Monday, June 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश के चुनावी वर्ल्डकप में कौन बनेगा चैम्पियन, जानें किसके पक्ष में बन रहा माहौल या

मध्यप्रदेश के चुनावी वर्ल्डकप में कौन बनेगा चैम्पियन, जानें किसके पक्ष में बन रहा माहौल या

DigitalDesk by DigitalDesk
November 4, 2023
in मुख्य समाचार
0
मध्यप्रदेश के चुनावी वर्ल्डकप में कौन बनेगा चैम्पियन, जानें किसके पक्ष में बन रहा माहौल या
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश के चुनावी वर्ल्डकप में कौन बनेगा चैम्पियन, जानें किसके पक्ष में बन रहा माहौल

मध्य प्रदेश में चुनावी खुमार अपने पूरे शबाब पर है। नामांकन भरने से लेकर नामांकन वापसी तक का तय समय खत्म हो चुका है। अब बाकी है केवल प्रचार। प्रत्याशी भी जनता का दिल जीतने और अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। बात करें प्रदेश की प्रमुख पार्टी बीजेपी-कांग्रेस की तो इस बार दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। ऐसे में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में किसका पलड़ा भारी होगा समझने की कोशिश करते हैं।

Related posts

bundelkhand-via-the-expressway

“माफिया को मिट्टी में मिलाया…एक्सप्रेसवे से जोड़ा बुंदेलखंड” : महोबा में गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

June 21, 2026
Jail arrives to take NEET exam

“हथकड़ी में पहुंचा NEET देने, सीतामढ़ी में कैदी की परीक्षा ने सबको चौंकाया”

June 21, 2026

बीजेपीके पक्ष में फिर बना माहौल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब से ठीक छह महीने पहले तक ऐसा लग रहा था जैसे माहौल कांग्रेस के पक्ष में जा रहा हो। बदलाव की बयार साफ दिखाई दे रही थी। लेकिन सरकार ने कई सारी योजनाओं के जरिए सत्ता में काबिज रहने का गेम प्लान तैयार कर लिया। योजनाओं के माध्यम से एकसाथ इतनी सौगात दे डालीं कि अब माहौल कुछ बीजेपी के पक्ष में दिखने लगा है। निम्नलिखित योजनाओं का सीधा फायदा बीजेपी को मिल सकता है।

1-महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त करने वाली लाड़ली बहना योजना
2- युवाओं के लिए सीखो कमाओ योजना
3- मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना 2023

4- मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना

कई सीटों पर बागी बिगाड़ेंगे खेल?

मध्यप्रदेश में नाम वापसी की तारीख खत्म हो चुकी है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने बागियों को बिठाने और डैमेज कंट्रोल में भारी मशक्कत की है, बावजूद इसके दोनों ही दल के कई दिग्गज बागी बनकर मैदान में उतरे हैं। नाम वापसी के दिन 350 से अधिक उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए। लगभग 2500 उम्मीदवार अभी भी मैदान में हैं। इसके अलावा बीजेपी और कांग्रेस के लगभग एक दर्जन से ज्यादा बागी मैदान में हैं। ऐसे में कई सीटों पर बागी अपनी ही पार्टियों का खेल बिगाड़ सकते हैं।

फिर भी बाजी मार सकती है बीजेपी

मध्यप्रदेश में कई सीटों पर बागी खेल बिगाड़ रहे हों या कांटे की टक्कर हो फिर भी इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी फिर सरकार बना सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है उभरते हुए छोटे-छोट दल। बीजेपी और कांग्रेस के अलावा प्रदेश में एआईएमआईएम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, आम आदमी पार्टी, बसपा व सपा ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं। ऐसे में बीजेपी के खिलाफ पड़ने वाले वोट शेयर का ज्यादातर हिस्सा इन दलों को मिलेगा, जिससे कांग्रेस को भारी नुकसान होगा। आकलन है कि सरकार के खिलाफ चार बार की एंटी इनकम्बेंसी है । ऐसे में एंटी इनकम्बेंसी के वोट अगर केवल कांग्रेस को जाते तो शायद कांग्रेस सत्ता में आती । लेकिन अब ये सारे वोट कई अलग अलग दलों में बंट रहे है। इसलिए बीजेपी की जीत की गुंजाइश बड़ सकती है।

कांग्रेस के पास न चेहरा नया, न मुद्दा

मध्य प्रदेश चुनाव 2023 में बीजेपी ने सीएम पद के लिए कोई चेहरा आगे नहीं रखा है। उल्टा 3 केंद्रीय मंत्री व 4 सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाकर कहानी में ट्विस्ट ला दिया है। इसे लेकर तरह-तरह के कयास भी लगाए जाने लगे हैं कि बीजेपी अगर जीतती है तो सीएम किसे बनाया जाएगा। वहीं बात करें कांग्रेस की तो इस चुनाव में भी कांग्रेस के पास सीएम पद के लिए कोई नया चेहरा नहीं है और वह कमलनाथ को आगे रखकर ही चुनावी मैदान में कूदी है। बात करें घोषणापत्र की तो कांग्रेस के कई चुनावी वादे पहले की तरह ही हैं, जो जनता को अपने पक्ष में लाने में कमजोर साबित हो सकते हैं।

 

Post Views: 99
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version