Monday, June 2, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

एमपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के दिग्गजों ने इसलिए बनाई चुनाव मैदान से दूरी,कैसे पूरा होगा सत्ता पाने का सपना

DigitalDesk by DigitalDesk
October 9, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
MP Congress, Former CM Kamal Nath
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस मप्र में सत्ता में वापस आने का दावा कर रही, लेकिन उसके कई दिग्गज नेता ऐसे हैं चुनावी मैदान में उतरने से कतरा रहे हैं। ऐसे में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। पिछले दिनों स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने भी चुनाव नहीं लड़ने की बात कहकर सभी को चौंका दिया था। अरुण यादव ने पार्टी हाईकमान तक भी अपना ये संदेश पहुंचा दिया है। वहीं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के साथ ही पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी चुनाव मैदान में नहीं उतरने का मन बना चुके हैं। राज्यभा सांसद तन्खा ने तो पत्रकारों से सीधे तौर पर कह दिया था कि वे पूर्णकालिक राजनेता यानी फुलटाइम पॉलिटिशियन नहीं हैं। लिहाजा चुनाव लड़ने की बात ही नहीं उठती है। उधर दिग्विजय सिंह ने अब तक खुलकर चुनाव लड़ने या न लड़ने पर कुछ कहा नहीं है। ऐसे में चर्चा है कि जिस तरह से कांग्रेस के बड़े नेता मैदान में उतरने से पीछे हट रहे हैं। उससे बीजेपी को फिर से फ्रंटफुट पर आने का मौका मिल सकता है। हालांकि कांग्रेसी फिलहाल से मुद्दा बनाने की तैयारी में नहीं हैं। उनका कहना है कि टिकट की घोषणा के बाद ही यह तय होगा कि कौन चुनाव मैदान में उतर रहा है ओर कौन नहीं?

  • एमपी विधानसभा चुनाव
  • कांग्रेस के दिग्गजों ने बनाई चुनाव मैदान से दूरी
  • कैसे पूरा होगा कांग्रेस सत्ता पाने का सपना
  • कांग्रेस कर रही मप्र में सत्ता में वापस आने का दावा
  • चुनावी मैदान में उतरने से कतरा रहे कई दिग्गज
  • पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने बनाया चुनाव न लड़ने का मन
  • राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा कहते हैं वे फुलटाइम पॉलिटिशियन
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर 66 सीटों की जिम्मेदारी

समर्थकों को टिकट दिलाने की सिफारिश से अटकी सूची

बता दें पिछले दिनों दिलली में 3 अक्टूबर को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी प्रमुख जितेंद्र सिंह के साथ मप्र कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पूर्व सीएम पीसीसी चीफ कमलनाथ नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह और अन्य सदस्य मौजूद थे। हालांकि पार्टी सूत्र बताते हैं करीब 100 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर सहमति तो बन गई है लेकिन सूची पितृपक्ष के बाद ही जारी की जाएगी। वहीं कांग्रेस सूत्रों की माने तो मालवा-निमाड़ और विंध्य क्षेत्र की कुछ सीटों को लेकर पेंच फंस गया। इन क्षेत्रों के दिग्गज नेताओं ने अपने करीबियों को टिकट दिलाने की सिफारिश की है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने वीटो लगा दिया। ऐसे में स्क्रीनिंग कमेटी में इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम होल्ड कर दिए गए हैं। दरअसल मालवा क्षेत्र में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी तो निमाड़ में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव के साथ विंध्य क्षेत्र में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह अपने अपने समर्थकों को चुनाव में ज्यादा से ज्यादा टिकट देने की पैरवी कर रहे हैं।

Related posts

Bihar Assembly Election 2025: अति पिछड़ा सम्मेलन में शामिल होंगे राहुल गांधी…नीतीश के गढ़ से कांग्रेस का चुनावी आगाज

Bihar Assembly Election 2025: अति पिछड़ा सम्मेलन में शामिल होंगे राहुल गांधी…नीतीश के गढ़ से कांग्रेस का चुनावी आगाज

June 1, 2025
IPL 2025 Qualifier 2 The second finalist will be decided today in IPL

IPL 2025 Qualifier 2: IPL में आज तय होगा दूसरा फाइनल‍िस्ट… मुंबई MI -पंजाब PBKS के बीच होगा घमासान?..जानें किसे मिलेगा फाइनल का टिकट…फाइनल के लिए तैयार RCB

