Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: मुंबई विश्व बौद्ध धर्म सम्मेलन आज, शामिल होंगे तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, भारत दौरे पर ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक,सिंगापुर में कोरोना के मामले 56 हजार के पार

DigitalDesk by DigitalDesk
December 16, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मुंबई विश्व बौद्ध धर्म सम्मेलन में शामिल होंगे तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा

मुंबई में आज शनिवार 16 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘धम्म दीक्षा’ का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने बताया कि इस सम्मेलन में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा भी भाग लेंगे। अठावले ने मीडियाकर्मियों को बताया कि 16 दिसंबर की शाम महालक्ष्मी रेस कोर्स में इस सम्मेलन का आयोजन होगा। इस बैठक में कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी और प्रमुख वीवीआईपी अतिथि भी शामिल होंगे। जिनमें राजपरिवार ही नहीं प्रधानमंत्री और शीर्ष बौद्ध पदाधिकारी शामिल होंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

तीन दिन के दौरे पर भारत पहुंचे ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक भारत की तीन दिनी राजकीय यात्रा पर आज शनिवार 16 दिसंबर को नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय क और से दी गई जानकारी के मुताबिक ओमान के राष्ट्राध्यक्ष के साथ उनके वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव कल, उपराष्ट्रपति करेंगे शुभारंभ

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और ​हरियाणा के सीएम मनोहर लाल रविवार 17 दिसंबर को धर्मनगरी पहुंचेंगे। जहां अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का वे विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे। इससे पहले कुुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में वसुधैव कुटुंबकम श्रीमद्भगवद् गीता और वैश्विक एकता विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसका उद्घाटन की उपराष्ट्रपति करेंगे।

सिंगापुर में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 56 हजार के पार

वैश्विक महामारी कोरोना का खतरा एक बार नजर आ रहा है। दरअसल सिंगापुर में कोरोना जिस तेजी से फैल रहा है उससे एक बार फिर लोग भयभीत हैं। सिंगापुर में कोरोना के मामले बढ़कर 56 हजार के पार हो गए हैं। जबकि यह आंकड़े बीते हफ्ते के हैं। इससे पिछले हफ्ते वहां कोरोना का आंकड़ा 32 हजार था। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते हफ्ते में देश में कोरोना के मामलों में 75 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 19 दिसंबर से रोजाना कोरोना अपडेट जारी करने का फैसला किया है।

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में UP सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट में सुनवाई आज

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि केस में उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट में आज सुनवाई होगी। दरअसल ये मामला केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान से जुड़ा है। राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था।

एमपी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ आज

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव आज शनिवार 16 दिसंबर को महाकाल की नगरी उज्जैन से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वर्चुअली संबोधित करेंगे। पीएम मोदी यात्रा के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन भी देंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

  • CM डॉ. मोहन यादव उज्जैन से करेंगे शुभारंभ
  • PM मोदी हितग्राहियों से वर्चुअली करेंगे संवाद
  • बीजेपी के नेता अलग-अलग स्थानों से होंगे शामिल
  • योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य
Post Views: 170
Tags: #CORONA#Dalai Lama#Oman Sultan Haitham bin TariqMumbai World Buddhist ConferencePM Narendra ModiSingapore
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version