Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: विजयदशमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, काठमांडू में फिर भूंकप के झटके,ताइवान के ताइपे में भी हिली इमारतें

breaking-news-update-delhi-punjab-24-october-2023

DigitalDesk by DigitalDesk
October 24, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश भर में दशहरा त्यौहार का उत्साह,असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है दशहरा

असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा का उत्साह और उल्लास देश भर में देखा जा रहा है। इस पर्व को विजयदशमी भी कहा जाता है। दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाते हैं। नवरात्रि की नवमी के अगले दशहरे का पर्व आता है। भारत में आज के दिन बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है। भारत भर में दशहरा के त्योहार को काफी धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन देश के कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां इस त्योहार को काफी बड़े स्तर पर और नए अंदाज में मनाया जाता है।

विजयदशमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। पीएम ने सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट की जिसमें देशवासियों को अपने परिवार का हिस्सा बताया और कहा देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

संघ ने दशहरे पर मनाया स्थापना दिवस

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज विजयादशमी के मौके पर अपनी स्थापना दिवस मना रहा है। RSS के प्रमुख शाखा नागपुर के रेशमीबाग में संघ कार्यकर्ताओं को संघ प्रमुख सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अवसर पर मंच पर प्रमुख अतिथि के तौर पर पद्मश्री शंकर महादेवन और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मौजूद रहे। दशहरा के मौके पर आरएसएस की ओर से शस्त्र पूजन की परंपरा है। जिसे निभाया गया। परंपरा को नागपुर में निभाया। बता दें नागपुर में 1925 को दशहरे के दिन ही आरएसएस की स्थापना हुई थी। डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी। इसके बाद से इस दिन देश भर में संघ पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन करता है।

काठमांडू में फिर भूंकप के झटके,ताइवान के ताइपे में भी हिली इमारतें

नेपाल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। राजधानी काठमांडू में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर काठमांडू में भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज ​की गई है। उधर ताइवान की राजधानी ताइपे में भी मंगलवार को ही 5.6 तीव्रता के भूकंप के दौरान बिल्डिंग हिल गईं। नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है। ताइवान के केंद्रीय मौसम ब्यूरो की ओर से कहा गया है कि भूकंप का केंद्र द्वीप के पूर्वी तट के पास समुद्र में था।

आचार संहिता का असर,12 करोड़ से अधिक नकदी और 18 करोड़ की शराब जब्त

मध्य प्रदेश 17 नवंबर को प्रदेश की नई सरकार के लिए मतदान होगा। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस इस बार सख्त नजर आ रही है। प्रदेश में 6 अक्टूबर से आचार संहिता लागू हो गई है। इसके बाद से विशेष जांच दल लगातार वाहनों की जांच का क्रम जारी है। वाहनों की जांच में पुलिस अब तक करीब 12 करोड़ रुपये की नगद राशि के साथ-साथ भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर चुकी है। एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश में अब तक करीब 18 करोड़ रुपये की शराब जब्त की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन की माने तो राज्य में 2 लाख 85 हजार 379 लाइसेंसी शस्त्र हैं। अब तक जिनमें से दो लाख 57 हजार 17 जमा कराए गए है। 576 शस्त्रों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं।

Post Views: 177
Tags: Breaking news updatebuilding shakenEarthquakeKathmanduPM Modi extended best wishesTaipeiTaiwanVijayadashami
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version