Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

अब लब तेरे आजाद नहीं!, जेएनयू में प्रोटेस्ट पर लगेगा जुर्माना…धरना प्रदर्शन पर इतना जुर्माना

DigitalDesk by DigitalDesk
December 12, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Jawaharlal Nehru University Campus Dharna Fine Anti National Slogans
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अक्सर चर्चा में रहने वाली जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल यहां नए नियम लागू करने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। इस नियम के बाद यहां के छात्र- छात्राएं काफी परेशान हैं। नियम के मुताबिक यूनिवर्सिटी कैंपस में धरना देने पर छात्रों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई राष्ट्र विरोधी नारे लगाने पर भी जुर्माना लगेगा।

  • शैक्षणिक भवनों के 100 मीटर के दायरे नहीं होगी नारेबाजी
  • कर्मचारी से अभद्रता पर होगी कानूनी कार्रवाई,जुर्माना 50 हजार रुपए
  • दीवार पर पोस्टर लगाने,धरना देने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना
  • हो सकता है संबंधित छात्रा या छात्रा का निष्कासन
  • राष्ट्र विरोधी कृत्य पर कानूनी कार्रवाई,10 हजार रुपए का जुर्माना
  • युनिवर्सिटी प्रशासन ने जारी किया सर्कुलर

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी देश का सबसे नामचीन शिक्षण संस्थान है। यहां देश-विदेश से लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी को धरने प्रदर्शन का अड्डा बना लिया था। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए नई गाइडलाइन जारी की है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नए नियमों के मुताबिक शैक्षणिक भवनों के 100 मीटर के दायरे में दीवार पर पोस्टर लगाने और धरना देने पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना या निष्कासन हो सकता है। यही नहीं राष्ट्र विरोधी कृत्य पर कानूनी कार्रवाई के साथ 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाने का सर्कुलर जारी किया गया है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी के किसी भी कर्मचारी के साथ यदि कोई गाली-गलोच या अभद्रता करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

इसके पीछे जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी प्रशासन का मकसद हिंसा और झड़प जैसी घटनाओं को रोकना है। घटनाओं पर लगाम लगाना है, क्योंकि यहां से निकली चिंगारी देश भर में असर दिखाती हैं, कई बार उग्र रूप धारण कर लेती है।लिहाजा शिक्षा के इस मंदिर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी प्रशासन को इस तरह से बदनाम करने वालों के खिलाफ कर्रवाई के निर्देश दिये गए हैं। धरना प्रदर्शन की इस समस्या को विश्व विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गंभीरता से लेते हुए नई गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। छात्र अपने हितों के लिए समय-समय पर विश्वविद्यालय परियर में धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग उठाते रहे हैं। अब ये अपनी उन मांगों को परिसर में नहीं उठा पाएंगे। अगर धरना प्रदर्शन किया तो इसके लिए 20 हजार का जुर्माना तय कर दिया गया है। कोई छात्र विश्वविद्यालय परिसर के अंदर राष्ट्र विरोधी नारे लगाते मिलेगा तो उससे भी 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।

आइशी घोष पर 10 हजार का जुर्माना,विरोध में छात्रसंघ

इस नए आदेश के बाद जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रति छात्रों में काफी नाराजगी दिखाई दे रही है। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ता मीडिया इंचार्ज अंबुज तिवारी का कहना है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने यह नया तुगलकी फरमान पहले भी जारी किया था। जिसके खिलाफ छात्रों ने काफी प्रदर्शन किया था। जिसके चलते आदेश वापस भी लिया गया था। आज फिर सुनाई दे रहा है कि फिर से कोई फरमान आया है। जिसमें छात्रों के प्रदर्शन करने पर रोक लगाने की बात कही जा रही है। यह बिल्कुल गलत तो है ही गैरसंवैधानिक भी है। क्योंकि संवैधानिक अधिकार है कि हम अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सकते हैं।

Post Views: 318
Tags: Academic BuildingAnti National SlogansCampus DharnaFineJawaharlal Nehru University
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version