संसद का शीतकालीन सत्र का आज 9वां दिन,गृह राज्य मंत्री निसिथ का दावा संसद की सुरक्षा में कोई खतरा नहीं
संसद के शीतकालीन सत्र का आज गुरुवार को 14 दिसंबर को 11वां दिन है। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत चार दिसंबर से शुरू हुई थी। यह सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा। इसी बीच बुधवार को संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में लोकसभा सिक्योरिटी ब्रीच को लेकर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने यूएपीए UAPA धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सख्त जांच की जा रही है। राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को सामान्य तरीके से जारी रहेगी।
आज पेश होंगे तीन नए क्रिमिनल बिल,अमित शाह करेंगे पेश
संसद के शीतकालीन सत्र का आज गुरुवार 14 दिसंबर को नौवां दिन है। दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। लोकसभा में आज गुरुवार को तीन नए क्रिमिनल बिल पर बहस होने वाली है। वहीं अगले दिन शुक्रवार 15 दिसंबर को इस पर मतदान होगा। गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों 11 दिसंबर को तीनों पुराने क्रिमिनल बिल वापस लेकर नए बिल पेश किये थे। शाह ने सदन में बताया था कि पुराने बिल के 5 खंडों में परिवर्तन किया गया है। अधिकांश बदलाव सुधार व्याकरण और भाषा से संबंधित हैं। अध्यक्ष ओम बिड़ला ने इन तीनों बिल पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय दिया है।
लोकसभा सिक्योरिटी ब्रीच मामला,गिरफ्तार आरोपी नीलम के समर्थन में किसान संगठन करेंगे प्रदर्शन
लोकसभा सिक्योरिटी ब्रीच मामाले में गिरफ्तार आरोपी नीलम के समर्थन में किसान संगठन ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। किसान संगठनों ने ये ऐलान किया है। कहा है कि वे नीलम के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे । सरकार ने अगर उसे रिहा नहीं किया तो बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है। बता दें संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले नीलम को गिरफ्तार किया गया है। जिसके समर्थन में किसान संगठन आ गए हैं। नीलम हरियाणा के जींद की रहने वाली है। जिसे बुधवार को संसद भवन के बाहर से गिरफ्तार किया गया था।
लखनऊ: 25 दिसंबर को अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन
- पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे एयरपोर्ट का उद्घाटन
- श्रीराम एयरपोर्ट का कार्य पूरा करने के निर्देश
- 15 दिसंबर तक कार्य़ पूरा कराने के दिए निर्देश
- दिल्ली, अहमदाबाद के लिए शुरू होगी पहली उड़ान
- एयरपोर्ट से 10 जनवरी से पहली उड़ान की तैयारी
- अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट का AYJ कोड जारी
अयोध्या: 22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
- 6 जनवरी से उड़ान सेवा शुरू करेगा इंडिगो
- दिल्ली से अयोध्या के लिए शुरू करेगा उड़ान सेवा
- उड़ान का किराया 2999 से होगा शुरू
- 1 घंटा 20 मिनट रहेगी उड़ान की अवधि
दिल्ली-NCR में एक रुपये प्रति किलो महंगी हुई CNG
दिल्ली एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में वृद्धि की गई है। नई कीमतों में 75.59 रुपये प्रति किलोग्राम किये गये हैं। जिसमें नोएडा में 81.20 रुपये साथ ही ग्रेटर नोएडा में 80.20 तो वहीं गाजियाबाद और हापुड़ में 80.20 रुपये प्रति किलोग्राम दाम हो गए हैं। बता दें रेवाड़ी में पहले दाम 82.20 रुपये प्रति किलोग्राम थे। लेकिन अब 81.20 रुपये हो गये हैं।
छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने शुरु किया कामकाज, साय सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक आज
छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने कामकाज शुरु कर दिया है। आज गुरुवार 14 दिसम्बर को पहली कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। जिसके बाद मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सचिवों के साथ कैबिनेट की परिचयात्मक बैठक होगी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को शपथ ग्रहण के बाद मंत्रालय में विधिवत पूजा-अर्चना कर काम-काज शुरू कर दिया है। बता दें सीएम साय महानदी भवन के मिनिस्टर ब्लाक की सबसे उपरी मंजिल यानी एम-5 में बैठेंगे। 12 मंत्रियों के लिए बाकी के चार फ्लोर में कक्ष बने हैं। वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा को एम-4 में कक्ष-एक और उसी फ्लोर में डिप्टी सीएम अरूण साव को एम-8 पसंद आया है। इन दोनों डिप्टी सीएम के बीच एक और कक्ष रिक्त भी है।
कौन होगा मप्र में नेता प्रतिपक्ष,कांग्रेस ने बुलाई बैठक
मप्र में कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक आज 14 दिसंबर गुरुवार को भोपाल में होगी। विधायक दल की बैठक में अब कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष को चुनने का काम पूरा करेगी। इसके लिए कांग्रेस की ओर से पार्टी के सभी विधायकों को बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के साथ पार्टी प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी उपस्थित रहेंगे। बता दें नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में कांग्रेस के कई सीनियर लीडर शामिल हैं।





