Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

राजस्थान विधानसभा चुनाव : नामांकन हुआ पूरा, इन सीटों पर बागी बिगाड़ सकते हैं दोनों दलों का खेल, बागियों को मनाने की कवायद

DigitalDesk by DigitalDesk
November 7, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, स्पेशल
0
voting nomination completed CM Gehlot filed nomination rebel also in the fray
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मरुभूमि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। ऐसे में यहां उम्मीदवारों के नामांकन की ​प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नामांकन के अंतिम दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उनकी सरकार में मंत्री शांति धारीवाल और कई उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं विपक्ष में बैठी भाजपा और कांग्रेस के बागियों ने भी ताल ठोंंकते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। राजस्थान में बागी इस बार दोनों दल के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।

  • मरुभूमि राजस्थान में 25 नवंबर को होगा मतदान
  • विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा
  • मतगणना 3 दिसंबर को होगी
  • उम्मीदवारों के नामांकन की ​प्रक्रिया हुई पूरी
  • नामांकन का अंतिम दिन था 6 नवंबर, अब नाम वापसी पर नजर
  • सीएम अशोक गहलोत ने भी भरा अंतिम दिन नामांकन
  • मंत्री शांति धारीवाल और कई उम्मीदवारों ने किया नामांकन
  • भाजपा और कांग्रेस के बागियों ने भी ठोंकी ताल
  • निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भरा नामांकन पत्र
  • राजस्थान में बागी बने दोनों दल की परेशानी

सरदारपुरा की सीट से मैदान में उतरे सीएम गहलोत

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी नामांकन के अंतिम दिन का इंतजार किया और आखरी दिन नामांकन करने पहुंचे। सीएम ने जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट से नामांकन फार्म जमा किया है। वहीं गहलोत सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना ने बूंदी की हिंडोली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। उनके समर्थन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा की ओर से एक बड़ी जनसभा आयोजित की गई थी। वहीं कोटा उत्तर विधानसभा सीट से शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल चुनाव मैदान में उतरे हैं। आखरी दिन उन्होंने भी नामांकन दाखिल कर दिया है।। कोटा उत्तर विधानसभा सीट पर शांतिलाल धारीवाल का मुकाबला भाजपा के प्रह्लाद गुंजल से होने जा रहा है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

नामांकन के साथ वार पलटवार भी

नामांकन के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री शांतिलाल धारीवाल ने जहां सरकार बनने का दावा किया। वहीं यह दावा भी किया कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचा है। राज्य के एक करोड़ चार लाख परिवारों को 500 रूपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। वहीं बीजेपी की ओर से धारीवाल के खिलाफ कोटा उत्तर सीट से चुनाव लड़ रहे प्रह्लाद गुंजल ने धारीवाल पर निशाना साधा। गुंजल ने कहा मंत्री धारीवाल को कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राजस्थान में सबसे भ्रष्ट मंत्री कहता है।

कांग्रेस के बागियों भी नामांकन कर डराया

विधानसभा चुनाव में इस कांग्रेस में भी खासी बगावत देखने को मिल रही है। बागी शिव प्रसाद मीणा के साथ गौरव शर्मा, रूपेश शर्मा और राकेश बोयत ने कोटा विधानसभा सीट और बूंदी की अलग-अलग विधानसभा सीटों से अपना अपना नामांकन दाखिल किया है।। कोटा की लाडपुरा सीट पर भाजपा की ओर से कल्पना देवी को टिकट दिए जाने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत भी नाराज हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

राजवी को चित्तौड़ से को टिकट

वहीं गुलाबी शहर जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर राजपाल सिंह नाराज हैं। उन्होंने कहा पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार से क्षेत्र के कार्यकर्ता खुश नहीं हैं। जयपुर ग्रामीण सीट से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ झोटवाड़ा सीट से विधानसभा चुनाव मैदान मेंं लड़ रहे हैं। इस तरह चित्तौड़गढ़ में मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट भाजपा ने काट दिया है। वहां से नरपत सिंह राजवी को टिकट देकर मैदान में उतारा है। जिससे आक्या बागी होकर मैदान में आ गए। बागी आक्या ने कहा उन्होंने आखरी समय तक पार्टी का फैसला बदलने का इंतजार किया है। जब कोई बदलाव नहीं हुआ तो ऐसे में उन्होंने चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया, अब वे चुनाव लड़ेंगे।।

बात करें चित्तौड़गढ़ की तो यहां से भाजपा से बगावत करने वाले चंद्रभान सिंह आक्या, जयपुर के झोटावाडा से बागी राजपाल सिंह शेखावत, डीडवाना से बागी यूनुस खान, शाहपुरा से बागी कैलाश मेघवाल और शिव विधानसभा क्षेत्र से बागी रवींद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। रवीन्द्र भाटी जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वे हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें उम्मीद थी कि बाड़मेर के शिव निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी टिकट देगी , लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट देने से मना कर दिया गया। इसके बाद र​वीन्द्र ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Post Views: 221
Tags: 25th NovemberCM Gehlot filed nominationrajasthan assembly electionsvoting nomination completed
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version