कैदी ने किया था महाराजा को जादुई ताला भेंट
राजा रजवाड़ों के वीरता, साहस और उनके द्वारा लड़े गए युद्ध के बारे में तो हर कोई जानना चाहता है। राजा महाराजाओं के शौक और उनके द्वारा की गई दुर्लभ वस्तुओं के संग्रह के बारे में भी जानना चाहते हैं। रीवा विरासत के राजा के पास भी ऐसे कई दुर्लभ वस्तुएं थी। आज भी इन वस्तुओं को सहेज कर रीवा किले में बघेला म्यूजियम में रखा गया है। इन वस्तुओं में एक ताले को भी संरक्षित किया गया है। इस ताले का नाम चोर ताला है। रीवा के बघेला म्यूजियम में रखे चोर ताले की कई खूबियां हैं। इस ताले को किसी दरवाजे में नहीं लगाया जाता था। बल्कि इसे सुरक्षित जगह रख दिया जाता था। ताले में बने बॉक्स में कोषालय और तिजोरियों की चाबी जैसे जरूरी समान रख दिया जाता था। उसके बाद यदि कोई चोर उस सामान को चुराने के लिए ताले में हाथ डालता है तो ताला चोर का हाथ पकड़ लेता है। यह ताला रीवा रियासत के महराजा गुलाब सिंह को जेल के कैदियों ने भेट किया था। इस ताले की मुख्य चाबी हमेशा राजा गुलाब सिंह के पास ही रहती थी।




