Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

संसद का शीतकालीन सत्र प्रारंभ: पहले दिन इस मुद्दे पर गरमाया सत्र,नहीं पेश हो सकती एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट

DigitalDesk by DigitalDesk
December 5, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Winter session of Parliament begins Ethics Committee report TMC MP Mahua Moitra
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

संसद का शीतकालीन सत्र आज सोमवार 4 दिसंबर से शुरू हो गया है। यह सत्र 22 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस शीतकालीन सत्र में 15 बैठकें होंगी। चार राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद आहुत होने वाले इस सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा हुआ।

  • महुआ मोइत्रा मामले में हंगामा
  • संसद का शीतकालीन सत्र शुरु
  • टीएमसी सांसद मोइत्रा मामले में हंगामा

दरअसल TMC सांसद महुआ मोइत्रा के निष्कासन की सिफारिश वाली लोकसभा आचार समिति की रिपोर्ट निचले सदन में पेश होने वाली है। ऐसे में सदन में विपक्ष का हंगामा देखने को मिला। वहीं सत्र के शुरू होने से पहले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन को काफी अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके संसदीय जीवन का आज सबसे महत्वपूर्ण दिन है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बता दें चार राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरु हो गया है। पहले ही दिन विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। जिसकी वजह से लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। हालांकि खबर ये भी है कि महुआ मोइत्रा मामले में एथिक्स कमिटी अपनी रिपोर्ट आज पेश नहीं करेगी। टीएम सांसद महुआ मोइत्रा के निष्कासन संबंधी अचार समिति की रिपोर्ट अब मंगलवार 5 दिसंबर को लोकसभा में पेश की जाएगी। दरअसल महुआ मोइत्रा के मुद्दे को लेकर पहले दिन लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान विपक्ष के सांसदों ने पहले ही दिन इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की और हंगामा किया। वहीं महुआ मोइत्रा को रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मसले में सदन से निष्कासित करने की अनुशंसा की गई है। लोकसभा सचिवालय की ओर से प्रसारित कार्य सूची के अनुसार आचार समिति अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर समिति की रिपोर्ट सदन के पटल पर पेश करेंगे।

अनैतिक माना गया है महुआ मोइत्रा का व्यवहार

महुआ मोइत्रा के मसले में एथिक्स कमेटी मेंबर अपराजिता सारंगी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि उन्हें लोकसभा अध्यक्ष महोदय ने आदेश दिया है कि रिपोर्ट को टेबल किया जाए। समिति ने सारी बातें सुनीं। सबको बोलने का मौका दिया था। सभी की बातें धैर्य पूर्वक सुनी। लेकिन जो अनैतिक व्यवहार है उसे अनैतिक ही कहेंगे। महुआ मोइत्रा ने अनैतिक व्यवहार किया है यह सबको पता है। मोइत्रा इस बात से मुकर नहीं सकती। इसे गलत नहीं ठहरा सकते हैं। एक महिला होने के नाते उन्हें दुख है, लेकिन मोइत्रा का कंडक्ट सांसद के तौर पर ठीक नहीं रहा है।

 

Post Views: 188
Tags: Ethics Committee reportTMC MP Mahua MoitraWinter session of Parliament
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version