Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

आचार संहिता के बीच चित्रकूट के गैर चुनावी दौरे पर पीएम मोदी, रघुवीर मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना

DigitalDesk by DigitalDesk
October 27, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
PM Narendra Modi Madhya Pradesh Lord Ram Tapobhumi Chitrakoot
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। इससे ठीक 20 दिन पहले पीएम नरेन्द्र मोदी आज 27 अक्टूबर को चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चित्रकूट दोपहर करीब एक बजकर 40 मिनट पर भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट आएंगे। वे ढाई घंटे यहां गुजारेंगे। इस दौरान पीएम मोदी रघुवीर मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद संस्कृत महाविद्यालय जाएंगे। वहीं बाद में जानकी कुंड नेत्र अस्पताल के जनरल वार्ड की नई विंग का उद्घाटन करेंगे।

  • चित्रकूट आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • दोपहर 1.45 बजे रघुवीर मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना
  • पीएम करेंगे सद्गुरु संघ सेवा ट्रस्ट प्रदर्शनी का शुभारंभ
  • पीएम मोदी अरविंद मफतलाल की समाधि स्थल पर भी जाएंगे
  • जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से पीएम लेंगे आशीर्वाद
  • विद्याधाम जानकीकुंड स्टेडियम में होगी पीएम की जनसभा

पीएम रघुबीर मंदिर में पूजा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 27 अक्टूबर को मध्य प्रदेश चित्रकूट सतना जिले पहुंचेंगे और श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पीएम रघुबीर मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे। वे श्री राम संस्कृत महाविद्यालय का दौरा भी करेंगे।साथ ही स्वर्गीय अरविंद भाई मफतलाल की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करनेे के बाद जानकीकुंड चिकित्सालय के नए विंग का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री स्वर्गीय अरविंद भाई मफतलाल के शताब्दी जन्म वर्ष समारोह के अवसर पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। बता दें श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की स्थापना 1968 में रणछोड़दासजी महाराज ने की थी। अरविंद भाई मफतलाल, रणछोड़दासजी महाराज से प्रेरित थे और उन्होंने ट्रस्ट की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारी

पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। उनके काफिले वाले वाहनों ने हेलीपैड से लेकर जानकीकुंड अस्पताल के विभिन्न प्रकल्प के साथ रघुवीर मंदिर और तुलसी पीठ तक का जायजा लिया। इस दौरान आरोग्यधाम और पुराने बस स्टैंड से सड़क को बंद कर दिया गया। बता दें चित्रकूट में चुनाव आचार संहिता के चलते पीएम मोदी का यह दौरा पूरी तरह से गैर राजनैतिक बताया जा रहा है। दौरे के एक दिन पहले पीएमओ कार्यालय की टीम और एसपीजी के नेतृत्व में तीसरी बार सुरक्षा व्यवस्था के साथ रूट मार्च किया था। इतना ही नहीं ड्रोन कैमरे से भी आसपास के इलाके में संदिग्धों की तलाश की गई थी।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का किया था पीएम ने शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार बुंदेलखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले यूपी के हिस्से वाले चित्रकूट भरतकूप से पीएम ने फरवरी 2019 में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था। इस बार पीएम के दौरे को लेकर चित्रकूट ही नहीं आसपास लगे यूपी क्षेत्र में भी कौतूहल है। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था और चुनाव आचार संहिता के चलते कार्यक्रम स्थल तक सिर्फ चिन्हित लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा।। सतना डीएम अनुराग वर्मा की माने तो सुरक्षा को लेकर पूरी जिम्मेदारी एसपीजी ने ले रखी है।

Post Views: 197
Tags: Aerospace ExhibitionLord Ram Tapobhumi ChitrakootMadhya PradeshPM Narendra ModiSadguru Sangh Seva Trust
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version