Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

लोकसभा चुनाव चुनाव की तैयारी, युवा के हाथ में सौंपी कमान, सरकार को सड़क पर घेरेंगे पटवारी, सदन में उमंग और कटारे

DigitalDesk by DigitalDesk
December 17, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Lok Sabha Election Madhya Pradesh Congress President Jitu Patwari
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार ने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को हटाकर जीतू पटवारी को नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव संगठन केसी. वेणुगोपाल ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष ने जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

  • युवा को संगठन और सदन में प्रतिपक्ष की कमान
  • ओबीसी, आदिवासी और ब्राम्हण वर्ग को साधने की कोशिश
  • लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस
  • युवा जीतू पटवारी के हाथ में सौंपी एमपी संगठन की कमान
  • ओबीसी वर्ग को साधने की कवायद
  • नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी उमंग सिंघार को
  • सिंघार के जरिए आदिवासी वोट पर नजर
  • विधानसभा चुनाव के परिणाम से लिया सबक
  • भाजपा की तर्ज पर जाति और वर्ग के समीकरणों पर नजर
  • कमलनाथ को आराम…जीतू को कमान
  • हार के बाद भी जीत गए जीतू!
  • उप नेता प्रतिपक्ष होंगे हेमंत कटारे
  • कटारे के रुप में बीजेपी के ब्राम्हण वोट काटेगी कांग्रेस

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने संगठन को चुस्तदुरुस्त करना शुरु कर दिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जीतू पटवारी के चयन को अगले साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले हिंदी भाषी राज्य में एक नई शुरुआत करने के कांग्रेस के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

ओबीसी को साधने की कवायद

मध्य प्रदेश में ओबीसी मतदाताओं की संख्या 50 फीसदी से अधिक है। ऐसे में कांग्रेस ने पीढ़ीगत परिवर्तन के अलावा कांग्रेस का यह चयन इसलिए महत्वपूर्ण हैं। यह जातिगत संतुलन के कांग्रेस के प्रयास को भी दर्शाते हैं। बता दें कमलनाथ की जगह ओबीसी वर्ग के जीतू पटवारी को लाया गया है। जीतू पटवारी राऊ विधानसभा सीट से इस बार चुनाव हार गए थे हालांकि उनकी कार्यशैली और छवि को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखने वाले जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमान सौंपी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के इस फैसले का युवाओं पर सकारात्मक असर होगा। जीतू पटवारी ने 2013 में पहली बार राऊ विधानसभा से विधायक चुने गए थे। इस तरह अपनी चुनावी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2018 में राऊ से दूसरी बार फिर चुनाव जीता। हालांकि 2023 के चुनाव में वे हार गए। वे मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। 15 साल बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद 2018 में जीतू पटवारी तत्कालीन कमलनाथ सरकार में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा के साथ खेल और युवा मामलों के कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। पटवारी का जन्म 19 नवंबर 1973 को इंदौर के बिजलपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा इंदौर के सरकारी मल्टी मल्हार आश्रम हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की और फिर इंदौर की ही देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से स्नातक और एलएलबी की डिग्री हासिल की। जीतू पटवारी के दादा कोदरलाल पटवारी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान स्वतंत्रता सेनानी थे। वहीं उनके पिता रमेश चंद्र पटवारी भी कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं।

उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष

धार जिले की गंधवानी विधानसभा सीट से चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे उमंग सिंघार को कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी है। सिंघार कमलनाथ सरकार में मंत्री भी रहें हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी भी वे संभाल चुके हैं। व​रिष्ठ आदिवासी चेहरा माने जाते हैं सिंघार। इस बार 2023 के चुनाव में 22119 वोटों से जीते हैं।

पिता नेता प्रतिपक्ष रहे, पुत्र बना उप नेता प्रतिपक्ष

कांग्रेस ने विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष के रुप में स्वर्गीय सत्यदेव कटारे के पुत्र हेमंत कटारे को जिम्मेदारी सौंपी है। स्वर्गीय सत्यदेव कटारे कभी मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। हेमंत कटारे शिवराज सरकार के मंत्री अरविंद भदौरिया को चुनाव में हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। कांग्रेस ने कटारे को उप-नेता प्रतिपक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी है। हेमंत कटारे ब्राह्मण वर्ग से आते हैं।

कांग्रेस को 66 सीटों पर करना पड़ा संतोष

2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 17 नवंबर को हुए चुनाव में राज्य की 230 सीट में से 163 सीट पर कब्जा किया है। वहीं कांग्रेस को महज 66 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले जीतू पटवारी इंदौर जिले की राऊ सीट से चुनाव हार गए थे। वे दिसंबर 2018 से मार्च 2020 के बीच कमल नाथ सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

Post Views: 404
Tags: Hemant KatareLeader of Opposition Umang SingharLok Sabha ElectionMadhya Pradesh Congress President Jitu Patwari
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version