Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: महाराष्ट्र में हिंसक हुआ मराठा आंदोलन, विपक्ष ने की विधानसभा सत्र बुलाने की मांग,नवंबर में पीएम मोदी का काशी दौरा,एमपी में मायावती सक्रिय

DigitalDesk by DigitalDesk
October 31, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र में हिंसक होता मराठा आंदोलन, विपक्ष ने की विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग

महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन ने हिंसा का रूप ले लिया है। मराठा आंदोलन के चलते हो रही हिंसा की आग अब सत्तारूढ़ दल के विधायक के घर तक पहुंच गई है। सत्तारूढ़ दल के विधायक के साथ एक पार्षद के घर को हिंसक भीड़ ने आग में झोंक दिया। वहीं आंदोलन और हिंसा के बीच राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे राज्यपाल से मिलने राज्यभवन पहंचे तो वहीं विपक्ष दल ने भी राज्यपाल से मिलकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की अपील की। इस दौरान सीएम एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल को राज्य के मौजूदा हालात से अवगत कराया। वहीं बाद में सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी वर्षा बंगले पर पहुंचेे।

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती आज

31 अक्टूबर से देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की 39 वीं पुण्यतिथि और स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148 वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। वहीं कांग्रेस की ओर से आज मंगलवार को भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई जा रही है। साथ ही लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

नवंबर में पीएम मोदी का काशी दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नवंबर के पहले सप्‍ताह में अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दौरे पर रहेंगे। जहां पीएम मोदी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। ये कार्यक्रम 7 और 8 नवंबर को होना है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटेंगे और इसके साथ ही पूरी हो चुकी विकास की कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

एमपी विधानसभा चुनाव में सक्रिय हुईं मायावती,काटेंगी कांग्रेस के वोट

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा भी किस्मत आजमा रही है। सुप्रीमो मायावती मध्यप्रदेश में 9 जनसभाएं करेंगी। 6 नवंबर को पहली जनसभा होगी। इसके बाद 7,8,10 और 14 नवंबर को मायावती मध्यप्रदेश का दौरा करेंगी। नवंबर में 5 दिन में BSP उम्मीदवारों के समर्थन में कई जनसभाएं सम्बोधित करेंगी। मायावती की ताबड़तोड़ जनसभाएं होंगी। 6 नवम्बर को वे अशोकनगर के मुगावली और निवाड़ी में जनसभा करेंगी। वहीं 7 नवंबर को सागर, दमोह, और छतरपुर में मायावती की जनसभा होगी। जबकि 8 नवंबर को वे सतना, रीवा में हुंकार भरेंगी। इसके बाद 10 नवंबर को दतिया सेंवड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगी। मायावती 14 नवंबर को भिण्ड और मुरैना में जनसभा करेंगी। बसपा सुप्रीमो इस दौरान कई विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी का चुनावी खेल बिगाड़ है।

बागियों को मनाने की कोशिश,बीजेपी प्रदेश प्रभारी यादव ने किया नेताओं को तलब

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच बागियों ने दोनों दल की मुसीबत बड़ा दी है। ऐसे में मंगलवार को बीजेपी ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में संभाग स्तरीय बैठक बुलाई गई है। बैठक प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव लेंगे। इंदौर संभाग के दस से ज्यादा नाराज नेताओंं को तलब किया गया गया है। इनमें कुछ तो नामांकन भी दाखिल कर चुके है। बैठक प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव लेंगे। इंदौर संभाग के दस से ज्यादा नाराज नेताओंं को तलब किया गया गया है। इनमें कुछ तो नामांकन भी दाखिल कर चुके है। अब उनसे यादव वन टू वन चर्चा करेंगे और नामांकन फार्म वापस लेने के लिए कहेंगे।

इजराइल ने हमास की कैद से महिला सैनिक को छुड़ाया

इजरायली डिफेंस फोर्स और इजरायल सुरक्षा एजेंसी ने एक साझा बयान जारी किया है। जिसमें सुरक्षा बलों की ओर से कहा गया है कि उनके सैनिकों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बयान के अनुसार हमास की ओर से बंधक बनाई गए एक इजरायली महिला सैनिक को इजरायली डिफेंस फोर्स और इजरायल सुरक्षा एजेंसी ने मुक्त करा लिया है। बयान के अनुसार प्राइवेट ओरी मेगिडिश को पिछले 7 अक्टूबर को हमले के बाद हमास के आतंकियों ने बंधक बनाया था। इजरायली डिफेंस फोर्स और इजरायल सुरक्षा एजेंसी ने ग्राउंड ऑपरेशन चलाकर इन्हें मुक्त कराया है। इसके बाद महिला सैनिक का मेडिकल परीक्षण किया गया। जिसमें वे उनकी हालत ठीक पाई गई है वे परिवार से भी मिल चुकी हैं। IDF की ओर से दावा किया गया है कि सुरक्षा बल बाकी बंधकों को भी बचाने में जुटे हैं।

अब सर्दी दिखाएगी अपना असर

मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने भी अब सर्दी के असर दिखाने की बात कही है। मौसम विभाग के अनुसार दो नवंबर तक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसकी वजह से आज 31 अक्टूबर से ही सर्दी में इजाफा होने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार वैसे यहां लगभग हर साल अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में सर्दी अपना असर दिखाने लगती है। ऐसा पिछले दस सालों से हो रहा है।

Post Views: 149
Tags: bhopal big newsBreaking news updateIndira Gandhi death anniversaryMaharashtra Assembly SessionMaratha MovementMayawatiPM Modi KashiSardar Patel birth anniversary
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version