Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट : गाजा के अस्पताल पर गिरा रॉकेट,500 लोगों की मौत, बाइडेन आज जाएंगे इजराइल, तीन दिनी बिहार दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

DigitalDesk by DigitalDesk
October 18, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बाइडेन आज जाएंगे इजराइल,क्या बंकर में लेंगे पनाह

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज बुधवार 18 अक्टूबर को इजराइल जा रहे हैं। बाइडेन का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब हमास लगातार इजराइल पर रॉकेट बरसा रहा है। बता दें से में इजराइल में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के सामने सिर्फ राजनीतिक नहीं इसके साथ ही सिक्योरिटी को लेकर भी बड़ी चुनौती होगी। सुरक्षित रहने के लिए ऐसा भी हो सकता है कि उन्हें भी किसी बंकर में पनाह लेनी पड़ जाए। बता दें इजरायल और हमास में 13 दिनों से युद्ध चल रहा है। इस बीच मंगलवार 17 अक्टबर की शाम गाजा के अस्पताल पर रॉकेट अटैक में पांच सौ लोगों की मौत हो गई। हमला ऐसे समय हुआ जब आज बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायल और मिडिल ईस्ट के दौरे पर पहुंचने वाले थे। अब वे सिर्फ इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से ही मुलाकात करेंगे। दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने अमेरिकी राष्ट्रपति से होने वाली मुलाकात को रद्द कर दिया है।

इजराइल हमास युद्ध गाजा के अस्पताल पर गिरा रॉकेट,500 लोगों की मौत,गुनाहगार कौन!

हमास के हमले के बाद इजरायल के जवाबी हमले लगातार जारी हैं। इस बीच गाजा सिटी के एक अस्पताल पर रॉकेट आकर गिरता है। जिससे 500 वहां शरण लेने वाले 500 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सैकड़ों लोग जख्मी हो गए। हमास ने दावा किया मंगलवार देर रात इजरायली सेना ने इस अस्पताल पर रॉकेट से हमला किया था। वहीं इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने अस्पताल पर इजराइली हमले से इनकार किया है। उन्होंने कहा गाजा में IDF ने नहीं बल्कि हमास के आतंकवादियों ने हमला किया है। बता दें हमास की ओर से स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गाजा सिटी के अल अहली अस्पताल पर इजरायल ने ही हवाई हमला किया है। जिसमें कम से कम 500 लोगों की मौत हो गई। ये हमला सस वक्त अस्पताल में सैकड़ों लोगों ने शरण ले रखी थी। जारी तस्वीरों में अस्पताल के हॉल में आग लगी हुई दिखाई दे रही है जबकि टूटे हुए कांच और क्षत-विक्षत शव यहां वहां पड़े देखे गए।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

तीन दिनी बिहार दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 18 अक्टूबर से बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वे बिहार दौरे के क्रम में पहले दिन 18 अक्टूबर को बिहार का चौथा कृषि रोड मैप लॉन्च करेंगीं। इसके साथ ही वे मोतिहारी और गया भी जाने वाली हैं। सबसे पहले राष्ट्रपति अपने दौरे के पहले दिन पटना पहुंचने के बाद बापू सभागार में बिहार के चौथे कृषि रोड मैप का विधिवत शुभारंभ करेंगीं। बापू सभागार में दो हजार किसान सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित रहेंगी। वहीं आज 18 अक्टूबर बुधवार को राष्ट्रपति के आगमन पर राजभवन में रात्रि भोज का भी आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू के सम्मान में आयोजित इस भोज में प्रदेश के गणमान्य लोग हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति पटना साहिब तख्त श्रीहरमंदिर में भी मत्था टेकने जाएंगी। अगले दिन 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति मोतिहारी जाएंगी। जहां वे महात्मा गांधी यूनिर्वसिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। गुरुवार के दिन शाम को पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में भी वे हिस्सा लेंगीं।

पत्रकार सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस,15 साल बाद फैसला आज

दिल्ली में 15 साल पहले एक महिला पत्रकार की हत्या के मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट आज फैसला सुनाएगी। सौम्या विश्वनाथन की हत्या को 15 साल से भी अधिक समय गुजर चुका है। बता दें सौम्या साउथ दिल्ली स्थित नेल्सन मंडेला मार्ग पर अपनी कार में मृत अवस्था में पाई गईं थीं। दिल्ली पुलिस को इस मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने और कोर्ट में पेश करने में करीब 14 साल का लंबा वक्त लग गया था। आज आखिर इस मामले में फैसले की घड़ी आ गई है। दिल्ली की साकेत कोर्ट आरोपियों के खिलाफ अब फैसला सुनाएगी। क्योंकि साउथ दिल्ली की साकेत कोर्ट ने बचाव और अभिययोजन पक्ष की दलीलें पूरी होने पर पिछली 13 अक्टूबर को इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सौम्या हत्याकांड मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत आरोप तय किए गए थे।

केन्द्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है नवरात्रि का तोहफा, बढ़ने वाला है 4 प्रतिशत डीए

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने वाली है। जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी आज खुशखबरी आ सकती है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट की इस बैठक में केन्द्र के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते DA में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। केन्द्र सरकार यह फैसला करती है तो केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।

आज आ सकती है एमपी में बीजेपी की पांचवी लिस्ट

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों की पांचवी सूची आज जारी हो सकती है। कहा जा रहा है कि मप्र बीजेपी ईकाई के नेताओं और केंद्रीय चुनाव समिति के साथ नाम पर सहमति बन चुकी है। इस सूची में 94 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो सकती है। बताया जा रहा है कि शाम तक बीजेपी अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर सकती है। बता दें मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। जबकि 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे। राज्य में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। बीजेपी ने अब तक अपने 136 और कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है

आज आ सकती है कांग्रेस की दूसरी फेहरिस्त

मप्र विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का प्रत्याशियों के नाम का एलान और उन पर मंथन का दौर जारी है। कांग्रेस अब तक 144 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। शेष रह गई 86 सीट पर अपने प्रत्याशियो के नामों को लेकर किया इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। कांग्रेस इलेक्शन कमेटी CEC की बैठक के बाद दूसरी सूची आज 18 अक्टूबर को जारी की जा सकती है।

Post Views: 222
Tags: 500 people diedBidenBreaking news updateDA of central employeesGayaGaza hospitalIsraelMotihariMotihari Mahatma Gandhi UniversityPatna Sahib Takht SriharmandirPresident Draupadi Murmu visits BiharRocket attack
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version