Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: काउंटिंग से पहले सियासत का काउंट डाउन,महतारी वर्सेस गृह लक्ष्मी किसके साथ आधी आबादी

DigitalDesk by DigitalDesk
November 27, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Chief Minister Bhupesh Baghel, Former Chief Minister Raman Singh, BJP Mahtari Vandana Yojana
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के परिणाम को अब केवल कुछ दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप के साथ शिकायत का दौर अब भी लगातार जारी है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की महिला मतदाताओं को अपनी ओर खींचने के लिए एक मास्टर स्ट्रोक अपनाया था। हर महीने उन्हें 12000 रुपये देने की घोषणा की थी। जिसके लिए महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं से फॉर्म भरवाए गए हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन गलत तरीके से फॉर्म भरवाने के आरोप में निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है।

  • महतारी वंदन योजना पर सियासत
  • महतारी पर महाभारत भारी
  • बीजेपी की महतारी..किस पर भारी
  • कांग्रेस लेकर आई गृह लक्ष्मी योजना
  • चुनाव के बाद दावे और वादों का दौर
  • 3 दिसंबर को होगी मतगणना
  • मतगणना से पहले सियासत का दौर
  • बीजेपी का महतारी वंदन पर जोर

थमा नहीं सियासी आरोप प्रत्यारोप का दौर

दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी संकल्प पत्र में प्रत्येक महिलाओं को 12 हजार रुपये मासिक देने की घोषणा की है। इसके लिए घर-घर जाकर महिलाओं से फॉर्म भरवाया गया है लेकिन कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है कि भाजपा की ओर से गलत तरीके से महिलाओं से फॉर्म भरवाया जा रहा है। इस पर पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने कहा है कि भाजपा की महतारी वंदन योजना से कांग्रेस परेशानी में है। उनमें हिम्मत है तो साबित करके दिखाएं की कहां बीजेपी नेताओं ने गलत तरीके से फॉर्म भरवाया है। महतारी वंदन योजना के पलटवार में कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में मुख्यमंत्री गृह लक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक महिला को सालाना 15 हजार देने की घोषणा की है। इस पर संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। बीजेपी ने महिलाओं को अपनी ओर खींचने की कोशिश की लेकिन सभी महिलाओं का वोट कांग्रेस को आया है। उन्होंने कहा है कि अजय चंद्राकर एक असभ्य और अशिष्ट नेता हैं। इस तरह की भाषा किसी नेता को शोभा नहीं देती है।
बहरहाल चुनाव से पहले और चुनाव अब बाद अब तक सियासी आरोप प्रत्यारोप का दौर थमा नहीं है। दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने घोषणा पत्र में महिला वोटर को खींचने की काफी कोशिश की है। जहां एक तरफ भाजपा की महतारी वंदन योजना है तो वहीं दूसरी और कांग्रेस पार्टी की गृह लक्ष्मी योजना है। अब देखना होगा की आखिरकार महिला मतदाताओं ने किस योजना पर अधिक विश्वास जताया है। आखिर महिला मतदाताओं ने किसके पक्ष में बंपर वोटिंग की है। यह 3​ दिसंबर को स्पष्ट हो जाएगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

50 से ज्यादा सीट पर महिला मतदाताओं की बंपर वोटिंग

बता दें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान संपन्न हो गया है। इसमें खास बात ये है की इस बार छत्तीसगढ़ की महिला मतदाता, पुरुष से ज्यादा होने के साथ साथ महिला मतदाताओं ने पुरुषों के मुकाबले ज्यादा मतदान किया है। राज्य की ऐसी 50 से ज्यादा ऐसी सीट हैंं जहां महिला मतदाताओं ने पुरूषों के मुकाबले ज्यादा मतदान किया। खास बात ये भी है कि राज्य की जिन विधानसभा सीटों पर महिलाओं ने बंपर मतदान किया है वहां ज्यादातर सीटों पर मतदान प्रतिशत भी 80 फीसदी के आसपास या कही कहीं उससे भी ज्यादा है। ज्यादा मतदान वाली सीटों में धरमजयगढ़, लैलूंगा, खल्लारी, कोंडागांव, केशकाल, कोंटा, खुज्जी और भरतपुर-सोनहत जैसी सीट शामिल हैं।

किस योजना ने खींचा महिलाओं का वोट

ऐसे में बड़ा सवाल ये है की छत्तीसगढ़ में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत किस आधार पर बढ़ा है। क्योंकि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने अपने अपने घोषणापत्र में महिला मतदाताओं को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। दोनों दलों ने ही महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक घोषणाएं की थी।

Post Views: 152
Tags: BJP Mahtari Vandana YojanaChief Minister Bhupesh BaghelCongress Home LakshmiFormer Chief Minister Raman SinghHalf Population
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version