Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:भारत और अ​फगानिस्तान के बीच मैच आज,इजरायल और हमास में जंग,अब तक 1900 मौत,फिर दहला भूकंप के झटकों से अफगानिस्तान

DigitalDesk by DigitalDesk
October 11, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

वर्ल्ड कप 2023: भारत और अ​फगानिस्तान के बीच मैच आज

वर्ल्ड कप 2023 में आज बुधवार को 9वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसमें भारत और अफगानिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी। दिल्ली के इस स्टेडियम की पिच की बात करें तो वह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। इतना ही नहीं ग्राउंड छोटा होने के चलते मैदान पर चौके-छक्के लगाना भी खिलाड़ियों के लिए आसान होता है। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत-अफगानिस्तान के बीच इस मैच में हाई स्कोरिंग देखने को मिल सकती है।दरअसल वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी दिल्ली के इसी मैदान पर बना है। ये रिकॉड साउथ अफ्रीका के नाम है। जिसने इसी साल 428 रन बनाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। तब साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच के दौरान 700 से ज्यादा रन बने थे। वहीं भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच की बात करें तो अब तक सिर्फ 3 वनडे मैच खेले गए हैं। जिनमें भारत ने दो मैच जीते हैं। एक मैच बे नतीजा रहा था। ऐसे में टीम इंडिया अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की कोशिश इस मैदान पर करती नजर आएगी। क्रिकेट प्रेमियों को दिल्ली के इस छोटे मैदन में होने वाले मैच में चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि मैच हाई स्कोरिंग हो सकता है क्योंकि ये मैदान भी अपने हाई स्कोरिंग मैचों के लिए ही जाना जाता है।

इजरायल और हमास में जंग,अब तक 1900 मौत, आज इजराइल जाएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री

इजरायल और फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास के बीच युद्ध ने कई लोगों को बेघर कर दिया। इसके चलते पश्चिम एशिया में हालात नाजुक बने हुए हैं। इस जंग में बड़े पैमाने पर जानमाल को नुकसान पहुंच रहा है। दोनों ओर के निर्दोष नागरिक मारे जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस जंग में अब तक 1900 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। जिनमें इजरायल के 1000 और गाजा के 900 शामिल हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील लगातार कर रहा है। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री इजराइल का दौरा करेंगे। इस जंग में अमेरिका ने इजराइल को पूरा समर्थन देने की बात कही है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

फिर दहला भूकंप के झटकों से अफगानिस्तान,6.1 की तीव्रता के लगे झटके

अफगानिस्तान में बुधवार को एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये झटके वेस्टर्न अफगानिस्तान में लगे। इस बार भी भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई। जिसका केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। बता दें 4 दिन पहले भी भूकंप ने अफगानिस्तान में भीषण तबाही मचाई थी। शनिवार को हेरात में आए 6.3 तीव्रता के भूकंप में तब तक करीब 2500 से ज्यादा लोगों की जान चली है। जबकि हजारों की संख्या में घायल लोग का इलाज जारी है।

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा,डीसीएम से टकराई बस, तीन यात्रियों की मौत कई घायल

यूपी के बाराबंकी जनपद में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाराबंकी से गोंडा की तरफ जा रही एक अनियंत्रित होकर दूसरे वाहन से टकरा गई। यात्रियों से खचाखच भरी ये बस अनियंत्रित होकर जब सड़क किनारे खड़े डीसीएम से जा टकराई तो चीखपुकार मच गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत की सूचना मिल रही है। जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। ये भीषण हादसा मसौली थाना क्षेत्र के बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर स्थित बिंदौरा के पास हुआ है। हादस में घायलों का स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Post Views: 172
Tags: 6.1 magnitudeAfghanistan EarthquakeBarabanki road accidentIndia Afghanistan matchIsrael Hamas WarWorld Cup 2023
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version