Monday, June 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

अबकी बार, किसके किए-धरे की सरकार

अबकी बार, किसके किए-धरे की सरकार

DigitalDesk by DigitalDesk
November 15, 2023
in मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
अबकी बार, किसके किए-धरे की सरकार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अबकी बार, किसके किए-धरे की सरकार
बस दो दिन और बचे हैं। शुक्रवार को मध्यप्रदेश की सियासी किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। आज शाम को चुनाव प्रचार भी थम जाएंगे। इसके बाद चुनावी मैदान में नेता नहीं वोटरों की बारी आएगी। प्रदेश के पांच करोड़ 43 लाख वोटर तय करेंगे कि वे किस कमल को अपने विकास की बागडोर सौंपने जा रहे हैं। वोटरों का फैसला तो 3 दिसंबर को आ जाएगा, अगर हम इससे पहले हुए कुछ चुनावी सर्वे के आधार पर भावी सरकार की संभावना टटोलें तो तस्वीर थोड़ी धुंधली सी सही, नजर आने लगती है।

चार सर्वे हुए, एक में भाजपा, तीन में कांग्रेस को आगे बताया
एमपी की सियासत पर बीते एक महीने में अलग अलग न्यूज चैनल और एजेंसी ने 4 सर्वे किए हैं। सबसे पहले के तीन ओपिनियन पोल में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है। वहीं चौथे और सबसे आखिर में आए सर्वे ने पहले के तीनों पोल से इतर बीजेपी के लिए बड़ी बढ़त लेते हुए फिर सरकार बनाने का दावा किया है। इंडिया टीवी-CNX के इस सर्वे में बीजेपी को 119 सीटें मिलने की बात कही गई है। कांग्रेस दूसरे नंबर पर दिख रही। अन्य को 4 सीटें दी जा रही हैं। यह तथ्य भी गौरतलब है कि इससे पहले के तीन सर्वे, जिनमें कांग्रेस की बढ़त दिखाई गई, उनमें भी भाजपा बहुत पीछे नहीं थी। एक में कांग्रेस को 115, भाजपा को 110, अन्य को 5 सीटें, दूसरे में भाजपा को 107-115, कांग्रेस को 112-122 और तीसरे में कांग्रेस को 113-125, वहीं भाजपा को 104-116 सीटें मिलती दिखीं। यानी भाजपा कभी भी टक्कर से बाहर नहीं दिखी। किसी भी सर्वे में भाजपा सरकार बनाने के बहुमत यानी 116 सीटों से बहुत पीछे नहीं दिख रही। वैसे भी पिछली बार भाजपा सीटों की संख्या में भले कांग्रेस से पिछड़ गई हो, वोट प्रतिशत में वह आगे ही थी। यानी उस वक्त भी एंटी इंकमबेंसी जैसा कोई माहौल नहीं थी। उल्टे भाजपा कांग्रेस से करीब 47 हजार ज्यादा वोट पाकर भी सत्ता से बाहर हो गई थी। ऐसे में इस बार वह आसानी से सत्ता में बहाली कर पाएगी, ऐसा न मानने के कोई ठोस कारण नहीं दिख रहे।

Related posts

up Mission 2027

मिशन 2027 के लिए बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक दांव, यूपी में जिला स्तर पर बढ़ी निगरानी

June 7, 2026
Vaibhav Suryavanshi

सिर्फ खेलना नहीं, 20 साल तक क्रिकेट पर राज करना है: वैभव सूर्यवंशी का बड़ा सपना

June 7, 2026

वोटर सर्वे से नहीं, अपने हितों को देखकर वोट देगा
अगर सर्वे से इतर वोटर के नजरिए से दोनों पार्टियों की तुलना करें तो तीन पैमानों पर इन्हें देखा जा सकता है। हर वोटर देखेगा कि किस पार्टी ने अब तक उसके लिए क्या किया है, अभी क्या कर रही है और आगे क्या कर सकती है। यानी भूत, वर्तमान और भविष्य। वोटर इतना तो समझदार हो ही चुका है कि नेताओं के लुभावने वादों पर अपने परिवार, समाज के हित को वरीयता दे। अगर दोनों पार्टियों को भूतकाल यानी अब तक के काम के आधार पर देखेगा तो कांग्रेस काफी पिछड़ी दिखेगी। एक वजह तो यही है कि 2019 के बाद के 15 महीने के अवधि छोड़कर कांग्रेस दो दशक से सत्ता से बाहर रही। पुराने वाेटरों को अब भी सड़क, बिजली के अभावों वाली दिग्विजय सिंह की सरकार भूली नहीं होगी। भाजपा की वर्तमान सरकार में खामियां हो सकती हैं, लोगों की तमाम शिकायतें भी हो सकती हैं, पर अधिकांश लोग इसे पुरानी कांग्रेस सरकार से तो बेहतर ही मानते हैं। अगर वोटर वर्तमान सरकार के कामकाज पर नजर डालेगा तो ऐसी कई योजनाएं हैं तो वोटरों के एक बड़े वर्ग को सीधे-सीधे लाभ पहुंचा रही हैं। भाजपा की सबसे प्रभावी योजना लाडली बहनाें के खातों में हर महीने 1250 रुपए ट्रांसफर करने की है। इसके सियासी फायदे भी हैं। संभावना है कि 3 दिसंबर को ये फायदे ईवीएम में वोट के तौर पर नजर भी आ जाएं।

Post Views: 125
Tags: #mpelection #mpbjp #mpcongress
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version