Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

नेपाल के काठमांडू में फिर भूंकप के झटके,ताइवान के ताइपे में भी हिली इमारतें

DigitalDesk by DigitalDesk
October 24, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Nepal Kathmandu earthquake tremors Taiwan earthquake also in Taipei
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नेपाल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। वहां की राजधानी काठमांडू में तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर काठमांडू में भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज ​की गई है। उधर ताइवान की राजधानी ताइपे में भी मंगलवार को ही 5.6 तीव्रता के भूकंप के दौरान बिल्डिंग हिल गईं। नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है। ताइवान के केंद्रीय मौसम ब्यूरो की ओर से कहा गया है कि भूकंप का केंद्र द्वीप के पूर्वी तट के पास समुद्र में था।

  • काठमांडू में 4.1 की तीव्रता के भूकंप ने डराया
  • ताइवान में भी सुबह सुबह लगे भूकंप के झटके
  • 5.6 तीव्रता के भूकंप से ताइपे में बिल्डिंग हिलीं
  • द्वीप के पूर्वी तट के पास समुद्र में था भूकंप का केंद्र
  • भूकंप के प्रति बेहद संवेदनशील है ताइवान
  • साल 2016 में दक्षिणी ताइवान में आया था भूकंप
  • 2016 में भूकंप से हुई थी 100 से अधिक लोगों की मौत
  • 1999 में आया था 7.3 तीव्रता वाला भूकंप
  • 1999 में भूकंप से गई थी 2 हजार से अधिक लोग की जान

नेपाल की राजधानी काठमांडू में मंगलवार की अल सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर नेपाल की राजधानी काठमांडू में भूकंप के ये झटके लगे हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 नापी गई है। वहीं ताइवान की राजधानी ताइपे में भी मंगलवार को 5.6 तीव्रता वाला भूकंप आया। इस दौरान वहीं इमारतें हिल गईं। हालांकि भूकंप से कितना नुकसान हुआ है इसकी तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। ताइवान स्थित केंद्रीय मौसम ब्यूरो की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि भूकंप का केंद्र द्वीप के पूर्वी तट के पास समुद्र में था।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है ताइवान

भूकंप के बाद दी गई जानकारी में सरकार की ओर से कहा गया कि ताइपे की मेट्रो प्रणाली पर ट्रेनें धीमी हो गईं लेकिन सेवा तुरंत सामान्य हो गईं। बता दें कि दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास ताइवान स्थित है जो भूकंप के प्रति बेहद संवेदनशील है। इससे पहले साल 2016 में दक्षिणी ताइवान में भूकंप ने 100 से अधिक लोगों को अपनी चपेट में लिया था। वहीं 1999 में 7.3 तीव्रता वाले भूकंप में भी 2 हजार से अधिक लोग मारे गए थे।

रविवार के बाद से लगातार लग रहे झटके

इससे पहले बीते रविवार को भी नेपाल में भूकंप आया था। तब से लगातार भूकंप के झटके लगे रहे है। बीते रविवार को करीब 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। भूकंप के झटकों के चलते राजधानी काठमांडू दहल गया था। भूकंप के तेज झटकों के चलते करीब 20 मकान क्षतिग्रस्त हो गये थे। वहीं राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के रिपोर्ट के अनुसार सुबह 7 बजकर 39 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र धाडिंग जिले में था। वहीं भूकंप के झटके बागमती के साथ गंडकी प्रांतों के दूसरे जिलों में भी महसूस किए गए थे। जबकि रविवार की दोपहर बाद में धाडिंग में तीन और बड़े झटके महसूस किए गए। इस बार भू​कंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर चार से अधिक दर्ज की गई। इसके बाद दूसरे दिन सोमवार की सुबह भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Post Views: 182
Tags: EarthquakeNepal KathmanduTaipetremors Taiwan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version