Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

ICC विश्व कप फाइनल मैच, ये​ हस्तियां स्टेडियम पहुंचेंगी फाइनल फाइट देखने…किसका होगा सुपर संडे?

DigitalDesk by DigitalDesk
November 19, 2023
in दिल्ली, मनोरंजन, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Narendra Modi Stadium Ahmedabad
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीम तैयार हैं। टीम इंडिया चौथी बार क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में सफल रही है। इससे पहले टीम इंडिया ने 1983 और 2011 में खिताब अपने नाम किया था। वहीं 2003 में विश्वकप के फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। ऐसे में टीम इंडिया के पास 20 साल पुरानी हार का बदला लेने का मौका है।
आइये जानते हैं कब और कहां कितने बजे से फाइनल मैच होगा। मैदान के अलावा आप इस कहां देख सकते हैं।

किसका होगा सुपर संडे

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी भिड़ंत
  • 1.30 बजे होगा टॉस,2 बजे से मैच
  • नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल फाइट
  • मैच देखने जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
  • 8 राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद
  • स्टेडियम में दिखाई देंगे कई फिल्मी स्टार
  • मैच का लुत्फ उठाने पहुंचेंगे परिवार के साथ मुकेश अंबानी

क्रिकेट विश्वकप 2023 की फाइनल फाइट आज रविवार 19 नवंबर को गुजरात में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी। यह फाइनल भिडंत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली है। इस महा मुकाबले को देखने के लिए एक जहां एक लाख से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। वहीं सैकड़ों वीवीआईपी भी इस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनने के लिए स्टेडियम पहुंचेंगे। जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 8 से ज्यादा राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम और ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल भी मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। वहीं मैच का आनंद लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट और गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस के साथ पूर्व जस्टिस भी स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके अलावा स्टेडियम में अमेरिका के साथ सिंगापुर और यूएई के राजदूत भी फाइनल देखने के लिए मौजूद रहेंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे नरेन्द्र मोदी

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होगा। जहां स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मैच के दौरान मौजूद रहेंगे। दर्शकों में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स भी मैच देखने पहुंचे हैं। इसके अलावा रिलांयस इंड्रस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ मैच का लुत्फ उठाते नजर आएंगे तो वहीं बॉलीवुड सितारे भी दर्शकों में बैठे दिखाई देंगे। जिनमें ​धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के अलावा अभिनेता रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, सुनिल सेठ्ठी, अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स भी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचेंगे।

1.30 बजे होगा टॉस,2 बजे से मैच शुरू होगा मैच

आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल मैच आज रविवार 19 नवंबर को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मैच के लिए 1.30 बजे टॉस किया जाएगा। वहीं मैच की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी।

आप यहां देख सकते हैं इस मैच का का लाइव प्रसारण

विश्व कप की खिताबी जंग देखने का मजा वैसे तो स्टेडियम में बैठकर देखने में ही आएगा, यहां करीब 1 लाख दर्शक मौजूद भी रहेंगे। लेकिन जो लोग मैदान तक नहीं पहुंच सकते उनके लिए कई आॅशन हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस फाइनल मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर होगा। स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल पर तो मैच देखने को मिलेगा ही साथ डीडी स्पोर्ट्स पर भी आप मैच का आनंद ले सकते हैं।

यहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

स्टेडियम और टीवी के अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी देखी जा सकती है। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अपने मोबाइल पर फ्री में देख सकते हैं।

इस बार भारत का पलड़ा भारी, ऑस्ट्रेलिया की भी है तैयारी

आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक करीब 13 बार आमना-सामना हो चुका है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 8 बार जीत अपने नाम की है, जबकि टीम इंडिया ने 5 बार मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है।विश्व कप के फाइनल मुकाबले की बात करें तो इससे पहले साल 2003 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच खेला गया था। इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। आंकड़ों के हिसाब से तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है लेकिन इस बार के विश्व कप में टीम इंडिया ने अपने लीग मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। लीग मैच में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को भी परास्त कर चुकी है। सेमीफाइनल समेत उसने अपने सभी 10 लीग मुकाबले जीते हैं। भारतीय टीम काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में यह देखना होगा की अंतिम विजय किसकी होती है और ट्रॉफी पर कब्जा कौन करता है।

Post Views: 163
Tags: final matchICC World Cup 2023Narendra Modi Stadium AhmedabadThese celebrities
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version