करीब 1.5 लाख लोगों को मिलेगा यहां रोजगार
  • भूतल के नौ टावर और 15 मंजिल तैयार
  • पीएम ने सूरत एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का भी किया उद्घाटन

सूरत डायमंड बोर्स बिल्डिंग में हैं कई खासियत

बता दें गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल ने फरवरी 2015 में एसडीबी और ड्रीम सिटी परियोजना का शिलान्यास किया था। करीब 3 हजार 400 करोड़ रुपये की लागत से सूरत डायमंड बोर्स का निर्माण किया गया है। यह करीब 35.54 एकड़ जमीन पर तैयार किया गया है। दरअसल सूरत डायमंड बोर्स कच्चे और पॉलिश किए गए हीरे के कारोबार का बड़ा कारोबारी केंद्र है। डायमंड बोर्स दुनिया की सबसे बड़ी इंटरकनेक्टेड बिल्डिंग है। 4 हजार 500 से अधिक इंटरकनेक्टेड ऑफिस को पेंटागन से भी बड़ा माना जा रहा है। यहां करीब 1.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। एसडीबी भवन करीब 67 लाख वर्ग फुट से अधिक फर्श क्षेत्र वाला दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय परिसर है। यह सूरत शहर के पास खजोद गांव में बनाया गया है। इसकी कीमत लगभग 3 हजार करोड़ रुपये है। एसडीबी भवन के करीब साढ़े 4 हजार हीरा व्यापार के ऑफिस हैं। ड्रीम सिटी में करीब 35.54 एकड़ के भूखंड पर बनी यह मेगा संरचना में भूतल के नौ टावर और 15 मंजिल तैयारी की गईं हैं। जिसमें 300 वर्ग फुट से एक लाख वर्ग फुट तक के कार्यालय स्थान हैं। यहां एक साथ करीब 67 हजार लोग, हीरा कारोबारी और विजिटर्स काम कर सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भवन में एंट्री से पहले उच्च सुरक्षा चौकियों से गुजरना पड़ता है। साथ ही सार्वजनिक घोषणा प्रणाली हैं। भवन में भूतल पर सदस्यों के लिए बैंक और रेस्तरां के साथ डायमंड लैब जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। इसे दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय भवन भी कहा जा सकता है। कच्चे हीरे के कारोबार से लेकर पॉलिश हीरे के विक्रय तक-दोनों काम यहां हो सकेंगे। एक तरह से यहां विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है। जिसके हर एक कार्यालय में आपस में कनेक्टिविटी है। करीब 4 हजार से अधिक कैमरे और अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष भी बनाए गए हैं। जिससे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। मुंबई के कई हीरा व्यापारियों ने उद्घाटन के पहले ही यहां अपना कारोबार भी शुरू कर दिया है। नीलामी के बाद उन्हें प्रबंधन की ओर से इन्हें आवंटित किये गये थे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सूरत एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने ने सूरत में रोड शो किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हुए। बता दें सूरत एयरपोर्ट पर नये एकीकृत टर्मिनल भवन की क्षमता पीक आवर्स में 1,200 घरेलू यात्रियों और 600 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को संभालने की है। जानकारी के अनुसार इस टर्मिनल भवन में पीक ऑवर क्षमता को 3 हजार यात्रियों तक बढ़ाने का प्रावधान भी किया गया है। इसके साथ ही वार्षिक हैंडलिंग क्षमता को भी 55 लाख यात्रियों तक बढ़ाने का प्रावधान है।

Post Views: 167
Tags: Diamond BourseGujarat Suratinauguration ceremonyPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version