Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: पीएम मोदी  करेंगे ‘विकसित भारत @2047: वॉइस ऑफ यूथ’ का आगाज आज, मप्र और राजस्थान को आज मिलेगा नया सीएम, छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह,

DigitalDesk by DigitalDesk
December 11, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम मोदी  करेंगे ‘विकसित भारत @2047: वॉइस ऑफ यूथ’ का आगाज आज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सोमवार 11 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत @2047 युवाओं की आवाज पहल का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी देश भर के राजभवनों में आयोजित कार्यशालाओं में यूनिवर्सिटी के कुलपतियों, संस्थानों के प्रमुखों और संकाय सदस्यों को भी संबोधित करने वाले हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण, राष्ट्रीय योजनाओं, प्राथमिकताओं और लक्ष्यों के निर्माण में युवाओं की सक्रिय रूप से सहभागिता का है। इसी के अनुरूप विकसित भारत @2047: युवाओं की आवाज’ पहल युवाओं को विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण में विचारों का समावेश करने के लिए एक मंच प्रदान करेगी। इस मौके पर आयोजित कार्यशालाओं में विकसित भारत @2047 के लिए अपने विचारों और सुझावों को साझा किया जायेगा। इसके लिए युवाओं को शामिल करने की प्रक्रिया आरंभ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को संपन्न हुई थी। जिसमें बीजेपी के खाते में तीन राज्य आए थे। जिनमें से बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में तो सीएम पद का एलान कर दिया है लेकिन राजस्थान और मध्यप्रदेश की कहानी अभी अधूरी है। यहां बीजेपी ने पर्यवेक्षक भेजे हैं। पार्टी के पर्यवेक्षक मध्य प्रदेश में आज 11 दिसंबर की शाम को विधायक दल की बैठक करेंगे। जिसमें एमपी का सीएम कौन होगा यह तय हो जाएगा, हालांकि राजस्थान में विधायकों की बैठक को लेकर अभी भी संशय बरकरार है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

भोपाल में एमपी बीजेपी विधायक दल की बैठक आज

  • प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में शाम 4 बजे बैठक
  • बैठक के बाद सीएम फेस पर सस्पेंस होगा खत्म
  • बीजेपी के तीनों परवेक्षक बैठक में रहेंगे मौजूद
  • दो डिप्टी सीएम के चेहरे पर लग सकती है मुहर
  • विधायकों के लिए गाइडलाइन जारी

बता दें एमपी में बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक आज सोमवार विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक करने वाले हैं। बीजेपी ने 17 नवंबर को हुए चुनाव में विधानसभा की 230 में से 163 सीट जीतकर प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी। जबकि कांग्रेस को 66 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही।

13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह

  • विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए सीएम
  • अरुण साव और विजय शर्मा को होंगे डिप्टी CM
  • नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह
  • 13 दिसंबर को साइंस कॉलेज ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह
  • समारोह को भव्य बनाने की तैयारी

एमपी: लोकसभा चुनाव से पहले साधने की कवायद

  • केंद्र सरकार का सभी वर्गों को साधने का प्रयास
  • PM मोदी विकसित भारत अभियान का करेंगे शुभारंभ
  • राज्यपाल मंगू भाई पटेल करेंगे संबोधित
  • सरकार की योजनाओं पर जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य
  • 4 स्तर पर योजनाओं का फीडबैक लेने समितियां गठित
  • ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक 4 स्तर पर बनाई गई हैं समितियां

एमपी: करारी हार के बाद कांग्रेस में समीक्षा बैठक

  • दिल्ली में अंचलवार बुलाए जा सकते है कांग्रेस नेता
  • कमलनाथ, दिग्विजय, के बाद अन्य नेताओं की बारी
  • अजय सिंह, उमंग सिंघार से ली जाएगी जानकारी
  • जीतू पटवारी समेत कई नेताओं भी देंगे जानकारी
  • चुनाव में हार की जानकारी जुटा रहा कांग्रेस हाईकमान

ज्ञानवापी परिसर का सर्वे, ASI आज पेश करेगी कोर्ट में रिपोर्ट

ज्ञानवापी परिसर के सर्वे पर सोमवार 11 दिसंबर को आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से वाराणसी की अदालत में रिपोर्ट दाखिल की जा सकती है। पिछले कई बार से ASI कोर्ट से वक्त मांग रही है। ऐसे में आज सोमवार को रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान विष्णु जैन समेत सभी पक्षों के वकील और पक्षकार अदालत में मौजूद रहेंगे। बता दें एएसआई ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे की रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 30 नवंबर को 3 हफ्तों का समय मांगा था। जिसके बाद जिला जज ने दस दिनों का समय ASI को दे दिया था। यहा अवधि 11 दिसम्बर को पूरा हो रही है।

Post Views: 333
Tags: Archaeological Survey of IndiaChhattisgarh Assembly Elections 2023Developed India @2047Gyanvapi Complex SurveyMP BJP Legislature Party meetingNew Chief Minister MP RajasthanPrime Minister Narendra ModiVaranasi CourtVoice of Youth
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version