Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

3 दिसंबर को खुलेगी सीएम, पूर्व सीएम, तीन केन्द्रीय मंत्री और शिव के इन गणों की सियासी किस्मत

DigitalDesk by DigitalDesk
November 26, 2023
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Madhya Pradesh Assembly Election 3 December Counting of votes Chief Minister Former Chief Minister Union Minister
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 17 नवंबर 2023 को हुए मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और प्रत्याशियों के भाग्य के बीच अब महज कुछ ही दिन का समय शेष है। तीन दिसंबर 2023 को फैसला सुनाने वाली मशीन और फैसला सुनने वाले प्रत्याशी दोनों आमने-सामने होंगे। इस समय वोटिंग मशीन बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में कैद हैंं। वहीं दूसरी और तमाम प्रत्याशी जीत का आशीर्वाद लेने के लिए देवी देवताओं के दरबार में हाजरी लगा रहे है। खैर, इस समय बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता अपनी पार्टी की जीत तलाशने के लिए एक-एक वोट का हिसाब किताब करने में जुटी हुई है। भाजपा के जिन दिग्गज प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। उनमें तीन केंद्रीय मंत्री, चार सांसद के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके 30 मंत्री शामिल है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी इसमें शामिल हैं।

  • 17 नवंबर को हुआ था मप्र में 230 सीटों पर मतदान
  • 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से होगी मतगणना
  • कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में कैद
  • जीत का आशीर्वाद लेने देवी देवताओं की शरण में प्रत्याशी
  • बीजेपी कांग्रेस दोनों ही दल के दावे अपने अपने
  • अपनी जीत को लेकर कांग्रेस बीजेपी के अपने अपने दावे

दोनों दल कर रहे एक एक सीट पर मंथन

जिस तरह से सट्टा बाजार समेत अलग- अलग माध्यमों से सरकार बनाने की जो सर्वे रिपोर्ट आ रही है। उसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही चिंतित हैं। कोई 136 सीट के साथ बीजेपी की सरकार बनने का दावा कर रहा है तो कोई 130 सीट कांग्रेस को दे रहा है। सर्वे और वोटिंग प्रतिशत रिपोर्ट के आधार पर ही दोनों दल एक एक सीट पर मंथन कर रहे हैं। दोनों प्रमुख दल के नेता अपने-अपने से हिसाब से हर सीट पर मंथन कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में जिन विधानसभा सीटों पर कम वोटिंग हुई है उसकी सूची तैयार कर ली गई है। इसके अलावा यह भी आंकलन किया जा रहा है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में बागी प्रत्याशी मैदान में है वे कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं, बागियों के जितने पर किस तरह से उन्हें मनाना है। इस पर भी मंथन जारी है। भाजपा नेताओं की माने तो हर सीट का मंथन इसलिए किया जा रहा है ताकि जो गलती अभी हुई हो यह गलती 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान न हो। उन्होंने यही बताया कि जिन मतदान केंद्रों पर प्रभारियों ने लापरवाही को है, उनकी सूची भी तैयार की जाएगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

दांव पर शिवराज और उनके मंत्रियों का सियासी करियर

विधानसभा चुनाव के परिणाम कई मायनों में महत्वपूर्ण होंगे। दरअसल इस बार विधानसभा के चुनाव में दोनों पार्टियों के कई दिग्गज नेता प्रत्याशी के तौर पर नजर आए उनका राजनीतिक भविष्य भी दांव पर लगा हुआ है। दिल्ली से भेजे गए जिन दिग्गजों को मैदान में उतारा गया उनमें प्रमुख रुप से केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल,फग्गन सिंह कुलस्ते, गणेश सिंह, राकेश सिंह, रीति पाठक शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी हाईकमान ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पूरी टीम को चुनावों मैदान में उतार दिया। उनके मंत्रिमंडल में सीएम शिवराज समेत कुल 33 मंत्री है। ऐसे केवल यशोधरा राजे सिंधिया और सिंधिया समर्थक मंत्री ओपीएस भदोरिया को छोड़कर 31 मंत्री मैदान में उतरे हैं। इसी प्रकार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ समेत कई प्रत्याशियों का भी राजनीतिक कैरियर दांव पर लगा हुआ है। रविवार 3 दिसम्बर को आने वाले चुनाव परिणाम से कई दिग्गज नेताओं के राजनैतिक सफर पर या तो ब्रेक लग सकता है या फिर आगे बढ़ जाएगा।

2023 की विदाई से पहले बन जाएगी नई सरकार

साल 2023 की विदाई होने से पहले मध्य प्रदेश में नई सरकार का गठन हो जाएगा। इस चुनाव को सबसे खास बात यह रही की पूरे चुनाव अभियान के दौरान प्रदेश भाजपा और कांग्रेस के दल के नेताओं को बैठको, चुनावी रणनीति, टिकट वितरण को लेकर कई वार दिल्ली में हाईकमान के सामने पेश होना पड़ा। इसी आधार पर मध्य प्रदेश के नेता भोपाल में प्लान तैयार करते हैं। भाजपा को मजबूत करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ही नहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री प्रचार करने यहां आए। वहीं कांग्रेस के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन प्रचार करने के लिए मध्यप्रदेश के दौरे पर रहे।

Post Views: 212
Tags: 3 December CountingChief MinisterFormer Chief MinisterMadhya Pradesh Assembly ElectionUnion Minister Jyotiraditya Scindiavotes
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version