Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मप्र विधानसभा चुनाव, 23 की सत्ता -2024 का संग्राम, अबकी बार…मतदाता चुनेंगे किसकी सरकार

DigitalDesk by DigitalDesk
November 17, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
power is 23 and struggle is 24
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज 17 नवंबर शुक्रवार को मतदान प्रारंभ हो गया है। इस चुनाव के परिणाम अगले महीने 3 दिसंबर को सामने आएंगे। मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बार मध्यप्रदेश में 2533 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिनकी किस्मत का फैसला करीब 5 करोड़ 60 लाख मतदाता करेंगे।

  • मतदाताओं की संख्या करीब 5 करोड़ 60 लाख , 60 हजार 925
  • पुरुष मतदाताओं की संख्या-2 करोड़ 88 लाख, 25 हजार, 607
  • वहीं महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख, 33 हजार 945 है
  • जबकि थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 1373 दर्ज की गई है
  • आयु वर्ग के हिसाब से कितने मतदाता
  • 18 — 19 साल — 22.35 लाख मतदाता
  • 20 — 29 साल — 1.41 करोड़ मतदाता
  • 30 — 39 साल — 1,45 करोड़ मतदाता
  • 40 — 49 साल — 1.06 करोड़ मतदाता
  • 50 — 59 साल — 74.85 लाख मतदाता
  • 60 — 69 साल — 43.45 लाख मतदाता
  • 70 — 79 साल — 19.72 लाख मतदाता
  • 80 साल से अधिक के— 6.53 लाख मतदाता
  • मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 59,83,139
  • पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 87,82,261
  • महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 71,99,586
  • थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1292 है
  • सेवा मतदाताओं की मप्र में संख्या 75 हजार 382 है

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में अब मतदाताओं की बारी आ गई है। प्रचार के लंबे शोरगुल के बाद अब प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर एक आज शुक्रवार 17 नवंबर को मतदान के अधिकार का उपयोग मतदाता कर रहे हैं। प्रदेश की सभी 230 सीटों पर मतदान जारी है। जबकि 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। बता दें चुनावों का ऐलान होते ही प्रदेश में आर्दश आचार संहिता लागू होने के बाद से ही सियासी दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया था। वहीं चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी थीं। आंकड़ों के अनुसार इस बार मध्यप्रदेश में मतदाताओं की संख्या में 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पुरुष 10 फीसदी और महिला मतदाता 13 फीसदी बढ़ें

एमपी में पिछली बार साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदाताओं की संख्या 10 प्रतिशत तो महिला मतदाताओं की संख्या तेरह प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले बार 2018 के चुनाव में मतदाताओं की संख्या जहां कुल 5 करोड़ 4 लाख 33 हजार 079 थी। जिसमें 2 करोड़ 63 लाख 1 हजार 300 पुरुष मतदाता और 2 करोड़ 41 लाख 30 हजार 390 महिला मतदाता पिछली बार थे।

मतदाताओं को रिझाने में झोंकी पूरी ताकत

इससे पहले सियासी दलों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी जहां सत्ता बरकरार रखने के लिए अपने विकास और लुभावने वादे और योजनाओं के दम पर प्रदेश में फिर सरकार बनाने का पूरा विश्वास लेकर चल रही है तो वहीं विपक्ष में बैठी कांग्रेस को सत्ता में वापस आने के लिए दिसे गये अपने वचन पत्र के साथ 18 साल की बीजेपी सरकार के खिलाफ एंटीइनकंबेंसी से उम्मीद है। बीजेपी की ओर से इस बार 100 मौजूदा विधायकों के साथ 7 सांसद जिनमें तीन केन्द्रीय मंत्री भी हैं और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव को चुनाव मैदान में बतौर प्रत्याशी उतारा है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ अपने 88 विधायकों पर भरोसा जताया है। बसपा की ओर से भी दो विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है। वहीं इस बार बीजेपी से विधायक रहे नारायण त्रिपाठी इस बार अपनी अलग विंध्य जनता पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं।

2018 में नहीं मिला था किसी दल को बहुमत

मध्यप्रदेश में पिछले 2018 के चुनाव की बात करें तो यहां का नतीजा बहुत दिलचस्प था। जिसमें किसी दल को प्रदेश की जनता ने बहुमत नहीं दिया था। प्रदेश की 230 सीटों में से बहुमत के लिए 116 सीट मिलना जरुरी है लेकिन पिछली बार 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीट जीती थी। 114 सीट के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। उसे 40.89 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं बीजेपी को 109 विधायकों के साथ संतोष करना पड़ा था। 2018 में बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी। हालांकि उसे कांग्रेस से ज्यादा 41.02 प्रतिशत वोट मिले थे। इसके बाद भी सत्ता से दूर रही। 2018 में बसपा दो, सपा एक और चार निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते थे। ऐसे में कांग्रेस ने 2018 में निर्दलीय विधायकों का साथ लेकर मप्र में सरकार बनाई थी। हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों की नाराजगी के चलते कमलनाथ सरकार गिर गई थी। इसके साथ वे भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद 15 माह पुरानी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गई। इसके बाद 2020 में बीजेपी ने शिवराज के नेतृत्व में सरकार बनाई थी।

Post Views: 202
Tags: Madhya Pradesh Assembly Electionspower is 23 and struggle is 24whose government will the voters choose this time?
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version