Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

एमपी विधानसभा चुनाव: AICC ने जारी की 144 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट,कमलनाथ छिंदवाड़ा से मैदान में, मौजूदा 70 विधायक को फिर टिकट

DigitalDesk by DigitalDesk
October 18, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
MP Assembly Election Congress Candidates List
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद आखिर विधानसभा चुनावों को लेकर अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने नवरात्रि के पहले दिन मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस पहली सूची में 229 उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। जिसमें मध्यप्रदेश में 144 प्रत्याशी, छत्तीसगढ़ में 30 और तेलंगाना में 55 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पाटन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस की 144 प्रत्याशियों की सूची जारी

  • लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस की जारी हुई पहली सूची
  • एमपी में 144 प्रत्याशियों के नामों का एलान
  • दो दिन की बैठक के बाद फाइनल हुई कांग्रेस की पहली सूची
  • कांग्रेस ने 70 विधायकों को फिर से टिकट दिया
  • छिंदवाड़ा से कमलनाथ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
  • भोपाल से कई सीटों पर उतारे गए प्रत्याशी
  • बैरसिया से जय श्री हरि किरण
  • नरेला से मनोज शुक्ला और मध्य से आरिफ मसूद
  • सीएम शिवराज के खिलाफ बुधनी से विक्रम मस्ताल
  • इंदौर-1 से संजय शुक्ला कांग्रेस उम्मीदवार
  • इंदौर-2 से चिंटू चौकसे लड़ेंगे चुनाव
  • इंदौर-4 से राजा मधवानी कांग्रेस उम्मीदवार
  • सांवेर से रीना बोरासी को बनाया प्रत्याशी
  • दतिया से अवधेश नायक को मिला टिकट
  • राऊ से जीतू पटवारी कांग्रेस के उम्मीदवार
  • ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार प्रत्याशी
  • देपालपुर से विशाल पटेल को मैदान में उतारा
  • शिवपुरी से संजय सिंह को मिला टिकट
  • विदिशा से शशांक भार्गव को बनाया प्रत्याशी
  • मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र से तीन प्रत्याशियों की घोषणा
  • सुवासरा से राकेश पाटीदार और मंदसौर से विपिन जैन
  • मनासा से नरेंद्र नाहटा को मैदान में उतारा
  • सुवासरा से उपचुनाव में कांग्रेस के हारे उम्मीदवार को फिर टिकट
  • मंदसौर विधानसभा से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को मिला टिकट
  • दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रहे नाहटा को मनासा से टिकट

लहार से नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह को मैदान में उतारा

कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह को लहार, लक्ष्मण सिंह को चाचौड़ा, जयवर्धन सिंह को राघौगढ़ से मैदान में उतारा है। झाबुआ से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया को टिकट दिया गया है। आगर मालवा से एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष विपिन वानखेड़े मैदान में होंगे। रैगांव से कल्पना वर्मा, दतिया से अवधेश नायक और डबरा से सुरेश राजे को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पार्टी ने भोपाल की नरेला से मनोज शुक्ला, भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद, खरगोन से रवि जोशी, कसरावद से पूर्व मंत्री और विधायक सचिन यादव, भगवानपुरा से केदार डाबर, राजपुर से पूर्व मंत्री और विधायक बाला बच्चन, धरमपुरी से पांचीलाल मेड़ा, राउ से पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी, इंदौर 1 से विधायक संजय शुक्ला, बालाघाट से अनुभा मुंजारे, बैतूल से निलय डागा, शमशाबाद से सिंधु विक्रम सिंह, खिचलीपुर से विधायक प्रियव्रत सिंह, सोनकच्छ से पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन वर्मा, कालापीपल से विधायक कुणाल चौधरी को फिर टिकट दिया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
एमपी विधानसभा चुनाव एआईसीसी ने जारी की 144 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
एमपी विधानसभा चुनाव एआईसीसी ने जारी की 144 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

महेश्वर से डॉ.विजयलक्ष्मी साधो लड़ेंगी चुनाव

वहीं महेश्वर सीट से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और विधायक डॉ.विजयलक्ष्मी साधो को मैदान में उतारा है। पवई से मुकेश नायक, भीकनगांव से झूमा सोलंकी,सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, भांडेर से फूल सिंह बरैया, चित्रकूट से निलांशु चतुर्वेदी, जबलपुर पूर्व से लखन घनघोरिया और जबलपुर पश्चिम से तरुण भनोट मैदान में होंगे। डिंडोरी से ओमकार सिंह मरकाम, टीकमगढ़ से यादवेंद्र सिंह,श्योपुर से बाबू जंडेल और पृथ्वीपुर से नितेंद्र सिंह राठौर को प्रत्याशी बनाया है।

एमपी विधानसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची
एमपी विधानसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 255
Tags: AICC's first list of 144 candidatesAssembly Electionsfirst dayKamal Nath ChhindwaraMadhya Pradesh Assembly ElectionsNavratriPlanetarium of Madhya Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version