Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

भाजपा के निशाने पर कमलनाथ:रविशंकर प्रसाद को लेकर कमलनाथ के बयान से झलक रही हार की बौखलाहट…

DigitalDesk by DigitalDesk
November 4, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के साथ बयानों की सरगर्मी भी बढ़ गई है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के बयान पर हमला बोलते हुए कहा था कि रविशंकर प्रसाद पहले खुद तो कहीं से चुनाव जीत कर ​बताएं। इस बीजेपी ने चुटकी ली है और कहा है कि कमलनाथ के बयान से हार की बौखलाहट झलक रही है। मध्यप्रदेश बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ के बयान पर तंज कसा है।

  • कमलनाथ पर आशीष अग्रवाल का तंज
  • ‘आपके बयान से झलक रही प्रत्याशित हार की बौखलाहट’
  • ‘आपकी यादाश्त भी कमजोर हो गई है’
  • ‘रविशंकर प्रसाद पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से हैं सांसद’
  • ‘कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा को तीन लाख वोटों से था हराया’
  • ‘रविशंकर प्रसाद जी न सिर्फ चुनाव जीते हैं…
  • …बल्कि राम मंदिर का मुद्दा भी कांग्रेसियों से जीते
  • ‘कमलनाथ जी अब अपनी हार भी स्वीकार कर लीजिए’

आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि कमलनाथ जी आपके इस बयान से प्रत्याशित हार की बौखलाहट तो साफ झलक ही रही है साथ ही लगता है कि आपकी यादाश्त भी कमजोर हो गई है।  एमपी बीजेपी ​मीडिया प्रभारी ने लिखा है कि आपको याद दिला दें कि रविशंकर प्रसाद पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित सांसद हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को लगभग तीन लाख वोटों से हराया है। आशीष अग्रवाल ने यह भी लिखा कि रविशंकर प्रसाद जी न सिर्फ चुनाव जीते हैं बल्कि राम मंदिर का मुद्दा भी कांग्रेसियों से जीत चुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कमलनाथ जी अब अपनी हार भी स्वीकार कर लीजिए।  दरअसल मीडिया से चर्चा के दौरान शुक्रवार को बीजेपी सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि कांग्रेस नेता कमलनाथ छिंदवाड़ा में कठिनाई में हैं। अगर वे छिंदवाड़ा से चुनाव हार जाएं तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि कमलनाथ दरअसल हताशा से भरे हुए हैं। रविशंकर के इस बयान पर पलटवार करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा था कि रविशंकर प्रसाद पहले खुद तो कहीं से चुनाव जीत कर बताएं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

छिंदवाड़ा में कांग्रेस के पोस्टर से गायब सोनिया-राहुल

बता दें पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा था। मोदी कैबिनेट में कानून मंत्री रहे रविशंकर प्रसाद मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इससे पहले भी रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को शोले फिल्म की जय-वीरू की जोड़ी करार दिया था। उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि एमपी कांग्रेस सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पसंद नहीं करती। यही वजह है छिंदवाड़ा में कांग्रेस के पोस्टरों में से कांग्रेस के ये दोनों लीडर गायब हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा इस बार छिंदवाड़ा में भी बीजेपी जीतेगी। वे जब छिंदवाड़ा गये थे तो वहां कमलनाथ जी छिंदवाड़ा में कठिनाई नजर आए। अगर कमलनाथ छिंदवाड़ा मेें हार जाएं तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। वहां एक उनके अवलोकन के अनुसार कमलनाथ हताशा भरी लड़ाई लड़ रहे है।

Post Views: 190
Tags: Dissatisfaction in MP assembly electionsFormer CM Kamal NathFormer Union Minister Ravi Shankar Prasad
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version