June 1, 2025

दिग्विजय के परिवार से मैदान में उतरेंगे तीन सदस्य

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के परिवार से तीन दावेदार इस बार मैदान में हैं। जिसके चलते वे खुद पीछे हट गए है। दिग्गी के चुनाव नहीं लड़ने की दो वजह भी हैं। पहली उनके परिवार के तीन नेता फिर इस बार भी टिकट के दावेदार हैं। और दूसरी वजह दिग्विजय के कंधों पर 66 सीट जिताने की जिम्मेदारी है। बता दें दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह राघोगढ़ सीट से विधायक हैं। राघोगढ़ से जयवर्धन का टिकट पक्का माना जा रहा है। वहीं दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह भी चाचौड़ा से विधायक हैं। कांग्रेस इस बार भी चाचौड़ा से लक्ष्मण को टिकट दे सकती है। इसके अलावा दिग्विजय सिंह के भतीजे और खिलचीपुर से विधायक प्रियव्रत सिंह को भी टिकट मिलना लगभग कन्फर्म माना जा रहा है। दरअसल पहले भी दिग्विजय सिंह के परिवार की इन तीनों को लेकर पार्टी फोरम में कई बार सवाल खड़े हो चुके है। इतना ही नहीं उदयपुर डिक्लेरेशन में भी कांग्रेस ने एक परिवार से एक टिकट की बात भी कही थी। इसके अलावा दिग्विजय सिंह पर प्रदेश की 66 सीटों को जीताने की जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है। ऐसे में वे खुद चुनाव लड़ते हैं तो कांग्रेस में बड़ा मुद्दा बन सकता है। ऐसे में दिग्विजय सिंह पीछे हटत नजर आ रहे हैं।

दो बार चुनाव हार चुके हैं विवेक तन्खा

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा की बात करें तो वे मैदानी चुनाव हार चुके हैं। लोकसभा के 2014 और 2019 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में विवेक तन्खा नहीं चाहते कि विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़े लिहाजा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इधर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव पुराने वादे को पूरा करना चाहते हैं। ऐसे में अरुण यादव के भी विधानसभा चुनाव न लड़ने का मन बना लिया है। चर्चा है कि उनहोंने पार्टी संगठन महासचिव को इस बारे में सूचना भी दे दी है। दरअसल उनके चुनाव न लड़ने की एक वजह पिछला वादा भी है। पिछले 2018 के चुनाव में अरुण यादव निमाड़ के किसी सीट से मैदान में उतरने का मन बना रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें शिवराज के खिलाफ बुधनी से मैदान में उतार दिया। इतना ही नहीं चुनाव हारने पर भी उन्हें संगठन बड़ा पद देकर एडजस्ट करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन वो नहीं हुआ।

मैदान में नजर आएंगे कांग्रेस के ये नेता

विधानसभा चुनाव के मैदान में इस बार कमलनाथ के अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री तरुण भनोट, कमलेश्वर पटेल और कांतिलाल भूरिया नजर आएंगे। इनका चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। इनमें से सुरेश पचौरी और अजय सिंह को छोड़कर सभी नेता विधायक भी हैं।

Post Views: 88
Tags: #MP congressDigvijay SinghFormer CM Kamal NathSuresh PachouriTicket
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

NCP में फिर सियासी दरार: शरद पवार Sharad Pawar कांग्रेस में विलय को तैयार, अजित पवार Ajit Pawar ने जताया कड़ा विरोध

slide 1 to 3 of 3
NCP में फिर सियासी दरार: शरद पवार  Sharad Pawar कांग्रेस में विलय को तैयार, अजित पवार Ajit Pawar ने जताया कड़ा विरोध

NCP में फिर सियासी दरार: शरद पवार Sharad Pawar कांग्रेस में विलय को तैयार, अजित पवार Ajit Pawar ने जताया कड़ा विरोध

महाराष्ट्र
Bihar Bidhansava Election 2025 लालू यादव Lalu Prasad Yadav को कोर्ट से झटका! ‘लैंड फॉर जॉब’ केस से नहीं हटेगा नाम

Bihar Bidhansava Election 2025 लालू यादव Lalu Prasad Yadav को कोर्ट से झटका! ‘लैंड फॉर जॉब’ केस से नहीं हटेगा नाम

बिहार
कर्नाटक  Karnataka की सियासत में उबाल: तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आमने-सामने

कर्नाटक Karnataka की सियासत में उबाल: तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आमने-सामने

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 1, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version